सोमवार को फोकस में रहेंगे बैंकिंग स्टॉक्स, Q4 अपडेट के बाद हलचल तेज, इन शेयरों में दिखेगा तगड़ा एक्शन!

इन सभी बैंकों के Q4 अपडेट से साफ है कि बैंकिंग सेक्टर में ग्रोथ बरकरार है, खासकर एडवांस और डिपॉजिट में लगातार बढ़त देखने को मिल रही है. ऐसे में सोमवार को इन शेयरों में अच्छी एक्शन देखने को मिल सकती है और निवेशकों की नजर इन पर बनी रहेगी.

बैंकिंग स्टॉक्स का आउटलुक. Image Credit: Canva

सोमवार को निवेशकों की नजर बाजार पर रहेगी. साथ ही बैंकिंग सेक्टर के कई बड़े स्टॉक्स निवेशकों की नजर में रहेंगे. इनमें HDFC Bank, Yes Bank, IDBI Bank, Kotak Mahindra Bank, Union Bank of India और Bank of Baroda शामिल हैं. इन बैंकों ने 4 और 5 अप्रैल को अपने Q4 बिजनेस अपडेट जारी किए हैं, जिसके बाद बाजार में इन शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है.

HDFC Bank

देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक ने मजबूत ग्रोथ दिखाई है. मार्च 2026 तिमाही में औसत एडवांस करीब 29.64 लाख करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर करीब 10 प्रतिशत बढ़ा है. डिपॉजिट भी मजबूत रहे और 28.51 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गए. CASA डिपॉजिट और टाइम डिपॉजिट दोनों में अच्छी बढ़त देखने को मिली है.

Yes Bank

Yes Bank ने भी स्थिर ग्रोथ दर्ज की है. बैंक के लोन और एडवांस 2,72,454 करोड़ रुपये तक पहुंच गए, जिसमें तिमाही और सालाना दोनों आधार पर बढ़त रही. डिपॉजिट 3,18,970 करोड़ रुपये हो गए, जबकि CASA में अच्छी तेजी के चलते CASA रेश्यो बढ़कर 35.1 प्रतिशत तक पहुंच गया.

IDBI Bank

IDBI Bank ने डबल डिजिट ग्रोथ दिखाई है. बैंक का कुल बिजनेस 6 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो सालाना आधार पर 14 प्रतिशत की बढ़त है. डिपॉजिट 3.47 लाख करोड़ रुपये और एडवांस 2.53 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गए, जिससे बैंक की ग्रोथ मजबूत दिख रही है.

Kotak Mahindra Bank

Kotak Mahindra Bank ने भी स्थिर प्रदर्शन किया है. नेट एडवांस 4.95 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गए, जिसमें 16.2 प्रतिशत की सालाना बढ़त रही. डिपॉजिट भी 5.72 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गए, जो मजबूत ग्रोथ को दर्शाता है.

Union Bank of India

Union Bank का कुल बिजनेस 23.85 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जिसमें सालाना 5.79 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई. डिपॉजिट 13.06 लाख करोड़ रुपये और एडवांस 10.78 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचे, जिससे बैंक की ग्रोथ ट्रेंड जारी है.

Bank of Baroda

Bank of Baroda ने भी मजबूत आंकड़े पेश किए हैं. बैंक का कुल बिजनेस 30.78 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो सालाना 13.93 प्रतिशत की बढ़त है. डिपॉजिट 16.48 लाख करोड़ रुपये और एडवांस 14.3 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गए.

इसे भी पढ़ें- गिरते बाजार में इन शेयरों ने दिखाया दम, एक महीने में 28 फीसदी तक भागे स्टॉक्स, जानें क्या है ट्रिगर?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.