Choice Broking का दावा! बोला-खरीदें ये 3 शेयर, हफ्ते भर में दिखा सकते रैली, रखें रडार पर स्टॉक्स
क्या आप भी ये तलाश रहे हैं कि हफ्ते भर के लिए किन शेयरों पर दांव लगाएं जहां रिटर्न मिल सके? अगर हां तो टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट हितेश टेलर के मुताबिक मौजूदा चार्ट स्ट्रक्चर कुछ शेयरों में मजबूत ब्रेकआउट के संकेत दे रहा है.
बुधवार को बाजार हल्की तेजी के साथ बंद हुआ था. क्लोजिंग के समय BSE Sensex 50.15 अंक यानी 0.06 प्रतिशत की हल्की बढ़त के साथ 82,276.07 पर बंद हुआ. वहीं NIFTY 50 57.85 अंक यानी 0.23 प्रतिशत चढ़कर 25,482.50 पर बंद हुआ, लेकिन 25,500 के नीचे ही रहा. मार्केट ब्रेड्थ मिलीजुली रही. करीब 1966 शेयर चढ़े, 2064 शेयर गिरे और 161 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ. अब सवाल है कि एक हफ्ते में किन शेयरों में दमदार रिटर्न मिल सकता है. Choice broking के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट हितेश टेलर के मुताबिक, मौजूदा चार्ट स्ट्रक्चर कुछ शेयरों में मजबूत ब्रेकआउट के संकेत दे रहा है.
SAIL में खरीदारी की सलाह
Steel Authority of India Limited यानी सेल करीब 164.93 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है. शेयर ने साइडवेज रेंज से ब्रेकआउट दिया है और ब्रेकआउट जोन के ऊपर क्लोजिंग बनाए रखी है. चार्ट पर हायर हाई और हायर लो का स्ट्रक्चर बन रहा है, जो अपट्रेंड की पुष्टि करता है. शेयर अपने 20 दिन के EMA के आसपास सपोर्ट ले रहा है और सभी प्रमुख EMA के ऊपर बना हुआ है.
- RSI 63.46 पर है, जो मजबूती दिखाता है.
- खरीदारी स्तर: 164.93 रुपये
- स्टॉपलॉस: 158 रुपये
- टारगेट: 177 रुपये
KEI इंडस्ट्रीज में दमदार ब्रेकआउट
KEI Industries ने वाइड हॉरिजॉन्टल रेजिस्टेंस के ऊपर मजबूत ब्रेकआउट दिया है और 4,944 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है. शेयर लगातार हायर हाई और हायर लो बना रहा है और सभी प्रमुख EMA के ऊपर है. यह स्ट्रॉन्ग बुलिश ट्रेंड का संकेत है. RSI 74.82 पर है, जो ओवरबॉट जोन के करीब है, लेकिन मोमेंटम अभी भी पॉजिटिव है.
- खरीदारी स्तर: 4,944 रुपये
- स्टॉपलॉस: 4,730 रुपये
- टारगेट: 5,300 रुपये
TVS मोटर में तेजी के संकेत
TVS Motor Company ने साइडवेज रेंज में कंसोलिडेशन के बाद ब्रेकआउट दिया है. शेयर ने 20 दिन के EMA के पास सपोर्ट लिया और मजबूत कैंडल के साथ रेजिस्टेंस के ऊपर क्लोजिंग दी. बाजार के साइडवेज रहने के बावजूद यह शेयर ऊपर की ओर बढ़ता रहा है, जो रिलेटिव स्ट्रेंथ दिखाता है.
- खरीदारी स्तर: 3,932 रुपये
- स्टॉपलॉस: 3,770 रुपये
- टारगेट: 4,230 रुपये
इसे भी पढ़ें- इस EV स्टॉक ने पकड़ी रफ्तार! FIIs ने खरीदे 14 लाख शेयर, भाव 50 से कम; कंपनी बढ़ा रही बिजनेस
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
IT शेयरों में बिकवाली से त्राहिमाम! LIC और म्यूचुअल फंड को झटका, Infosys से हुआ ₹39000 करोड़ का नुकसान
रडार से लेकर सॉफ्टवेयर तक, BEL को मिले 733 करोड़ रुपये के बड़े डिफेंस ऑर्डर; 2% तक उछला शेयर
Nifty Outlook 26 Feb: बाजार की दिशा अभी क्लीयर नहीं, बना बेयरिश ट्रायंगल पैटर्न, एक्सपर्ट ने बताई आगे की रणनीति
