भयंकर बिकवाली! वॉल स्ट्रीट में बुरी तरह टूटे टेक शेयर, नैस्डैक 2% टूटा, Infosys- TCS- Wipro दे सकते हैं झटका
अमेरिकी बाजारों में भारी बिकवाली देखने को मिली है. बाजार की नजर जनवरी के महंगाई आंकड़ों पर टिकी है, जो शुक्रवार को जारी होने वाले हैं. इससे पहले आए मजबूत जॉब्स डेटा ने इस आशंका को बढ़ा दिया है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती करने में देर कर सकता है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक बेरोजगारी भत्ते के लिए नए आवेदन उम्मीद से कम घटे हैं
अमेरिकी शेयर बाजार में गुरुवार को भयंकर गिरावट देखने को मिली. टेक शेयरों में भारी बिकवाली और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर बढ़ती चिंता के बीच डाओ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 669.42 अंक या 1.34 प्रतिशत गिरकर 49,451.98 पर बंद हुआ. एसएंडपी 500 में 108.71 अंकों यानी 1.57 प्रतिशत की गिरावट रही और यह 6,832.76 पर बंद हुआ. नैस्डैक कंपोजिट 469.32 अंक या 2.03 प्रतिशत टूटकर 22,597.15 पर आ गया.
Infosys और Wipro ADRs पर भी असर
अमेरिकी बाजार की इस गिरावट का असर भारतीय IT कंपनियों के ADRs पर भी दिखा. Infosys के ADRs 7 प्रतिशत से ज्यादा टूटकर इंट्राडे में 14.59 डॉलर तक आ गए. वहीं Wipro के ADRs में 5.4 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 2.26 डॉलर पर फिसल गए. इससे पहले भारतीय शेयर बाजार में IT शेयरों में कमजोरी देखने को मिली थी. निवेशकों की चिंता का बड़ा कारण AI को लेकर बढ़ता दबाव है. बाजार में यह सवाल गहराता जा रहा है कि AI निवेश से कौन से सेक्टर फायदा उठा पाएंगे और किन सेक्टरों में बड़ा डिसरप्शन देखने को मिलेगा.
Cisco के नतीजों ने बिगाड़ा माहौल
टेक शेयरों पर दबाव उस वक्त और बढ़ गया जब Cisco Systems ने कमजोर तिमाही अपडेट दिया. कंपनी का एडजस्टेड ग्रॉस मार्जिन अनुमान से नीचे रहा, जिसके बाद शेयर 12.3 प्रतिशत टूट गया. मई 2022 के बाद यह Cisco की सबसे बड़ी एक दिन की गिरावट रही. Cisco एसएंडपी 500 पर पांचवां सबसे बड़ा दबाव डालने वाला शेयर रहा. इसके बाद Apple, Nvidia, Broadcom और Amazon जैसे बड़े टेक शेयरों से भी निवेशकों ने मुनाफावसूली की.
महंगाई और जॉब डेटा पर नजर
बाजार की नजर जनवरी के महंगाई आंकड़ों पर टिकी है, जो शुक्रवार को जारी होने वाले हैं. इससे पहले आए मजबूत जॉब्स डेटा ने इस आशंका को बढ़ा दिया है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती करने में देर कर सकता है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक बेरोजगारी भत्ते के लिए नए आवेदन उम्मीद से कम घटे हैं, जिससे लेबर मार्केट की मजबूती बनी हुई दिख रही है.
इंडेक्स का हाल
डाओ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 669.42 अंक या 1.34 प्रतिशत गिरकर 49,451.98 पर बंद हुआ. एसएंडपी 500 में 108.71 अंकों यानी 1.57 प्रतिशत की गिरावट रही और यह 6,832.76 पर बंद हुआ. नैस्डैक कंपोजिट 469.32 अंक या 2.03 प्रतिशत टूटकर 22,597.15 पर आ गया.
इसे भी पढ़ें- तिमाही नतीजों के बाद फोकस में ये शेयर, FII ने बढ़ाई हिस्सेदारी, भाव 10 रुपये से कम
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Gujarat Gas बनाम MGL और IGL, सप्लाई कटौती पर किस पर ज्यादा खतरा; गैस संकट से किस स्टॉक पर ज्यादा रिस्क
IRFC और RailTel के डिविडेंड का रिकॉर्ड डेट पास, निवेशकों के पास शेयर खरीदने का आज आखिरी मौका
इन 25000 के भरोसे आपकी LPG, सरकार को बॉटलिंग प्लांट की टेंशन, जानें डेली कितनी करते हैं गैस रीफिलिंग
