बाजार की तेजी में कहां फंस गए Groww के यूजर, ट्रेडिंग में हुई भारी दिक्कत
शेयर बाजार में एक-एक पल बेहद अहम होता है. एक जरा सी चूक लाखों-करोड़ों के नुकसान में तब्दील हो सकती है. यही वजह है कि चाहे एक्सचेंज हों या डिपोजिटरी जैसे मार्केट इन्फ्रा इंस्टीट्यूशन से लेकर ब्रोकरेज ऐप्स तक का दुरुस्त रहना जरूरी है. इस पूरी चेन में कहीं भी जरा भी गड़बड़ी होती है, तो उसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ता है. सोमवार को कुछ ऐसा ही ग्रो यूजर्स के साथ हुआ. ग्रो एक डिजिटल फिनटेक प्लेटफॉर्म है, जो निवेशकों को शेयर बाजार से जुड़ने के लिए ब्रोकरेज ऐप के तौर पर काम करता है. ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म ग्रो को हाल ही में कई अहम तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा, जिसकी वजह से यूजर्स को का फाफी नुकसान हुआ है. मसलन, निवेश मूल्यों में बढ़ोतरी हुई. कई यूजर्स ने बताा कि उनके निवेश, जैसे कि ₹1,000, को गलत तरीके से ₹1,00,000 के रूप में प्रदर्शित किया गया, जिससे निवेशकों में भ्रम और चिंता पैदा हुई. इस गड़बड़ी के कारण कुछ उपयोगकर्ताओं के मुनाफे में 10,000% से अधिक की वृद्धि देखी गई, लेकिन बाद पता चला कि असल में मुनाफा हुआ ही नहीं है. कई यूजर्स ने इन विसंगतियों की रिपोर्ट करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है.
More Videos
बाजार से होगी कमाई या सोना-चांदी ही करेंगे मालामाल?
Vedanta पर आई 5600 करोड़ की आफत! HC से नहीं मिली राहत, समझें कहां फंसा है पेंच?
Jio Financial, RIL, Urban Co, Trent, Sterlite Tech, Honasa, HEG, Lohia Corp, EIL में क्या करें?
