Trent Share Price: शानदार Q2 नतीजों का असर, शेयर 11% से ज्यादा उछला, ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट

Trent के शेयर में 6 अक्टूबर को करीब 11 फीसदी की तेजी आई. कंपनी का दूसरी तिमाही में स्टैंडअलोन रेवेन्यू 23 फीसदी बढ़कर 5788 करोड़ रुपये हो गया. मजबूत रेवेन्यू ग्रोथ के बाद ब्रोकरेज हाउसेज ने शेयर पर पॉजिटिव राय दी है. Goldman Sachs ने Trent का टारगेट 2960 रुपये से बढ़ाकर 3010 रुपये कर दिया.

Trent के शेयर में 6 अक्टूबर को करीब 11 फीसदी की तेजी आई. Image Credit: @Money9live

Highlights

  • Trent के शेयर में 6 अक्टूबर को करीब 11 फीसदी की तेजी आई.
  • दूसरी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 23 फीसदी बढ़कर 5788 करोड़ रुपये हुआ.
  • Goldman Sachs ने Trent का टारगेट प्राइस 2960 रुपये से बढ़ाकर 3010 रुपये किया.

Trent के शेयर में 6 अक्टूबर को जोरदार तेजी देखने को मिली. कंपनी के शेयर में कारोबार के दौरान करीब 11 फीसदी तक की तेजी आई. यह तेजी कंपनी की दूसरी तिमाही के मजबूत कारोबारी आंकड़ो के बाद आई है. जुलाई से सितंबर तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 23 फीसदी बढ़ा है. कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू बढ़कर 5788 करोड़ रुपये हो गया है. मजबूत रेवेन्यू ग्रोथ के बाद ब्रोकरेज हाउस Trent के शेयर को लेकर पॉजिटिव नजर आ रहे हैं. Goldman Sachs ने शेयर का टारगेट प्राइस बढ़ाकर 3010 रुपये कर दिया है.

Trent का रेवेन्यू 23 फीसदी बढ़ा

Trent ने दूसरी तिमाही में मजबूत रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज की है. जुलाई से सितंबर तिमाही में कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 5788 करोड़ रुपये रहा. एक साल पहले इसी तिमाही में यह आंकड़ा 4724 करोड़ रुपये था. इस तरह कंपनी के रेवेन्यू में सालाना आधार पर 23 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. कंपनी के फैशन और लाइफस्टाइल कारोबार में ग्रोथ देखने को मिली है. मजबूत रेवेन्यू आंकड़ो के बाद शेयर में तेजी देखने को मिली.

शेयर में 11 फीसदी की तेजी

Trent के तिमाही नतीजो के बाद 6 अक्टूबर को कंपनी के शेयर में जोरदार खरीदारी हुई. सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर शेयर करीब 11 फीसदी की तेजी के साथ 2863.60 रुपये पर कारोबार कर रहा था. कंपनी के नतीजो ने बाजार में निवेशको का ध्यान खींचा है. भारतीय कंज्यूमर कंपनियो की ओर से भी मांग को लेकर पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं. Marico ने दूसरी तिमाही में डबल डिजिट रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान जताया है. Godrej Consumer Products ने भी सितंबर तिमाही में रेवेन्यू ग्रोथ टीनएज में रहने की उम्मीद जताई है.

कंपनी के स्टोर की संख्या बढ़ी

Trent लगातार अपने रिटेल नेटवर्क का विस्तार कर रही है. 30 सितंबर तक कंपनी के पास कुल 1342 स्टोर थे. इनमें Westside, Zudio और दूसरे लाइफस्टाइल ब्रांड शामिल हैं. एक साल पहले कंपनी के स्टोर की संख्या 1101 थी. सितंबर तिमाही में कंपनी ने 17 Zudio स्टोर और 10 Westside स्टोर जोडे़ हैं. पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने 40 Zudio और 13 Westside स्टोर जोडे़ थे. वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने Westside और Zudio फॉर्मेट के तहत 250 स्टोर जोडे़ थे.

ब्रोकरेज हाउस ने क्या कहा

Trent के नतीजो के बाद ब्रोकरेज हाउस का रुख पॉजिटिव रहा है. Goldman Sachs ने कहा कि Trent का रेवेन्यू ग्रोथ उसके अनुमान से बेहतर रहा है. कंपनी की सेल्स प्रोडक्टिविटी में भी पिछली तिमाही के मुकाबले सुधार हुआ है. दूसरी तिमाही में प्रति स्टोर बिक्री में 1.7 फीसदी की गिरावट रही. पहली तिमाही में यह गिरावट 5.6 फीसदी थी. Goldman Sachs ने Trent का टारगेट प्राइस 2960 रुपये से बढ़ाकर 3010 रुपये कर दिया है.

ये भी पढ़ें- क्या CAS के नियमों में कुछ बदलाव कर सकता है SEBI? कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों में बंपर तेजी

Citi और Macquarie की राय

Macquarie का मानना है कि दूसरी तिमाही में सेम स्टोर सेल्स ग्रोथ में पहली तिमाही के मुकाबले सुधार हो सकता है. Citi ने कहा कि Trent का रेवेन्यू उसके अनुमान से बेहतर रहा है. कंपनी की प्रति वर्ग फुट रेवेन्यू में गिरावट भी पांच तिमाहियो में सबसे धीमी रही. हालांकि Citi ने कंपनी को लेकर कुछ जोखिम भी बताए हैं. इनमें कमजोर रेवेन्यू प्रति वर्ग फुट, बढ़ती कंपटीशन, स्टोर के बीच बिक्री का बंटवारा और इनपुट लागत बढ़ने से मार्जिन पर दबाव शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: मनी9लाइव कभी किसी शेयर, आईपीओ या म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है, ये खबर केवल जानकारी के लिए है.