राजनाथ सिंह के विदेश दौरे का असर! डिफेंस स्टॉक्स बने बाजार के स्टार, 11% तक आई रैली, रडार पर रखें शेयर

इस खबर के बाद डिफेंस शेयरों में खरीदारी तेज हुई. जिससे शेयर 11 फीसदी तक भाग गए. पिछले एक महीने का निफ्टी डिफेंस का चार्ट देखें तो यह इंडेक्स करीब 15 फीसदी चढ़ा है. वही, बीते एक हफ्ते में इसमें 7 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है.

डिफेंस स्टॉक Image Credit: Canva

Defence Stocks Rally : 21 अप्रैल को बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली. इस तेजी में डिफेंस सेक्टर के शेयरों में भी रैली देखने को मिली. रैली ऐसी रही कि शेयर 11 फीसदी तक बढ़ गए. दरअसल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के तीन दिन के जर्मनी दौरे से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है. खबरों के मुताबिक जर्मनी की कंपनी ThyssenKrupp Marine Systems और Mazagon Dock के बीच करीब 5 बिलियन यूरो की डील पर बातचीत चल रही है. इस डील के तहत भारतीय नौसेना के लिए 6 स्टेल्थ सबमरीन की सप्लाई की जा सकती है, जिसे हाल के समय का बड़ा ‘मेक इन इंडिया’ प्रोजेक्ट माना जा रहा है. इस खबर ने निफ्टी इंडेक्स को काफी हद तक सपोर्ट किया है.

जर्मनी दौरे से क्यों बढ़ी उम्मीदें

रक्षा मंत्री का यह दौरा 21 अप्रैल से शुरू हो रहा है, जहां वे जर्मनी में अपने समकक्ष Boris Pistorius और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे. इस दौरान दोनों देशों के बीच डिफेंस इंडस्ट्रियल रोडमैप को अंतिम रूप दिया जा सकता है. इसका मकसद मिलिट्री हार्डवेयर की को-डेवलपमेंट और को-प्रोडक्शन को बढ़ावा देना है. सरकार के मुताबिक, बातचीत में साइबर सिक्योरिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ड्रोन जैसे उभरते सेक्टर्स पर भी फोकस रहेगा.

इन शेयरों में दिखी तेजी

इस खबर के बाद डिफेंस शेयरों में खरीदारी तेज हुई. जिससे शेयर 11 फीसदी तक भाग गए. पिछले एक महीने का निफ्टी डिफेंस का चार्ट देखें तो यह इंडेक्स करीब 15 फीसदी चढ़ा है. वही, बीते एक हफ्ते में इसमें 7 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है.

  • Zen Technologies का शेयर करीब 11 फीसदी तक उछला
  • Data Patterns में लगभग 5 फीसदी की तेजी देखने को मिली.
  • Astra Microwave करीब 3.85 फीसदी चढ़ा.
  • MTAR Technologies में 3 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखी गई.
  • वहीं Mazagon Dock Shipbuilders का शेयर भी करीब 1.8 फीसदी चढ़कर ट्रेड करता दिखा.

इसे भी पढ़ें- ये 3 शेयर करा सकते हैं मोटी कमाई! ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांव- ‘बोला खरीदो’, हफ्ते भर में भागेंगे शेयर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.