2 दिन में इस स्टॉक ने पकड़ी रफ्तार! 19 फीसदी चढ़े शेयर, जानें क्यों आई बंपर खरीदारी?
52-वीक हाई 1027.80 रुपये से शेयर करीब 62 प्रतिशत टूट चुका था. RSI 30 से नीचे चला गया था और शेयर सभी अहम मूविंग एवरेज, यहां तक कि 200 दिन की DMA से भी नीचे ट्रेड कर रहा था. ऐसे में शेयर ओवरसोल्ड जोन में पहुंच चुका था. आम तौर पर इस तरह की गहरी गिरावट के बाद तेज रिकवरी देखने को मिलती है, खासकर जब कोई फंडामेंटल ट्रिगर भी मिल जाए.
फार्मा और हेल्थकेयर इंग्रेडिएंट्स बनाने वाली कंपनी Blue Jet Healthcare के शेयरों में 23 फरवरी को जोरदार उछाल देखने को मिला. दो कारोबारी सत्रों में करीब 19 प्रतिशत की गिरावट के बाद शेयर में तेज रिकवरी आई और यह 10 प्रतिशत के अपर सर्किट पर पहुंच गया. कंपनी का मार्केट कैप करीब 6782 करोड़ है. कंपनी के शेयर आज 390.95 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंच गए. स्टॉक 23 के पीई पर ट्रेड कर रहा है, जबकि इंडस्ट्री का औसत पीई 28.2 है.
तेज गिरावट के बाद जोरदार वापसी
Blue Jet Healthcare का शेयर Q3FY26 के कमजोर नतीजों के बाद दो दिन में 19 प्रतिशत टूट गया था. तिमाही में कंपनी की आय साल दर साल 40 प्रतिशत घट गई, जबकि नेट प्रॉफिट 59 प्रतिशत गिर गया. गिरावट के बाद शेयर अपने आईपीओ स्तर 346 रुपये के करीब पहुंच गया था. नतीजों पर दबाव की सबसे बड़ी वजह API कारोबार में 72.6 प्रतिशत की गिरावट रही. कंपनी ने सफाई दी कि यह गिरावट चैनल डी स्टॉकिंग और ग्लोबल ग्राहकों की सप्लाई चेन ऑप्टिमाइजेशन की वजह से है, न कि कारोबार छिनने की वजह से. यानी मांग में गिरावट अस्थायी है, ढांचा कमजोर नहीं हुआ है.
ग्रोथ प्लान पर कायम कंपनी
कंपनी का विस्तार प्लान अब भी ट्रैक पर है. करीब 1000 करोड़ रुपये का ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट विजाग में शुरू होने जा रहा है, जिसका ग्राउंड ब्रेकिंग फरवरी 2026 में तय है. इसके अलावा महाड प्लांट का विस्तार, जिससे कॉन्ट्रास्ट मीडिया इंटरमीडिएट्स में बैकवर्ड इंटीग्रेशन होगा, FY27 की पहली तिमाही तक पूरा होने का लक्ष्य है. इन योजनाओं को देखते हुए कई संस्थागत निवेशकों ने हाल की गिरावट को एंट्री का मौका माना.
टेक्निकल संकेत भी सपोर्ट में
52-वीक हाई 1027.80 रुपये से शेयर करीब 62 प्रतिशत टूट चुका था. RSI 30 से नीचे चला गया था और शेयर सभी अहम मूविंग एवरेज, यहां तक कि 200 दिन की DMA से भी नीचे ट्रेड कर रहा था. ऐसे में शेयर ओवरसोल्ड जोन में पहुंच चुका था. आम तौर पर इस तरह की गहरी गिरावट के बाद तेज रिकवरी देखने को मिलती है, खासकर जब कोई फंडामेंटल ट्रिगर भी मिल जाए.
इसे भी पढ़ें- गोली की रफ्तार से भागा ये AI स्टॉक! FII ने बढ़ाई होल्डिंग, भाव ₹25 से कम, रखें शेयरों पर नजर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
