ये 3 शेयर हफ्ते भर में करेंगे मालामाल! Choice Broking ने दी खरीदारी की सलाह; जानें टार्गेट और स्टॉप लॉस
बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कुछ शेयरों में टेक्निकल चार्ट पर मजबूत सेटअप बनते दिख रहे हैं. Choice Broking के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट हितेश टेलर ने तीन शेयरों में शॉर्ट टर्म खरीदारी की सलाह दी है. उनके मुताबिक इन स्टॉक्स में ब्रेकआउट, मजबूत वॉल्यूम और RSI व EMA जैसे टेक्निकल इंडिकेटर पॉजिटिव संकेत दे रहे हैं.
Choice Broking stock picks: बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कुछ शेयरों में टेक्निकल चार्ट पर मजबूत सेटअप बनते दिखाई दे रहे हैं. टेक्निकल इंडिकेटर के आधार पर ब्रोकरेज हाउस च्वाइस ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट हितेश टेलर ने तीन शेयरों में शॉर्ट टर्म खरीदारी की सलाह दी है. उनके मुताबिक इन स्टॉक्स में ब्रेकआउट, मूविंग एवरेज सपोर्ट और मजबूत मोमेंटम इंडिकेटर के संकेत मिल रहे हैं. ऐसे में ट्रेडर्स इन शेयरों में सही स्टॉप लॉस के साथ खरीदारी पर विचार कर सकते हैं.
Natco Pharma में दिख रहा ब्रेकआउट
च्वाइस ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट हितेश टेलर के अनुसार Natco Pharma का शेयर करीब 1000.80 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है. स्टॉक ने हाल ही में सिमेट्रिकल ट्रायंगल पैटर्न से ब्रेकआउट दिया है, जो अपट्रेंड जारी रहने का संकेत देता है. चार्ट पर बुलिश मूविंग एवरेज क्रॉसओवर भी देखने को मिला है और शेयर प्रमुख EMA के ऊपर बना हुआ है.
इसके अलावा इस ब्रेकआउट को अच्छे वॉल्यूम का भी सपोर्ट मिला है. RSI भी ऊपर की ओर ट्रेंड कर रहा है और करीब 69.52 के स्तर पर है, जो मजबूत मोमेंटम का संकेत देता है. एक्सपर्ट के मुताबिक शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स इस शेयर को करीब 1000.80 रुपये के आसपास खरीद सकते हैं. इसमें 950 रुपये का स्टॉप लॉस रखते हुए 1080 रुपये का टार्गेट देखा जा सकता है.
Aditya Birla Sun Life AMC में मजबूती
Aditya Birla Sun Life AMC के शेयर में भी टेक्निकल चार्ट पर मजबूती दिखाई दे रही है. यह स्टॉक अपने पिछले ब्रेकआउट जोन और 20 दिन के EMA के पास मजबूत सपोर्ट लेने के बाद ऊपर की ओर बढ़ा है. फिलहाल यह करीब 892.55 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है.
RSI इंडिकेटर भी पॉजिटिव संकेत दे रहा है. इंडिकेटर 50 के लेवल से उछलकर ऊपर की ओर बढ़ा है, जिससे मोमेंटम में सुधार का संकेत मिलता है. हितेश टेलर के मुताबिक ट्रेडर्स इस स्टॉक में मौजूदा स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं. इसमें 845 रुपये का स्टॉप लॉस रखते हुए 975 रुपये का टार्गेट रखा जा सकता है.
Welspun Corp में ट्रेंड बदलने के संकेत
Welspun Corp के शेयर में भी हाल ही में टेक्निकल चार्ट पर अहम बदलाव देखने को मिला है. स्टॉक ने अपने पिछले लोअर हाई के ऊपर ब्रेकआउट दिया है, जिससे शॉर्ट टर्म ट्रेंड में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. फिलहाल यह शेयर करीब 822 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है. RSI इंडिकेटर भी मजबूती की ओर इशारा कर रहा है और यह करीब 56.09 के लेवल पर है.
इसके अलावा वीकली चार्ट पर शेयर ने 100 वीक EMA के पास मजबूत सपोर्ट लिया है. एक्सपर्ट के मुताबिक ट्रेडर्स इस स्टॉक में मौजूदा स्तर पर खरीदारी पर विचार कर सकते हैं. इसमें 785 रुपये का स्टॉप लॉस रखते हुए 890 रुपये का टार्गेट रखा जा सकता है.
यह भी पढ़ें: सस्ते शेयर बने घाटे का सौदा, इन 3 पेनी स्टॉक्स में इस साल 55 फीसदी तक गिरावट; निवेशकों को लगा झटका
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
