प्रीमियम सेगमेंट में नया धमाका, आज लॉन्च होगा Samsung Galaxy S26; कैमरा से लेकर AI तक में देखने को मिलेगा बड़ा अपडेट
Samsung Galaxy S26 आज 25 फरवरी 2026 को Galaxy Unpacked 2026 इवेंट में आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने जा रहा है. इस ग्लोबल इवेंट का आयोजन अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में किया जा रहा है, जिसकी लाइव स्ट्रीमिंग भारत में रात 11:30 बजे देखी जा सकेगी. Galaxy S26 सीरीज में AI आधारित फीचर्स, दमदार कैमरा परफॉर्मेंस, एडवांस डिस्प्ले और पावरफुल प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है.
Samsung Galaxy S26: भारत के स्मार्टफोन बाजार में एक और नया नाम जुड़ने वाला है. Samsung ने आधिकारिक तौर पर जानकारी दी है कि उसका Samsung Galaxy S26 आज 25 फरवरी 2026 को Galaxy Unpacked 2026 इवेंट के दौरान पेश किया जाएगा. यह ग्लोबल इवेंट अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में आयोजित किया जा रहा है, जिसकी लाइव स्ट्रीमिंग भारत में रात 11:30 बजे देखी जा सकेगी. इस लॉन्च के साथ Samsung एक बार फिर प्रीमियम फ्लैगशिप सेगमेंट में अपनी तकनीकी ताकत दिखाने की तैयारी में है.
Galaxy Unpacked 2026 इवेंट से क्या उम्मीद
Galaxy Unpacked 2026 में Galaxy S26 के साथ Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra से भी पर्दा उठने की उम्मीद है. इस साल Samsung का खास फोकस AI आधारित फीचर्स, बेहतर कैमरा परफॉर्मेंस और एडवांस डिस्प्ले टेक्नोलॉजी पर रहने वाला है. कंपनी पहले ही साफ कर चुकी है कि S26 सीरीज में Galaxy AI को और ज्यादा पावरफुल बनाया गया है.
डिस्प्ले और डिजाइन
Samsung Galaxy S26 में 6.3 इंच का QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलने की संभावना है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा. यह डिस्प्ले वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और डेली यूज के लिए बेहतरीन अनुभव देने का दावा करता है. मजबूती के लिए गोरिल्ला ग्लास और प्रीमियम एल्यूमिनियम फ्रेम दिए जाने की उम्मीद है. कॉम्पैक्ट साइज के चलते यह फोन उन यूजर्स को पसंद आ सकता है, जो छोटे लेकिन फ्लैगशिप स्मार्टफोन चाहते हैं.
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
परफॉर्मेंस के मोर्चे पर Galaxy S26 में Exynos 2600 या Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिल सकता है, जो मार्केट के हिसाब से अलग-अलग होगा. इसके साथ 12GB तक RAM का विकल्प मिलने की उम्मीद है. फोन Android 16 पर आधारित One UI 8.5 के साथ आ सकता है, जिसमें एडवांस Galaxy AI फीचर्स जैसे रियल टाइम ट्रांसलेशन, समरी जनरेशन और AI फोटो एडिटिंग शामिल हो सकते हैं.
कैमरा और बैटरी
Galaxy S26 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 10MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है. फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है. बैटरी की बात करें तो इसमें 4300mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग दोनों को सपोर्ट कर सकती है.
भारत में संभावित कीमत
लीक्स के मुताबिक, Samsung Galaxy S26 की भारत में शुरुआती कीमत 79,999 रुपये से 82,999 रुपये के बीच हो सकती है. हाई स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 90,000 रुपये से ऊपर जाने की संभावना है. Ultra मॉडल की तुलना में यह फोन थोड़ी कम कीमत में फ्लैगशिप एक्सपीरियंस देने की कोशिश करेगा.
यह भी पढ़ें: ₹127 करोड़ की ठगी करने वाले 104 ठग गिरफ्तार, UP-बिहार समेत 16 राज्यों में फैला था नेटवर्क, ऐसे चलता था ठगी का खेल
Latest Stories
₹127 करोड़ की ठगी करने वाले 104 ठग गिरफ्तार, UP-बिहार समेत 16 राज्यों में फैला था नेटवर्क, ऐसे चलता था ठगी का खेल
अश्लील कंटेंट पर सख्ती, सरकार ने 5 OTT प्लेटफॉर्म को किया ब्लॉक, IT नियम ना मानना पड़ा भारी, जानें डिटेल
AI खतरे की बीच IT सेक्टर में आएगी नौकरियों की बहार, भारत में पैदा होंगी 1.35 लाख जॉब्स – नैसकॉम का दावा
