TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

356 फीसदी रिटर्न देने वाली कंपनी बांटेगी डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट का ऐलान, क्या आपके पास हैं ये शेयर?

Poly Medicure Share Dividend: एक एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने इस बात की जानकारी दी है. बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने ऐलान किया कि कंपनी ने डिविडेंड जारी करने के लिए गुरुवार 18 सितंबर 2025 को 'रिकॉर्ड डेट' के रूप में तय करने का निर्णय लिया है. पॉली मेडिक्योर के शेयरों ने पिछले पांच साल में शेयर बाजार के निवेशकों को उनके निवेश पर 356 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है.

पॉली मेडिक्योर शेयर. Image Credit: Getty image

Poly Medicure Share Dividend: मेडिकल उपकरण बनाने पॉली मेडिक्योर के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने अपनी बैठक के बाद, 2024-25 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए 3.5 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड जारी करने की अपनी आधिकारिक रिकॉर्ड डेट की घोषणा की है. एक एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने इस बात की जानकारी दी है. बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने ऐलान किया कि कंपनी ने डिविडेंड जारी करने के लिए गुरुवार 18 सितंबर 2025 को ‘रिकॉर्ड डेट’ के रूप में तय करने का निर्णय लिया है.

डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट

इसका मतलब है कि सभी पात्र शेयरधारकों के पास डिविडेंड के लिए कंपनी के शेयरों में निवेश करने के लिए रिकॉर्ड डेट से एक दिन पहले तक का समय है. पॉली मेडिक्योर ने 5 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयर पर 3.5 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड देने का ऐलान किया है. डिविडेंड प्राप्त करने वाले शेयरधारकों को मेडिकल उपकरण निर्माता कंपनी में उनके प्रत्येक शेयर के लिए 3.5 रुपये प्रति शेयर मिलेगा.

कंपनी ने फाइलिंग डेटा के जरिए बीएसई को सूचित किया, ‘गुरुवार 18 सितंबर 2025 को रिकॉर्ड डेट/कट-ऑफ डेट माना जाता है और कंपनी के सदस्यों का रजिस्टर और शेयर ट्रांसफर बुक्स शुक्रवार 19 सितंबर, 2025 से गुरुवार, 25 सितंबर, 2025 तक (दोनों दिन सम्मिलित) बंद रहेंगे, ताकि वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कंपनी के इक्विटी शेयरों पर 5 रुपये की फेस वैल्यू पर 3.50 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के फाइनल डिविडेंड के उद्देश्य से कंपनी के सदस्यों का रिकॉर्ड रखा जा सके.

पॉली मेडिक्योर शेयर प्राइस रुझान

पॉली मेडिक्योर के शेयर शुक्रवार के शेयर बाजार सत्र के बाद 0.12 फीसदी बढ़कर 2,041.50 रुपये पर बंद हुए, जबकि पिछले बाजार बंद के समय यह 2,039.05 रुपये पर थे. कंपनी ने शेयर बाजार के दोपहर के सत्र के दौरान 5 सितंबर 2025 को अपने फाइनल डिविडेंड के रिकॉर्ड डेट की घोषणा की.

बीएसई वेबसाइट से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, मेडिकल उपकरण बनाने वाली इस कंपनी के शेयरों ने 1 नवंबर 2024 को 3,350 रुपये के अपने 52 वीक के हाई लेवल को हिट किया था. जबकि 13 अगस्त 2025 को 52 वीक के लो लेवल 1,822.65 रुपये पर आ गया था.

356 फीसदी से अधिक का रिटर्न

पॉली मेडिक्योर के शेयरों ने पिछले पांच साल में शेयर बाजार के निवेशकों को उनके निवेश पर 356 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है. हालांकि, पिछले एक साल में इस शेयर में 20 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है. वर्ष-दर-वर्ष (YTD) आधार पर, कंपनी के शेयर 2025 में 23.87 फीसदी नीचे हैं, लेकिन भारतीय शेयर बाजार में पिछले एक महीने की अवधि में 2.78 फीसदी अधिक पर कारोबार कर रहा है.

बीएसई के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार 5 सितंबर 2025 को शेयर बाजार बंद होने तक पॉली मेडिक्योर का मार्केट कैपिटलाइजेशन (M-CAP) 20,685.64 करोड़ रुपये था.

यह भी पढ़ें: टेस्ला चीन से लाकर बेचेगी भारत में कार, क्या टाटा मोटर्स और M&M के शेयरों को लगेगा झटका? जानें- क्या कह रहे एक्सपर्ट

डिस्क्लेमर: मनी9लाइव किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.