TCS में बड़ी गिरावट, 10 लाख करोड़ से नीचे आया मार्केट कैप, 1 साल में 30 फीसदी टूटे शेयर

TCS के शेयर में 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के बाद कंपनी का मार्केट कैप 10 लाख करोड़ रुपये से नीचे आ गया है. यह दिसंबर 2020 के बाद पहली बार हुआ है. आईटी सेक्टर में वैश्विक कमजोरी और एआई से जुड़ी अनिश्चितता के कारण दबाव बढ़ा है.

10 लाख करोड़ से नीचे आया TCS का मार्केट कैप. Image Credit: TV9 Bharatvarsh

TCS Market Cap Below 10 Lakh Crore: देश की सबसे बड़ी IT कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज यानी TCS के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. गुरुवार 12 फरवरी को कंपनी का शेयर करीब 5 फीसदी तक टूट गया. IT सेक्टर में चल रही वैश्विक बिकवाली का असर TCS पर भी साफ दिखा. इस गिरावट के साथ कंपनी का मार्केट कैप 10 लाख करोड़ रुपये से नीचे आ गया. कोविड के बाद यह पहली बार है जब कंपनी इस स्तर से नीचे फिसली है. इससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है.

नीचे आया मार्केट कैप

TCS का मार्केट कैप 10 लाख करोड़ रुपये के स्तर से नीचे आ गया है. दिसंबर 2020 के बाद यह पहली बार है जब कंपनी इस स्तर से नीचे पहुंची है. उस समय देश कोविड महामारी से जूझ रहा था. हाल की गिरावट ने बाजार में हलचल बढ़ा दी है. पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 30 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है.

IT सेक्टर में कमजोरी

सिर्फ TCS ही नहीं बल्कि पूरा IT सेक्टर दबाव में है. निफ्टी IT इंडेक्स इस साल अब तक करीब 10 फीसदी गिर चुका है. TCS और विप्रो दोनों अपने 52 सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं. पिछले पांच साल में TCS ने करीब 12 फीसदी का नेगेटिव रिटर्न दिया है. विप्रो का प्रदर्शन भी लगभग सपाट रहा है.

अन्य कंपनियों में भी गिरावट

वैश्विक स्तर पर भी सॉफ्टवेयर कंपनियों में बड़ी गिरावट देखी गई है. सर्विसनाउ के शेयर इस साल 30 फीसदी तक टूटे हैं. सेल्सफोर्स 27 फीसदी और एडोबी 22 फीसदी गिर चुके हैं. EPAM और ग्लोबेंट जैसे नाम भी 2 अंकों की गिरावट में हैं. इससे संकेत मिलता है कि दबाव सिर्फ भारतीय कंपनियों पर नहीं बल्कि पूरी इंडस्ट्री पर है.

ये भी पढ़ें- 5 साल में दिया 5855% रिटर्न, अब 10 टुकड़ों में बंटेगा ये FMCG स्‍टॉक, 2 महीने में लगाई 64% की छलांग, रिकॉर्ड डेट पर नजर

AI से बढ़ी नई चिंता

IT कंपनियों ने पहले Y2K और क्लाउड बदलाव जैसे दौर को सफलतापूर्वक संभाला था. लेकिन इस बार AI से नई तरह की चुनौती मिल रही है .AI का असर केवल इंफ्रास्ट्रक्चर तक सीमित नहीं है बल्कि मुख्य सेवाओं पर भी पड़ रहा है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.