9% गिरा तेल, 3% उछला Gift Nifty! ट्रंप के एक बयान से ग्लोबल मार्केट में बड़ा उलटफेर, ऐसा क्या कह दिया?

पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप के फैसले ने ग्लोबल बाजारों को राहत दी है. सैन्य कार्रवाई टालने से शेयर बाजार उछले और कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई. गिफ्ट निफ्टी की तेजी से भारतीय बाजार में भी मजबूत शुरुआत की उम्मीद बढ़ गई है.

Crude Oil Price Image Credit: @AI/Money9live

Oil prices crash: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एक राहत भरी खबर ने सोमवार को वैश्विक बाजारों को संभाल लिया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक फैसले ने न केवल निवेशकों की घबराहट को कम किया, बल्कि शेयर बाजारों में जबरदस्त तेजी और तेल कीमतों में तेज गिरावट भी दर्ज की गई. यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब ईरान के साथ जारी टकराव चौथे सप्ताह में पहुंच चुका है और पूरी दुनिया की नजरें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर टिकी हुई हैं.

ट्रंप के फैसले से बाजार में राहत

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर अपने रुख में फिलहाल नरमी दिखाते हुए संभावित सैन्य कार्रवाई को टाल दिया है. उन्होंने रक्षा विभाग को निर्देश दिया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के ऊर्जा ढांचे या अन्य ठिकानों पर कोई हमला न किया जाए. यह फैसला ऐसे समय लिया गया है जब अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी है और कूटनीतिक स्तर पर समाधान निकालने की कोशिशें तेज हुई हैं.

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह भी संकेत दिया कि बातचीत सही दिशा में बढ़ती दिख रही है. हालांकि उन्होंने यह साफ कर दिया कि यह विराम स्थायी नहीं है और आगे का फैसला बातचीत के नतीजों पर निर्भर करेगा.

ईरान की चेतावनी और बढ़ता तनाव

इससे पहले ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि अगर ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खोलने की अनुमति नहीं देता, तो उसके पावर प्लांट्स को निशाना बनाया जा सकता है. जवाब में ईरान ने भी सख्त रुख अपनाते हुए खाड़ी क्षेत्र में समुद्री बारूदी सुरंगें बिछाने और ऊर्जा ढांचे पर हमला करने की धमकी दी थी.

हालांकि फिलहाल बातचीत जारी रहने से तनाव में कुछ नरमी जरूर आई है, लेकिन हालात अब भी बेहद संवेदनशील बने हुए हैं.

शेयर बाजार में जोरदार उछाल

ट्रंप के फैसले का असर तुरंत बाजारों में दिखा. S&P 500 और Dow Jones के फ्यूचर्स में ओपनिंग से पहले ही करीब 2.6 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई. इससे साफ है कि निवेशकों ने इस कदम को सकारात्मक संकेत के रूप में लिया है और जोखिम लेने की भावना मजबूत हुई है.

तेल की कीमतों में भारी गिरावट

तनाव कम होने की उम्मीद से कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट आई. अमेरिकी क्रूड करीब 8 डॉलर से ज्यादा टूटकर 90 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया, जबकि ब्रेंट क्रूड भी 9 डॉलर से ज्यादा गिरकर करीब 103 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. यह गिरावट इस बात का संकेत है कि सप्लाई बाधित होने का डर फिलहाल कम हुआ है.

यह भी पढ़ें: ट्रंप का ईरान के पावर प्लांट और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले रोकने का आदेश, कहा- दुश्मनी को खत्म करने पर बातचीत जारी

गिफ्ट निफ्टी ने दिए राहत के संकेत

वैश्विक संकेतों के असर से गिफ्ट निफ्टी में 3 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है. इससे उम्मीद जताई जा रही है कि 24 मार्च को भारतीय शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत हो सकती है. खास बात यह है कि इससे पहले बाजार में तेज गिरावट दर्ज की गई थी, ऐसे में यह उछाल मंगलवार को निवेशकों के लिए राहत लेकर आ सकता है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

Bank Nifty में भयंकर बिकवाली! 11 महीने के निचले स्तर पर आया, दिग्गज शेयरों का बुरा हाल; जानें क्यों लगा झटका?

ट्रंप के एक बयान से ग्लोबल स्टॉक मार्केट गुलजार! GIFT निफ्टी 4% उछला, Dow Jones में भी बंपर रैली, मंगलवार को निफ्टी होगा गैप-अप?

हफ्ते भर में इन 3 स्टॉक्स में मिलेगा तगड़ा रिटर्न! Choice Broking ने दी Buy कॉल, रखें शेयरों पर नजर!

सेबी बोर्ड ने FPIs सेटलमेंट के नियमों को दी मंजूरी, हितों के टकराव पर सिफारिशों को भी हरी झंडी

बड़ी खरीदारी! ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने इस स्टॉक में बढ़ाई हिस्सेदारी, खरीदे लाखों शेयर, रखें नजर

Dollar Vs Rupee: रिकॉर्ड लो पर पहुंचा रुपया, पहली बार 94 प्रति डॉलर के पार; जानें क्या है एक्सपर्ट की राय?