इस शेयर में लगा 20% का अपर सर्किट, मिला 507 करोड़ का ऑर्डर, भाव ₹100 से कम, ऑर्डर बुक भी दमदार!
इंट्राडे में शेयर 20 फीसदी के सर्किट के बाद 75.68 रुपये पर चला गया. हालांकि, बाद में प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिली. पिछले 5 साल में शेयर ने 500 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. कंपनी के शेयर अपने एक साल के हाई से 37 फीसदी नीचे कारोबार कर रहे हैं. Q3 FY26 तक कंपनी की कुल कंसोलिडेटेड ऑर्डर बुक 1053 करोड़ रुपये है.
बुधवार को स्टॉक Univastu India फोकस में रहा. कंपनी को करीब 507 करोड़ रुपये का मेट्रो रेल प्रोजेक्ट ऑर्डर मिला है, जिसके बाद शेयर में जबरदस्त उछाल देखा गया. इंट्राडे में शेयर 20 फीसदी के सर्किट के बाद 75.68 रुपये पर चला गया. हालांकि, बाद में प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिली. पिछले 5 साल में शेयर ने 500 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. कंपनी के शेयर अपने एक साल के हाई से 37 फीसदी नीचे कारोबार कर रहे हैं.
मिला बड़ा वर्क ऑर्डर
कंपनी को IRCON International Limited से लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस मिला है. यह ऑर्डर मुंबई मेट्रो लाइन 6 प्रोजेक्ट के तहत है, जिसे MMRDA विकसित कर रही है. कॉन्ट्रैक्ट के तहत कंपनी को पावर सप्लाई सिस्टम, ट्रैक्शन, ई एंड एम वर्क, लिफ्ट और एस्केलेटर का डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग, सप्लाई, इंस्टॉलेशन, इंटीग्रेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग का काम करना है. इसके अलावा 2 साल की डिफेक्ट लाइबिलिटी पीरियड के बाद 5 साल तक मेंटेनेंस भी करना होगा.
ऑर्डर बुक मजबूत
Q3 FY26 तक कंपनी की कुल कंसोलिडेटेड ऑर्डर बुक 1053 करोड़ रुपये है. इसमें से करीब 900 करोड़ रुपये स्टैंडअलोन और लगभग 150 करोड़ रुपये सब्सिडियरी से जुड़े हैं. मैनेजमेंट के मुताबिक करीब 100 प्रतिशत ऑर्डर सरकारी प्रोजेक्ट्स से जुड़े हैं, जो सीधे सरकारी एजेंसियों या एल एंड टी जैसे क्लाइंट्स के जरिए मिले हैं. अकेले एल एंड टी से 400 करोड़ रुपये से ज्यादा के ऑर्डर हैं. इससे कंपनी की पब्लिक सेक्टर एक्सपोजर मजबूत बनी हुई है.
कंपनी का प्रोफाइल और कामकाज
2009 में स्थापित और पुणे मुख्यालय वाली Univastu India Limited भारत में सिविल, स्ट्रक्चरल और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में इंटीग्रेटेड ईपीसी सेवाएं देती है. कंपनी मेट्रो स्टेशन, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, अस्पताल, कमर्शियल बिल्डिंग, हाउसिंग प्रोजेक्ट, वॉटर सप्लाई सिस्टम, सड़क और पुल जैसे प्रोजेक्ट्स पर काम करती है. साथ ही स्टील, सीमेंट और इलेक्ट्रिकल प्रोडक्ट्स जैसे कंस्ट्रक्शन मटेरियल के ट्रेडिंग बिजनेस में भी सक्रिय है.
इसे भी पढ़ें- इस EV स्टॉक ने पकड़ी रफ्तार! FIIs ने खरीदे 14 लाख शेयर, भाव 50 से कम; कंपनी बढ़ा रही बिजनेस
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
