पानी से बनेगा पैसा! ₹1.7 लाख करोड़ के मौके पर नजर, ये 2 कंपनियां बन सकती हैं गेमचेंजर; दिया 424% तक का रिटर्न

दुनिया भर में बढ़ते उद्योग, डेटा सेंटर, सेमीकंडक्टर फैक्ट्री और नई तकनीकों की वजह से साफ और शुद्ध पानी की मांग तेजी से बढ़ रही है. भारत में स्थिति और भी गंभीर है क्योंकि दुनिया की 18 प्रतिशत आबादी यहां रहती है, लेकिन देश के पास केवल 4 प्रतिशत ताजा पानी है.

वॉटर स्टॉक्स Image Credit: AI/canva

Water Stocks: पानी की कमी अब सिर्फ पर्यावरण की समस्या नहीं रह गई है, बल्कि यह एक बड़ा कारोबारी अवसर भी बनती जा रही है. दुनिया भर में बढ़ते उद्योग, डेटा सेंटर, सेमीकंडक्टर फैक्ट्री और नई तकनीकों की वजह से साफ और शुद्ध पानी की मांग तेजी से बढ़ रही है. भारत में स्थिति और भी गंभीर है क्योंकि दुनिया की 18 प्रतिशत आबादी यहां रहती है, लेकिन देश के पास केवल 4 प्रतिशत ताजा पानी है. ऐसे में पानी को साफ करने, दोबारा इस्तेमाल करने और समुद्री पानी को उपयोगी बनाने वाली कंपनियों के लिए बड़ा मौका बन रहा है.

रिपोर्ट के अनुसार भारत का जल और गंदे पानी के प्रबंधन का बाजार FY29 तक बढ़कर करीब 1.7 लाख करोड़ रुपये का हो सकता है. इसी वजह से VA Tech Wabag और Ion Exchange जैसी कंपनियां निवेशकों की नजर में आ रही हैं. सेमीकंडक्टर, सोलर मैन्युफैक्चरिंग और डेटा सेंटर जैसे क्षेत्रों में बहुत ज्यादा शुद्ध पानी की जरूरत होती है. जैसे-जैसे इन क्षेत्रों का विस्तार होगा, वैसे-वैसे पानी को साफ करने और दोबारा उपयोग करने वाली तकनीकों की मांग भी बढ़ेगी.

VA Tech Wabag पर क्यों है नजर?

VA Tech Wabag पानी के शुद्धिकरण और जल प्रबंधन के क्षेत्र की बड़ी कंपनी है. कंपनी 25 से ज्यादा देशों में काम करती है और समुद्री पानी को साफ बनाने, गंदे पानी को साफ करने और दोबारा उपयोग करने जैसे काम करती है. कंपनी का ऑर्डर बुक मार्च 2026 तक बढ़कर 17,235 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जो उसके एक साल के कारोबार से चार गुना ज्यादा है.

इससे आने वाले वर्षों की आय का अच्छा संकेत मिलता है. कंपनी अब सोलर, सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे नए क्षेत्रों में भी कदम बढ़ा रही है. FY26 में कंपनी की आय 19.7 प्रतिशत बढ़कर 3,944 करोड़ रुपये रही, जबकि शुद्ध मुनाफा 25.5 प्रतिशत बढ़कर 371 करोड़ रुपये पहुंच गया.

सोर्स: Groww

Ion Exchange भी बना हुआ मजबूत खिलाड़ी

Ion Exchange भी पानी और गंदे पानी के प्रबंधन के क्षेत्र की प्रमुख कंपनी है. यह 67 से ज्यादा देशों में काम करती है. कंपनी का इंजीनियरिंग कारोबार उसके कुल राजस्व का सबसे बड़ा हिस्सा है. कंपनी सोलर, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर, स्टील और रिफाइनरी जैसे क्षेत्रों के लिए जल प्रबंधन समाधान उपलब्ध कराती है.

मार्च 2026 तक कंपनी का ऑर्डर बुक 2,643 करोड़ रुपये था. इसके अलावा कंपनी के पास करीब 9,509 करोड़ रुपये की संभावित परियोजनाओं की पाइपलाइन भी है. कंपनी ने हाल ही में सोलर सेक्टर से जुड़े 205 करोड़ रुपये के दो बड़े ऑर्डर भी हासिल किए हैं.

सोर्स: Groww

आगे क्या है संभावना?

पानी की बढ़ती जरूरत और घटते जल संसाधनों के बीच जल प्रबंधन क्षेत्र में लंबे समय तक मांग बनी रह सकती है. ऐसे में VA Tech Wabag और Ion Exchange जैसी कंपनियां इस बढ़ते बाजार का फायदा उठा सकती हैं. आने वाले वर्षों में पानी को बचाने, साफ करने और दोबारा उपयोग करने वाली तकनीकों का महत्व और बढ़ने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: Stock to watch 8 June: HCLTech, Adani Ports, Hindustan Zinc और ixigo समेत फोकस में ये स्टॉक

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.