प्रमोटर और म्यूचुअल फंड की बड़ी खरीदारी, इन 4 शेयरों पर लगाया बड़ा दांव! अलग-अलग सेक्टर की हैं कंपनियां

जब प्रमोटर्स और म्यूचुअल फंड्स एक साथ किसी स्टॉक में हिस्सेदारी बढ़ाते हैं, तो इसे बाजार में पॉजिटिव संकेत माना जाता है. यह दिखाता है कि कंपनी के फंडामेंटल मजबूत हैं और आगे ग्रोथ की संभावना है. ऐसे स्टॉक्स निवेशकों के रडार पर रह सकते हैं.

बड़ी खरीदारी Image Credit: Canva

शेयर बाजार में अक्सर स्मार्ट मनी वहां जाती है, जहां आने वाले समय में ग्रोथ की संभावना होती है. Q4 FY26 में रियल एस्टेट, इंफ्रा, एनर्जी और इंडस्ट्रियल सेक्टर की कुछ कंपनियों में प्रमोटर्स और म्यूचुअल फंड्स दोनों ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. यह ट्रेंड कंपनी के फंडामेंटल और भविष्य की संभावनाओं पर मजबूत भरोसा दिखाता है. आइए जानते हैं कि Q4 FY26 में म्यूचुअल फंड और प्रमोटर्स ने कहां दांव लगाए हैं?

Arvind SmartSpaces

Arvind SmartSpaces एक रियल एस्टेट कंपनी है, जो अहमदाबाद और बेंगलुरु जैसे शहरों में प्रोजेक्ट्स डेवलप करती है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 2709 करोड़ रुपये है और शेयर 590.70 रुपये पर बंद हुआ.

Q4 FY26 में प्रमोटर हिस्सेदारी 49.82 फीसदी से बढ़कर 53.83 फीसदी हो गई, यानी 4.01 फीसदी की बढ़त. वहीं म्यूचुअल फंड्स की हिस्सेदारी भी 5.00 फीसदी से बढ़कर 6.57 फीसदी हो गई.

Adani Energy Solutions

Adani Energy Solutions पावर ट्रांसमिशन और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर में काम करने वाली बड़ी कंपनी है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 1,50,694 करोड़ रुपये है और शेयर 1254.45 रुपये पर बंद हुआ.

प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 71.19 फीसदी से बढ़कर 72.73 फीसदी हो गई, जबकि म्यूचुअल फंड्स की हिस्सेदारी 6.44 फीसदी से बढ़कर 6.59 फीसदी पहुंची.

NCC

NCC एक प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है, जो रोड, बिल्डिंग और EPC प्रोजेक्ट्स में काम करती है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 10,073 करोड़ रुपये है और शेयर 160.45 रुपये पर बंद हुआ.

प्रमोटर हिस्सेदारी 22.25 फीसदी से बढ़कर 22.81 फीसदी हो गई. वहीं म्यूचुअल फंड्स की हिस्सेदारी 13.24 फीसदी से बढ़कर 14.30 फीसदी तक पहुंच गई.

JK Paper

JK Paper पेपर और पैकेजिंग सेक्टर की जानी-मानी कंपनी है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 6224 करोड़ रुपये है और शेयर 367.45 रुपये पर बंद हुआ.

प्रमोटर्स ने अपनी हिस्सेदारी 49.63 फीसदी से बढ़ाकर 52.94 फीसदी कर ली, यानी 3.31 फीसदी की बढ़त. म्यूचुअल फंड्स की हिस्सेदारी भी 5.09 फीसदी से बढ़कर 5.44 फीसदी हो गई.

इसे भी पढ़ें- ये 3 शेयर करा सकते हैं मोटी कमाई! ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांव- ‘बोला खरीदो’, हफ्ते भर में भागेंगे शेयर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.