TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

टेस्ला चीन से लाकर बेचेगी भारत में कार, क्या टाटा मोटर्स और M&M के शेयरों को लगेगा झटका? जानें- क्या कह रहे एक्सपर्ट

India Auto Sectors Stocks: कंपनी ने अपने चीन के प्लांट से इंपोर्ट करके मॉडल Y की कार भारतीय बाजार में बेचने की तैयारी कर रही है. पहली खेप शंघाई से पहुंचेगी. ऐसे में ऑटो सेक्टर के शेयरों में निवेश करने वाले निवेशक इस डेवलपमेंट पर बारीकी से नजर रख रहे हैं. एक्सपर्ट से समझते हैं कि टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में इसका असर पड़ेगा?

टाटा मोटर्स और एम एंड एम शेयर आउटलुक. Image Credit: Money9live

India Auto Sectors Stocks: देश के ऑटो सेक्टर में टेस्ला के आने से हलचल देखने को मिल रही है. पिछले दिनों खबर आई थी कि टेस्ला को भारत में अपने मॉडल लॉन्च करने के बाद से अब तक 600 से अधिक कारों के ऑर्डर मिले हैं. कंपनी ने अपने चीन के प्लांट से इंपोर्ट करके मॉडल Y की कार भारतीय बाजार में बेचने की तैयारी कर रही है. पहली खेप शंघाई से पहुंचेगी. ऐसे में ऑटो सेक्टर के शेयरों में निवेश करने वाले निवेशक इस डेवलपमेंट पर बारीकी से नजर रख रहे हैं. आइए एक्सपर्ट से समझने की कोशिश करते हैं कि टेस्ला की कारें चीन से इंपोर्ट होकर भारतीय बाजार में बिकने लगेंगी, तो टाटा मोटर्स जैसी घरेलू कंपनियों के शेयरों पर इसका क्या असर होगा, जो लग्जरी सेगमेंट में भी ऑपरेट करती है.

टेस्ला का भारतीय ऑटो मार्केट पर असर

मार्केट एक्सपर्ट प्रशांत तापसे ने इस डेवलपमेंट पर अपना आउटलुक दिया है. उन्होंने कहा कि टेस्ला की वजह से फिलहाल भारतीय ऑटो कंपनियों पर कुछ असर पड़ेगा, ऐसा कुछ फिलहाल नजर नहीं आ रहा है. क्योंकि अभी उन्हें सिर्फ 600 कारों का ही ऑर्डर मिला है. साथ ही उन्होंने कहा कि टेस्ला ने हर महीने 300 से 500 कारों की शिपमेंट के लिए लॉजिस्टिक का प्लान किया था, लेकिन फिलहाल वो अपनी कार से ग्राहकों को आकर्षित करने में असफल हुए हैं. इसलिए टेस्ला चीन से इंपोर्ट करे या फिर अमेरिका से, भारतीय बाजार में उसकी मूवमेंट धीमी ही रहने वाली है. अभी जितनी गाड़ियों की बुकिंग मिली है, उसे ही आते-आते दो से तीन महीने लग जाएंगे.

सस्टेन करना कठिन

प्रशांत तापसे ने कहा कि टेस्ला का डिमांड जो है, खासकर हायर ईवी या हायर सेगमेंट कार में, उससे भारतीय बाजार में कोई खास असर नहीं पड़ेगा. भारतीय रोड इंफ्रास्ट्रक्चर और मेट्रो सिटी जैसी ट्रैफिक में टेस्ला के लिए सस्टेन करना कठिन है.

जीएसटी सुधार से मिलेगा फायदा

उन्होंने कहा कि जिस तरह से जीएसटी रिफॉर्म ऑटो सेक्टर के लिए काफी बेनिफिट्स लेकर आया है. इसलिए ऑटो कंपनियों के शेयर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. महिद्रा एंड महिंद्रा के शेयर अपने ऑल टाइम हाई के करीब नजर आ रहा है.

महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में क्या करें?

महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर पर लक्ष्मीश्री सिक्योरिटीज के HoR अंशुल जैन ने अपना नजरिया दिया. उन्होंने कहा कि दो दिनों में स्टॉक 10 फीसदी चढ़ चुका है. इसलिए फिलहाल प्रॉफिट बुकिंग कर लीजिए. उन्होंने कहा कि अगर आप इस स्टॉक से एग्जीट नहीं होना चाहते हैं, तो 3450 रुपये का स्टॉप लॉस लगा लीजिए और पुरानी लॉन्ग पोजीशन को ही बनाए रखें, नई के लिए देर हो चुकी है.

महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर शुक्रवार, 5 सितंबर के कारोबार में 2.21 फीसदी की तेजी के साथ 3558.60 रुपये पर ट्रेड कर रहा था.

टाटा मोटर्स के शेयर का हाल

टाटा मोटर्स के शेयर में शुक्रवार के कारोबार में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है. शेयर 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 685.35 रुपये पर कारोबार कर रहा था.

टाटा मोटर्स के शेयर को लेकर प्रशांत तापसे कहते हैं कि टाटा मोटर्स का एक्सपोजर टॉप पांच महाद्वीप में है. चीन, यूरोप, यूके, अमेरिका लगभग हर जगह टाटा मोटर्स का एक्सपोजर है. जब तक टैरिफ को लेकर कोई रास्ता नहीं निकल जाता, टाटा मोटर्स के शेयर में थोड़ा दबाव देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: 16 पैसे के शेयर ने एक लाख के निवेश को बना दिया 2.59 करोड़, 41130 फीसदी उछला है पेनी स्टॉक; ₹50 से कम दाम

डिस्क्लेमर: मनी9लाइव किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.