कर्ज जीरो… कमाई भी जबरदस्त! मार्केट गिरा तो भी नहीं डगमगाएंगे ये शेयर! फोकस में हाई ROE वाली 5 कंपनियां
बिना कर्ज और उच्च ROE वाली कंपनियां निवेश के लिए बेहतर विकल्प मानी जाती हैं. TCS, Infosys, LIC, HUL और Bharat Electronics जैसी कंपनियां मजबूत फंडामेंटल के साथ लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न देने की क्षमता रखती हैं. निवेश से पहले अपनी रिसर्च जरूर करें, लेकिन ऐसे स्टॉक्स पोर्टफोलियो को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं.

Debt Free stocks: शेयर बाजार में निवेश करते समय सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि कौन सी कंपनियां लंबे समय तक टिकाऊ कमाई दे सकती हैं. ऐसे में निवेशक अक्सर उन कंपनियों को खोजते हैं जिन पर कर्ज न हो और जो लगातार अच्छा रिटर्न दे रही हों. कर्ज वाली कंपनियों को ब्याज का बोझ उठाना पड़ता है, जिससे मुश्किल समय में उनका मुनाफा प्रभावित हो सकता है.
लेकिन कुछ कंपनियां ऐसी भी हैं जो बिना कर्ज के मजबूत ग्रोथ दिखा रही हैं और निवेशकों को शानदार रिटर्न दे रही हैं. भारत में ऐसी चुनिंदा कंपनियां हैं जिनकी मार्केट वैल्यू 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है, कर्ज लगभग शून्य है और रिटर्न ऑन इक्विटी यानी ROE 25% से ऊपर है.
कर्ज क्यों बनता है जोखिम
कर्ज कंपनियों के लिए मदद भी करता है और जोखिम भी बन सकता है. जब बिजनेस अच्छा चलता है तो कर्ज से ग्रोथ तेज होती है. लेकिन खराब समय में यही कर्ज बोझ बन जाता है. इसलिए बिना कर्ज वाली कंपनियां ज्यादा सुरक्षित मानी जाती हैं.
| TCS Tata Consultancy Services देश की सबसे बड़ी IT कंपनियों में से एक है. यह दुनियाभर में डिजिटल और टेक्नोलॉजी सेवाएं देती है. कंपनी का ROE करीब 49% है, जो काफी ऊंचा है. हाल ही में कंपनी ने OpenAI के साथ साझेदारी की है, जिससे AI क्षेत्र में नई संभावनाएं बनेंगी. कंपनी की बिक्री और मुनाफा पिछले 5 साल में लगातार बढ़ा है. |
| Infosys Infosys भी IT सेक्टर की बड़ी कंपनी है. यह AI और डिजिटल सेवाओं पर तेजी से काम कर रही है. कंपनी का ROE करीब 29% है. हालांकि हाल के नतीजों में मुनाफे में थोड़ी गिरावट देखी गई, लेकिन लंबे समय में ग्रोथ बनी हुई है. |
| LIC Life Insurance Corporation of India देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है. इसका मार्केट शेयर बहुत बड़ा है. कंपनी का ROE करीब 45% है और मुनाफा तेजी से बढ़ा है. LIC लगातार नए प्रोडक्ट लॉन्च कर रही है, जिससे इसका बिजनेस मजबूत बना हुआ है. |
| HUL Hindustan Unilever रोजमर्रा के इस्तेमाल के कई प्रोडक्ट बनाती है. इसके पास कई बड़े ब्रांड हैं. हालांकि कंपनी का ROE 25% से थोड़ा कम है, लेकिन इसकी ग्रोथ और ब्रांड पावर मजबूत है. कंपनी लगातार नए बदलाव और विस्तार कर रही है. |
| Bharat Electronics Bharat Electronics डिफेंस सेक्टर की प्रमुख कंपनी है. यह रडार, कम्युनिकेशन और हथियार सिस्टम बनाती है. कंपनी का ROE करीब 29% है और ऑर्डर बुक मजबूत है. इससे आने वाले समय में ग्रोथ की अच्छी संभावना दिखती है. |
निवेशकों के लिए क्या मतलब
इन सभी कंपनियों की खास बात यह है कि इन पर कर्ज नहीं है और ये लगातार अच्छा रिटर्न दे रही हैं. इससे निवेशकों को स्थिर और सेफ निवेश का ऑप्शन मिलता है. साथ ही, मजबूत फंडामेंटल होने के कारण ये कंपनियां बाजार की गिरावट में भी बेहतर टिक सकती हैं.
इसे भी पढ़ें- ये 3 शेयर करा सकते हैं मोटी कमाई! ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांव- ‘बोला खरीदो’, हफ्ते भर में भागेंगे शेयर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.