US-इंडिया ट्रेड डील से चमके सीफूड एक्सपोर्ट्स समेत इन सेक्टर के स्‍टॉक, इन शेयरों में लगा अपर सर्किट, देखें लिस्ट

यूएस–इंडिया ट्रेड डील के बाद शेयर बाजार में एक्सपोर्ट-ओरिएंटेड सेक्टर्स के स्टॉक्स में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. टैरिफ 50% से घटकर 18% होने से टेक्सटाइल, सीफूड, जेम्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और केमिकल कंपनियों में 20% तक का अपर सर्किट लगा जिससे निवेशकों का सेंटिमेंट मजबूत हुआ.

यूएस इंडिया ट्रेड डील Image Credit: canva

भारत और अमेरिका के बीच हुए ट्रेड डील का असर मंगलवार को शेयर बाजार में साफ दिखा. जैसे ही यह स्पष्ट हुआ कि अमेरिका भारतीय उत्पादों पर रेसिपोकल टैरिफ को 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करेगा वैसे ही एक्सपोर्ट-ओरिएंटेड सेक्टर्स के शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली. खास तौर पर सीफूड एक्सपोर्ट्स, स्पेशियलिटी केमिकल्स, टेक्सटाइल और ज्वेलरी से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में 20 फीसदी तक का अपर सर्किट लग गया.

सीफूड एक्सपोर्ट्स से जुड़े शेयर

सीफूड एक्सपोर्ट्स से जुड़ी कंपनियों में Avanti Feeds और Apex Frozen Foods के शेयर 20-20 प्रतिशत उछलकर क्रमश ₹960.60 और ₹351.10 पर बंद हुए और दोनों ने अपना अपर सर्किट छू लिया. इसके अलावा Zeal Aqua 10.58 प्रतिशत चढ़कर ₹11.29 पर बंद हुआ जबकि Kings Infra Ventures में 7.64 प्रतिशत और Mukka Proteins में 5.01 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई. Coastal Corporation के शेयर भी 5 प्रतिशत बढ़कर ₹47.72 पर बंद हुए और इसमें भी अपर सर्किट लगा.

स्पेशियलिटी केमिकल सेक्टर से जुड़े शेयर

स्पेशियलिटी केमिकल्स सेक्टर में भी निवेशकों का उत्साह देखने लायक रहा. Aarti Industries के शेयर 15.10 प्रतिशत चढ़कर ₹429.50 पर पहुंच गए. वहीं Gujarat Fluorochemicals, Navin Fluorine International और Neogen Chemicals में 6 से 7 प्रतिशत तक की मजबूती दर्ज की गई. Atul Ltd, Vinati Organics और SRF Ltd के शेयरों में भी 3 से 5 प्रतिशत तक की तेजी रही.

ट्रेड डील से उछले ये प्रमुख स्टॉक्स

क्रमकंपनी / स्टॉकसेक्टर3 फरवरी का बदलाव (%)
1Goldiam InternationalGems & Jewellery+20%
2Indo Count IndustriesTextile+20%
3Gokaldas ExportsTextile+20%
4Kitex GarmentsTextile+20%
5Sona BLW PrecisionAuto Ancillaries+6%
6Avalon TechnologiesElectronics Manufacturing+20%
7Bharat ForgeAuto Ancillaries+7%
8KPR MillTextile+15%
9PCBL ChemicalChemicals+14%
10Welspun LivingTextile+20%
11Apar IndustriesConductors & Cables+18%
12Avanti FeedsSeafood Export+20%
13Apex Frozen FoodsSeafood Export+20%
14Zeal AquaSeafood Export+10.58%
15Kings Infra VenturesSeafood Export+7.64%
16Mukka ProteinsSeafood Export+5.01%
17Coastal CorporationSeafood Export+5%
18Aarti IndustriesSpecialty Chemicals+15.10%
19Gujarat FluorochemicalsSpecialty Chemicals+6.82%
20Navin Fluorine InternationalSpecialty Chemicals+6.22%
21Neogen ChemicalsSpecialty Chemicals+6.19%
22Atul LtdSpecialty Chemicals+5.25%
23Vinati OrganicsSpecialty Chemicals+4.67%
24SRF LtdSpecialty Chemicals+3.76%
25Acutaas ChemicalsSpecialty Chemicals+1.26%

एक्सपर्ट का बयान

SAMCO Securities के रिसर्च एनालिस्ट Jahol Prajapati का कहना है कि यूएस–इंडिया ट्रेड डील के तहत टैरिफ 50% से घटकर 18% होना उन सेक्टर्स के लिए बड़ा पॉजिटिव है, जिनकी अमेरिकी बाजार पर निर्भरता ज्यादा है. टेक्सटाइल्स, जेम्स एंड ज्वैलरी, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, ऑटो एंसिलरी और केमिकल एक्सपोर्टर्स को इससे सीधा फायदा मिलेगा. टैरिफ कटौती से इन कंपनियों की कीमतों में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और आने वाले समय में वॉल्यूम एक्सपैंशन की संभावना बनेगी.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.