भरभरा कर टूटे Vodafone Idea के शेयर, 4% लुढ़के, JPMorgan के रेटिंग घटाने का दिखा असर, 20% और गिरावट की चेतावनी

Vodafone Idea के शेयरों में आज 4 फीसदी की गिरावट देखने को मिली. शेयर के नीचे आने के पीछे ब्रोकरेज JPMorgan की ओर से रेटिंग घटाने के बाद देखने को मिली. इसमें तेज बिकवाली देखी गई. इतना ही नहीं फर्म ने इसके मौजूदा स्तर से करीब 20% कीऔर गिरावट की आशंका जताई है.

वोडा-आइडिया Image Credit: Getty

Vodafone Idea Share Price: टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea के शेयरों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तेज गिरावट देखने को मिली. शेयर करीब 4 फीसदी तक टूट कर ₹11.32 पर आ गए. शेयर में आई इस गिरावट की वजह विदेशी ब्रोकरेज फर्म JPMorgan की ओर से स्टॉक की रेटिंग घटाने के बाद देखने को मिली. इतना ही नहीं ब्रोकरेज ने इसके और टूटने की आशंका जताई है. इसी के बाद से निवेशकों ने इसमें बिकवाली शुरू कर दी. जिसके चलते वोडा-आइडिया के शेयर भरभरा कर टूट गए.

घटाई रेटिंग

जेपी मॉर्गन ने वोडाफोन आइडिया की रेटिंग घटाकर ‘Underweight’ कर दी है. इतना ही नहीं ब्रोकरेज ने इसका टारगेट ₹9 कर दिया है. जो मौजूदा स्तर से करीब 20% की संभावित गिरावट दर्शाता है. ब्रोकरेज के इस शेयर में गिरावट की आशंका जताते ही स्‍टॉक लुढ़क गया. NSE पर शेयर करीब 4.47% टूटकर ₹11.32 तक फिसल गया. सुबह 10:52 बजे यह 3.12% की गिरावट के साथ ₹11.48 पर ट्रेड करता नजर आया.

क्यों आई गिरावट?

ब्रोकरेज का मानना है कि शेयर में हालिया तेजी जरूरत से ज्यादा थी और कंपनी को अगले कैपेक्स चक्र के लिए अब भी बैंक फंडिंग का इंतजार है. नेटवर्क सुधार और सब्सक्राइबर जोड़ने के लिए नया निवेश जरूरी है. हालांकि FY25 की पहली तिमाही में ₹18,000 करोड़ के FPO के जरिए पूंजी जुटाई गई थी, लेकिन इससे सब्सक्राइबर लॉस पूरी तरह नहीं रुक पाया.

यह भी पढ़ें: ₹25 से सस्‍ता ये स्‍टॉक, एक ऐलान से बना रॉकेट, 5 सेशन में 40% उछला, आज भी 6% की छलांग; एयरटेल, कोका-कोला जैसे हैं क्‍लाइंट्स

आगे की चुनौतियां

JPMorgan के मुताबिक कंपनी का तीन साल में कैश EBITDA तीन गुना करने का लक्ष्य काफी आक्रामक है. इसके लिए Bharti Airtel और Reliance Jio से मार्केट शेयर छीनना होगा, जो आसान नहीं है. इसके अलावा कंपनी को स्थिरता के लिए बैंक फंडिंग, मजबूत नेटवर्क और लगातार नए ग्राहक जोड़ने जैसी कई चुनौतियों से गुजरना होगा.

प्रमोटर की बढ़ी हिस्सेदारी

वोडाफोन-आइडिया भले ही इस समय भले ही संघर्ष कर रही हो. मगर इस बीच कंपनी को प्रमोटर सपोर्ट भी मिला है. इसमें कुमार मंगलम बिड़ला ने 30 जनवरी से 3 फरवरी के बीच ओपन मार्केट से करीब 5.96 करोड़ शेयर खरीदे हैं.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

TCS में बड़ी गिरावट, 10 लाख करोड़ से नीचे आया मार्केट कैप, 1 साल में 30 फीसदी टूटे शेयर

5 साल में दिया 5855% रिटर्न, अब 10 टुकड़ों में बंटेगा ये FMCG स्‍टॉक, 2 महीने में लगाई 64% की छलांग, रिकॉर्ड डेट पर नजर

इन 4 कारणों से टूटा बाजार, सेंसेक्स 450 अंकों से ज्यादा फिसला, निफ्टी भी 25850 के नीचे, जानें क्यों बिगड़ा सेंटीमेंट

गाड़ियों के पुर्जे बनाने वाली इन तीन कंपनियों पर रखें नजर, ना के बराबर कर्ज, 52-वीक हाई के पास पहुंचा शेयर

IT स्टॉक्स में मचा कोहराम! अमेरिका से आई इस खबर ने मचाई खलबली, TCS से लेकर Infosys तक बेहाल

₹25 से सस्‍ता ये स्‍टॉक, एक ऐलान से बना रॉकेट, 5 सेशन में 40% उछला, आज भी 6% की छलांग; एयरटेल, कोका-कोला जैसे हैं क्‍लाइंट्स