शेयर बाजार के ये 4 दिग्गज नुकसान में, रिलायंस-एयरटेल समेत 6 कंपनियों का 1.62 लाख करोड़ बढ़ा मार्केट कैप
Share Market में पिछले हफ्ते 1.58% की तेजी आई, जिससे टॉप 10 कंपनियों में से 6 को फायदा हुआ. भारती एयरटेल और रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे ज्यादा फायदा हुआ, जबकि बजाज फाइनेंस समेत इन 4 कंपनियों को नुकसान हुआ. यहां जानें.
Top 10 Market Cap: पिछले हफ्ते शेयर बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिली है. इसका फायदा देश की टॉप 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से छह को ही हुआ है. वहीं चार ऐसी कंपनियां रहीं जिन्हें घाटा हुआ. इन छह कंपनियों के कुल मार्केट कैप में 1,62,288.06 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है. इस दौरान भारती एयरटेल और रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है. बता दें कि बीते सप्ताह बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) में 1,289.57 अंकों की बढ़त दर्ज की गई है यानी इसने करीब 1.58 फीसदी की छलांग लगाई है.
किन कंपनियों का मार्केट कैप बढ़ा?
- भारती एयरटेल: इसने सबसे ज्यादा फायदा कमाया है. इसकी मार्केट वैल्यू 54,055.96 करोड़ रुपये बढ़कर 11,04,469.29 करोड़ रुपये हो गई है.
- रिलायंस इंडस्ट्रीज़: इसका मूल्य 50,070.14 करोड़ रुपये बढ़कर 19,82,033.60 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है.
- HDFC बैंक: इसमें 38,503.91 करोड़ रुपये की बढ़त हुई है और कुल वैल्यू 15,07,281.79 करोड़ रुपये रही.
- इंफोसिस: इसकी वैल्यू 8,433.06 करोड़ रुपये बढ़कर 6,73,751.09 करोड़ रुपये हो गई है.
- ICICI बैंक: इसमें 8,012.13 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और नई वैल्यू 10,18,387.76 करोड़ रुपये हो गई है.
- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI): इसका मार्केट कैप 3,212.86 करोड़ रुपये बढ़कर 7,10,399.75 करोड़ रुपये हो गया है.
किस-किस को नुकसान हुआ?
- बजाज फाइनेंस: इसका मार्केट वैल्यू 17,876.42 करोड़ रुपये घटकर 5,62,175.67 करोड़ रुपये रह गया.
- टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS): इसमें 4,613.06 करोड़ रुपये की गिरावट आई और वैल्यू 12,42,577.89 करोड़ रुपये रही.
- हिंदुस्तान यूनिलीवर: इसकी वैल्यू 3,336.42 करोड़ रुपये घटकर 5,41,557.29 करोड़ रुपये हो गई है.
- LIC (लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन): इसमें 1,106.88 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई, जिससे वैल्यू 5,92,272.78 करोड़ रुपये हो गई.
यह भी पढ़ें: HCL Tech Dividend: कंपनी इस दिन जारी करेगी पहली तिमाही के नतीजे, डिविडेंड पर भी नजर
टॉप-10 कंपनियों की रैंकिंग
- रिलायंस इंडस्ट्रीज अब भी मार्केट कैप के मामले में सबसे बड़ी कंपनी
- HDFC बैंक
- टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS)
- भारती एयरटेल
- ICICI बैंक
- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
- इंफोसिस
- LIC
- बजाज फाइनेंस
- हिंदुस्तान यूनिलीवर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Q3 रिजल्ट में Coal India को हुआ घाटा, फिर भी कंपनी ने किया डिविडेंड का ऐलान; रिकॉर्ड डेट तय
ये कंपनियां बन रहीं निवेशकों की पहली पसंद, EPS ग्रोथ ने दिखाया असली दम; आप भी रखें रडार पर
Solar Ind, Data Patterns, Astra Microwave समेत 5 डिफेंस स्टॉक्स पर Goldman Sachs बुलिश, बता दिया इनका दमदार प्लान
