हफ्ते भर में इन 3 स्टॉक्स में मिलेगा तगड़ा रिटर्न! Choice Broking ने दी Buy कॉल, रखें शेयरों पर नजर!
बाजार में चौतरफा बिकवाली है. ऐसे कमजोर माहौल में भी एक्सपर्ट कुछ चुनिंदा शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है. Choice Equity Broking के टेक्निकल एनालिस्ट आकाश शाह के मुताबिक, आने वाले एक हफ्ते में ये 3 शेयर अच्छा रिटर्न दे सकते हैं.
भारतीय शेयर बाजार 23 मार्च को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ. सेंसेक्स 1,836.57 अंक यानी 2.46 प्रतिशत गिरकर 72,696.39 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 601.85 अंक यानी 2.60 प्रतिशत टूटकर 22,512.65 पर आ गया. बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली. ऐसे कमजोर माहौल में भी एक्सपर्ट कुछ चुनिंदा शेयरों में तेजी की संभावना देख रहे हैं. Choice Equity Broking के टेक्निकल एनालिस्ट आकाश शाह के मुताबिक, आने वाले एक हफ्ते में ये 3 शेयर अच्छा रिटर्न दे सकते हैं.
Apollo Pipes
Apollo Pipes में लंबे समय की गिरावट के बाद अब ट्रेंड रिवर्सल देखने को मिल रहा है. शेयर ने 200 EMA के ऊपर मजबूत ब्रेकआउट दिया है, जिससे इसमें बुलिश स्ट्रक्चर बना है. हाल ही में यह 444 के स्तर तक गया था और अब हल्की गिरावट के बाद कंसोलिडेशन में है. शेयर ने 20 EMA के पास सपोर्ट लेकर फिर से उछाल दिखाया है, जो मजबूत डिमांड का संकेत है. जब तक शेयर 376 के ऊपर बना रहता है, तब तक इसमें 444 के टारगेट तक तेजी जारी रह सकती है.
- खरीदारी लेवल- 403 रुपये
- स्टॉपलॉस 376 रुपये
- टारगेट 444 रुपये
KSB
KSB ने फरवरी के लो से करीब 25 प्रतिशत की शानदार रिकवरी दिखाई है. इसके बाद शेयर कंसोलिडेशन में गया. हाल ही में शेयर ने 20 और 200 EMA के पास सपोर्ट लेकर फिर से उछाल दिखाया है. यह अब सभी अहम मूविंग एवरेज के ऊपर ट्रेड कर रहा है. अगर शेयर 747 के ऊपर बना रहता है, तो इसमें 837 तक की तेजी देखने को मिल सकती है.
- खरीदारी लेवल- 782 रुपये
- स्टॉपलॉस 747 रुपये
- टारगेट 837 रुपये
APAR Industries
APAR Industries में लगातार Higher High और Higher Low का पैटर्न बना हुआ है, जो मजबूत अपट्रेंड का संकेत देता है. हाल ही में शेयर में हल्की गिरावट आई थी, लेकिन अब इसमें रिकवरी देखने को मिल रही है. शेयर ने फिर से 20 EMA के ऊपर क्लोजिंग दी है और 50, 100 और 200 EMA के ऊपर बना हुआ है, जो इसकी ताकत को दिखाता है. अगर शेयर 9,300 रुपये के ऊपर बना रहता है, तो इसमें 10,693 रुपये तक तेजी आ सकती है.
- खरीदारी लेवल- 9,805 रुपये
- स्टॉपलॉस 9,300 रुपये
- टारगेट 10,693 रुपये
इसे भी पढ़ें- इस मेटल स्टॉक का बड़ा तोहफा: डिविडेंड के जरिए बांटेगी ₹4300 करोड़, जानें कब है रिकॉर्ड डेट?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
ट्रंप के एक बयान से ग्लोबल स्टॉक मार्केट गुलजार! GIFT निफ्टी 4% उछला, Dow Jones में भी बंपर रैली, मंगलवार को होगा गैप-अप?
सेबी बोर्ड ने FPIs सेटलमेंट के नियमों को दी मंजूरी, हितों के टकराव पर सिफारिशों को भी हरी झंडी
9% गिरा तेल, 3% उछला Gift Nifty! ट्रंप के एक बयान से ग्लोबल मार्केट में बड़ा उलटफेर, ऐसा क्या कह दिया?
