100 रुपये से कम के इन 3 शेयरों पर रखें नजर, PE रेशियो भी इंडस्ट्री से कम; मजबूत फंडामेंटल से रडार पर आए शेयर
100 रुपये से कम कीमत वाले कुछ शेयर निवेशकों की वॉचलिस्ट में शामिल हो सकते हैं, क्योंकि इनके PE रेशियो अपनी इंडस्ट्री के औसत से कम हैं. NMDC, Sagility और Bhansali Engineering Polymers ऐसे ही तीन शेयर हैं. इन कंपनियों के पास मजबूत फंडामेंटल, कम कर्ज और बेहतर रिटर्न रेशियो मौजूद हैं.
Undervalued Stocks: शेयर मार्केट में निवेश के दौरान कई निवेशक ऐसे स्टॉक्स की तलाश करते हैं जो मजबूत फंडामेंटल के साथ उचित वैल्यूएशन पर उपलब्ध हों. किसी कंपनी के कीमत को समझने के लिए PE रेशियो एक महत्वपूर्ण इंडिकेटर माना जाता है. यदि किसी शेयर का PE रेशियो उसकी इंडस्ट्री के औसत से कम है, तो उसे संभावित रूप से अंडरवैल्यूड माना जा सकता है. ऐसे में निवेशकों के लिए भविष्य में बेहतर रिटर्न की संभावना बन सकती है. आइए जानते हैं 100 रुपये से कम कीमत वाले तीन ऐसे शेयरों के बारे में जिनका PE रेशियो इंडस्ट्री औसत से कम है.
NMDC
NMDC देश की सबसे बड़ी आयरन ओर माइनिंग कंपनी है और स्टील मंत्रालय के तहत एक सरकारी कंपनी है. कंपनी प्रमुख स्टील मैन्युफैक्चिरर को आयरन ओर की सप्लाई करती है. शेयर का PE रेशियो 10.8 है, जबकि इंडस्ट्री का औसत 20 है. इसके अलावा कंपनी का ROCE 27.6 फीसदी और ROE 23.4 फीसदी है. डेब्ट टू इक्विटी रेशियो केवल 0.19 है.
Sagility
Sagility हेल्थकेयर बेस्ड बिजनेस प्रोसेस मैनेजमेंट और टेक्नोलॉजी सर्विस प्रोवाइड करती है. कंपनी अमेरिका के हेल्थकेयर मार्केट में क्लेम्स मैनेजमेंट, एनालिटिक्स और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन जैसी सर्विस देती है. इसका PE रेशियो 20 है, जबकि इंडस्ट्री औसत 25 है. कंपनी का ROCE 13.4 फीसदी और ROE 10.5 फीसदी है. साथ ही डेब्ट टू इक्विटी रेशियो 0.11 होने से बैलेंस शीट मजबूत नजर आती है.
यह भी पढ़ें- SEBI के एक्शन के बाद Rajesh Exports के मार्केट कैप को लगा बड़ा झटका, तीन सेशन में करोड़ों की वैल्यू राख
Bhansali Engineering Polymers
Bhansali Engineering Polymers देश की प्रमुख ABS प्लास्टिक रेजिन और स्पेशलिटी पॉलिमर मैन्युफैक्चिरिंग कंपनियों में शामिल है. इसके प्रोडक्ट ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में इस्तेमाल होते हैं. कंपनी का PE रेशियो 13.1 है, जबकि इंडस्ट्री औसत 29.1 है. ROCE 23.8 फीसदी और ROE 17.3 फीसदी है. खास बात यह है कि कंपनी पर कोई कर्ज नहीं है और इसका डेब्ट टू इक्विटी रेशियो शून्य है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
129000 करोड़ घट गया रिलायंस का मार्केट कैप, 52 वीक लो पर शेयर, जानें- क्यों हुआ ऐसा हाल
Closing Bell: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 719 अंक टूटा और निफ्टी 23150 के नीचे; ऑयल एंड गैस में भारी बिकवाली
SEBI के एक्शन के बाद Rajesh Exports के मार्केट कैप को लगा बड़ा झटका, तीन सेशन में करोड़ों की वैल्यू राख
