TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

क्या ऑल टाइम हाई बनाएगा RIL का शेयर? बुल रन के लिए रहें तैयार, एक्सपर्ट ने बता दिया टारगेट

RIL Share Price Outlook: , रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर पर ब्रोकरेज काफी बुलिश हैं और उनका कहना है कि आने वाले दिनों में शेयर में जोरदार तेजी आएगी. हाल ही में कंपनी ने अपनी एनुएल जनरल मीटिंग में कई बड़े ऐलान किए हैं, जिसमें से सबसे बड़ी घोषणा जियो आईपीओ की टाइमलाइन है. आइए एक्सपर्ट से इस बारे में जानते हैं.

रिलायंस इंडस्ट्रीज शेयर आउटलुक. Image Credit: Getty image

RIL Share Price Outlook: रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर सोमवार 8 सितंबर को तेजी के साथ ओपन हुए, लेकिन बढ़ते दिन के कारोबार के साथ वो अपनी तेजी को बरकरार नहीं रख सके और लाल निशान में आ गए. हालांकि, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर पर ब्रोकरेज काफी बुलिश हैं और उनका कहना है कि आने वाले दिनों में शेयर में जोरदार तेजी आएगी. हाल ही में कंपनी ने अपनी एनुएल जनरल मीटिंग में कई बड़े ऐलान किए हैं, जिसमें से सबसे बड़ी घोषणा जियो आईपीओ की टाइमलाइन है. चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बताया कि जियो का आईपीओ 2026 की पहली छमाही में आएगा.

तेजी के साथ हुआ ओपन

सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर अपने पिछले बंद भाव 1375 रुपये के मुकाबले बढ़कर 1380 रुपये पर ओपन हुए और 1381 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंचे. लेकिन इसके बाद से शेयर में गिरावट आनी शुरू हो गई और ये 1,374.40 रुपये पर आ गया. हालांकि, शेयर फिलहाल अपने 52 वीक के लो लेवल 1,114.85 रुपये से 23.28 फीसदी ऊपर चल रहा है और 52 वीक हाई 1,551 से 11.39 फीसदी नीचे ट्रेड कर रहा है.

बुल रन के लिए तैयार है स्टॉक

मनी9लाइव के साथ बातचीत में लक्ष्मीश्री सिक्योरिटीज के HoR अंशुल जैन ने इस स्टॉक पर अपना नजरिया दिया है. उन्होंने कहा कि ऊपर 1530-1520 रुपये पर जब मैं निकला था तब नीचे प्रॉफिट बुकिंग में एक्सपेक्टेड टारगेट 1395 था. जहां पर सपोर्ट नहीं मिला था. फिर अगला टारगेट हमने 1328 रुपये का टारगटे डिस्कस किया था. लगभग 1328 का टारगेट पूरा हो गया है.

अब यहां से बहुत ज्यादा डाउन साइड नहीं दिखती है. धीरे-धीरे इसको एक्यूमुलेट कर लेना चाहिए. हालांकि, उन्होंने शेयर पर बाय और सेल, किसी तरह की सलाह नहीं दी है. हालांकि, उनका कहना है कि लॉन्ग टर्म में ये शेयर 2000 से 2400 रुपये तक जा सकता हैं. यानी रिलायंस का शेयर यहां से अब बुल रन के लिए तैयार.

जियो का आईपीओ रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए एक पॉजिटिव मील का पत्थर है.मैनेजनेंट ने इसे सभी निवेशकों के लिए एक बेहद आकर्षक अवसर बताया है.

पिछला साल रहा था खराब

रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए पिछला साल बेहद निराशाजनक रहा था और पिछले 10 साल में पहली बार नेगेटिव रिटर्न दिया था. हालांकि, 2025 में स्टॉक ने गति पकड़ी है और अब तक 12 फीसदी से अधिक चढ़ा है. तेजी से बढ़ते कंज्यूमर से जुड़े वेंचर की बदौलत स्थिति बदल रही है. RIL अपने न्यू एनर्जी बिजनेस में भी गति पकड़ रही है, जिसमें सोलर और विंड एनर्जी, फ्यूल सेल, बैटरी, इलेक्ट्रोलाइजर शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: 356 फीसदी रिटर्न देने वाली कंपनी बांटेगी डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट का ऐलान, क्या आपके पास हैं ये शेयर?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.