BPCL, HPCL और IOCL से जैसे ही मिला कॉन्ट्रैक्ट, वैसे ही रॉकेट हो गए Pine Labs के शेयर, जानें क्यों बढ़ा ये विश्वास
पाइन लैब्स को BPCL, HPCL और IOCL से मल्टी-ईयर डिजिटल पेमेंट कॉन्ट्रैक्ट मिलने के बाद उसके शेयरों में जोरदार तेजी आई. दिन के निचले स्तर 202 रुपये से उछलकर स्टॉक 210 रुपये तक पहुंच गया. करीब 1.3 लाख पेमेंट डिवाइस की तैनाती से कंपनी को मजबूत बिजनेस ट्रिगर मिला है.
पाइन लैब्स के शेयरों में मंगलवार को अचानक जबरदस्त तेजी देखने को मिली, जब कंपनी को देश की तीन बड़ी सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों से बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिलने की खबर सामने आई. दिन की शुरुआत में जहां पाइन लैब्स का शेयर करीब 202 रुपये के निचले स्तर पर ट्रेड कर रहा था, वहीं खबर के बाद इसमें जोरदार खरीदारी दिखी और स्टॉक करीब 4 फीसदी उछलकर 210 रुपये तक पहुंच गया. शेयर बाजार में यह तेजी ऐसे समय आई है, जब कंपनी की लिस्टिंग के बाद से निवेशकों को अब तक निगेटिव रिटर्न का सामना करना पड़ा है.
तीन PSU ऑयल कंपनियों से मिला मल्टी-ईयर कॉन्ट्रैक्ट
पाइन लैब्स को भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) से मल्टी-ईयर कॉन्ट्रैक्ट मिला है. इन समझौतों के तहत कंपनी देशभर में पेट्रोल पंप और उनसे जुड़े मर्चेंट आउटलेट्स पर डिजिटल पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाएगी.
कंपनी के मुताबिक, इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत करीब 1.3 लाख डिजिटल पेमेंट एक्सेप्टेंस डिवाइस पूरे देश में लगाए जाएंगे. पाइन लैब्स इन डिवाइस की तैनाती, मैनेजमेंट और मेंटेनेंस की जिम्मेदारी संभालेगी. इसका मकसद पेट्रोल पंपों पर डिजिटल ट्रांजैक्शन को और आसान और तेज बनाना है.
इंडियन ऑयल के XTRAPOWER प्रोग्राम की जिम्मेदारी भी
इस डील के तहत पाइन लैब्स इंडियन ऑयल के XTRAPOWER लॉयल्टी प्रोग्राम को भी मैनेज करेगी. यह प्लेटफॉर्म खास तौर पर फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए है और इसमें फ्यूल मैनेजमेंट, फ्लीट एनालिटिक्स और ट्रिप मैनेजमेंट जैसी सुविधाएं मिलती हैं. इसके अलावा, इसमें चिप-एंड-पिन कार्ड, मोबाइल पेमेंट और RFID आधारित ट्रांजैक्शन की सुविधा भी शामिल है.
यह भी पढ़ें: सोने और चांदी की रैली देख, कॉपर खरीदने लगे हैं…तो थमिए! 13,000 डॉलर से फिसलने लगा भाव, जानें एक्सपर्ट की राय
निवेशकों को मिला पॉजिटिव ट्रिगर
पाइन लैब्स डिजिटल पेमेंट और इश्यूइंग सॉल्यूशंस के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी है, जो भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी मौजूद है. नवंबर में लिस्ट होने के बाद से शेयर पर दबाव बना हुआ था, लेकिन इस बड़े सरकारी कॉन्ट्रैक्ट ने निवेशकों को एक मजबूत पॉजिटिव ट्रिगर दिया है. यही वजह है कि खबर आते ही स्टॉक में तेज उछाल देखने को मिला.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
24 फरवरी को खरीदें ये तीन शेयर, हफ्ते भर में हिट होगा टारगेट, एनालिस्ट ने कहा- इनमें है दम
गोली की रफ्तार से भागा ये AI स्टॉक! FII ने बढ़ाई होल्डिंग, भाव ₹25 से कम, रखें शेयरों पर नजर
PMS नियमों की समीक्षा करेगा SEBI, बदलते बाजार हालात में निवेशकों के लिए नए बदलाव के संकेत
