ट्रंप के एक बयान से ग्लोबल स्टॉक मार्केट गुलजार! GIFT निफ्टी 4% उछला, Dow Jones में भी बंपर रैली, मंगलवार को निफ्टी होगा गैप-अप?
ट्रंप के बयान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में भी भारी गिरावट आई. ब्रेंट क्रूड 14 फीसदी से ज्यादा गिरकर 96 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गया. इसके अलावा, वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट और यूरोप की गैस कीमतों में भी तेज गिरावट दर्ज हुई. इससे भारत जैसे आयात करने वाले देश के लिए राहत की खबर मानी जा रही है.
सोमवार शाम को अचानक से ग्लोबल मार्केट का मूड बदल गया. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान ने बाजार का पूरा सेंटीमेंट बदल दिया. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट्स पर संभावित सैन्य हमले को 5 दिन के लिए टाल दिया, जिसके बाद ग्लोबल मार्केट में राहत की लहर दौड़ गई. इस ऐलान के बाद गिफ्ट निफ्टी के साथ-साथ अमेरिकी बाजार में शानदार रैली देखने को मिली. अब ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि बाजार कल गैप-अप खुल सकता है. अब देखना होगा कि क्या निफ्टी 23000 का लेवल पार करता है या नहीं?
अमेरिकी बाजार और गिफ्ट निफ्टी में शानदार तेजी
इस ऐलान के बाद GIFT निफ्टी करीब 865.50 अंक यानी 3.81 फीसदी उछलकर 23,321.50 के स्तर पर पहुंच गया. यह तेजी साफ संकेत देती है कि घरेलू बाजार में मंगलवार को जोरदार रिकवरी देखने को मिल सकती है.
अमेरिकी शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली. इस पॉजिटिव माहौल में Dow Jones Industrial Average 877 अंक यानी 1.9 फीसदी उछल गया. वहीं S&P 500 में 1.8फीसदी और Nasdaq Composite में 1.9 फीसदी की मजबूती दर्ज की गई.
कच्चे तेल में बड़ी गिरावट
ट्रंप के बयान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में भी भारी गिरावट आई. ब्रेंट क्रूड 14 फीसदी से ज्यादा गिरकर 96 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गया. इसके अलावा, वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट और यूरोप की गैस कीमतों में भी तेज गिरावट दर्ज हुई. इससे भारत जैसे आयात करने वाले देश के लिए राहत की खबर मानी जा रही है.
बाजार में क्यों आई तेजी?
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से पश्चिम एशिया में बढ़तेबढ़ते तनाव, महंगा कच्चा तेल, कमजोर रुपया और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के कारण बाजार में भारी दबाव था. सोमवार को सेंसेक्स 1,836.57 अंक गिरकर 72,696.39 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 601.85 अंक टूटकर 22,512.65 पर आ गया था. लेकिन अब ट्रंप के इस फैसले से निवेशकों को उम्मीद है कि हालात बिगड़ने से पहले बातचीत से हल निकल सकता है, जिससे बाजार को राहत मिली है.
आगे क्या उम्मीद?
GIFT निफ्टी की तेजी यह संकेत दे रही है कि मंगलवार को बाजार में राहत रैली देखने को मिल सकती है. हालांकि, पूरी दिशा इस बात पर निर्भर करेगी कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत कितनी आगे बढ़ती है.
इसे भी पढ़ें- इस मेटल स्टॉक का बड़ा तोहफा: डिविडेंड के जरिए बांटेगी ₹4300 करोड़, जानें कब है रिकॉर्ड डेट?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Bank Nifty में भयंकर बिकवाली! 11 महीने के निचले स्तर पर आया, दिग्गज शेयरों का बुरा हाल; जानें क्यों लगा झटका?
हफ्ते भर में इन 3 स्टॉक्स में मिलेगा तगड़ा रिटर्न! Choice Broking ने दी Buy कॉल, रखें शेयरों पर नजर!
सेबी बोर्ड ने FPIs सेटलमेंट के नियमों को दी मंजूरी, हितों के टकराव पर सिफारिशों को भी हरी झंडी
