John Ternus बने Apple के नए CEO, Tim Cook के बाद संभालेंगे कमान; जानें कितनी मिलेगी सैलरी
Apple के नए CEO John Ternus ने 1 सितंबर 2026 से कंपनी की कमान संभाल ली है. Apple की फाइलिंग के अनुसार उनकी एनुअल सैलरी 3 मिलियन डॉलर है. इसके अलावा उन्हें फिस्कल 2027 के लिए 55 मिलियन डॉलर की टारगेट वैल्यू वाला एनुअल इक्विटी अवॉर्ड भी मिलेगा. इसमें 75% परफॉर्मेंस-बेस्ड RSUs और 25% टाइम-बेस्ड RSUs शामिल हैं.

Apple के नए CEO John Ternus ने 1 सितंबर 2026 से कंपनी की कमान संभाल ली है. CEO पद संभालने के साथ ही उनके कंपनसेशन पैकेज में बड़ा बदलाव किया गया है. Apple ने Securities and Exchange Commission यानी SEC के पास दाखिल फाइलिंग में John Ternus की सैलरी और इक्विटी अवॉर्ड से जुड़ी पूरी जानकारी दी है. नए पैकेज में फिक्स्ड सैलरी के साथ परफॉर्मेंस-लिंक्ड रिवॉर्ड्स को भी काफी महत्व दिया गया है.
John Ternus की एनुअल सैलरी बढ़कर 3 मिलियन डॉलर
Apple ने John Ternus की एनुअल सैलरी बढ़ाकर 3 मिलियन डॉलर कर दी है. यह बदलाव 1 सितंबर 2026 से प्रभावी हुआ है, जो कंपनी में CEO ट्रांजिशन की तारीख भी है.महालांकि, John Ternus की कुल कंपनसेशन सिर्फ उनकी सैलरी तक सीमित नहीं है. Apple के नए CEO के पैकेज में रिस्ट्रिक्टेड स्टॉक यूनिट्स यानी RSUs और एक बड़ा एनुअल इक्विटी अवॉर्ड भी शामिल है.
इसका एक बड़ा हिस्सा Apple के शेयरहोल्डर रिटर्न्स और कंपनी के परफॉर्मेंस से जुड़ा हुआ है. Apple की People and Compensation Committee ने फिस्कल 2026 में CEO के तौर पर उनकी सर्विस पीरियड के लिए उन्हें प्रो-रेटेड RSU अवॉर्ड भी दिया है. इस अवॉर्ड की टारगेट वैल्यू 2.5 मिलियन डॉलर है.
55 मिलियन डॉलर का एनुअल इक्विटी अवॉर्ड
John Ternus के कंपनसेशन पैकेज का सबसे बड़ा हिस्सा इक्विटी अवॉर्ड है. Apple ने फिस्कल 2027 के लिए उनके लिए 55 मिलियन डॉलर की टारगेट वैल्यू वाला एनुअल इक्विटी अवॉर्ड मंजूर किया है. इस 55 मिलियन डॉलर के इक्विटी अवॉर्ड में 75% हिस्सा परफॉर्मेंस-बेस्ड RSUs का होगा. इन RSUs का वेस्टिंग Apple के टोटल शेयरहोल्डर रिटर्न यानी TSR के आधार पर होगा. कंपनी के परफॉर्मेंस की तुलना S&P 500 में शामिल दूसरी कंपनियों के परफॉर्मेंस से की जाएगी.
इसका मतलब है कि John Ternus की कंपनसेशन का एक बड़ा हिस्सा सीधे Apple के शेयरहोल्डर रिटर्न्स और रिलेटिव परफॉर्मेंस से जुड़ा रहेगा. अगर Apple का परफॉर्मेंस तय परफॉर्मेंस क्राइटेरिया के मुताबिक मजबूत रहता है, तो परफॉर्मेंस-बेस्ड इक्विटी से CEO को फायदा मिल सकता है.
25% इक्विटी अवॉर्ड टाइम-बेस्ड RSUs
John Ternus के 55 मिलियन डॉलर के एनुअल इक्विटी अवॉर्ड का बाकी 25% हिस्सा टाइम-बेस्ड RSUs में होगा. ये RSUs चार साल की अवधि में वेस्ट होंगे. कंपनी के अनुसार, टाइम-बेस्ड RSUs हर छह महीने में बराबर हिस्सों में वेस्ट होंगे. प्रत्येक इंस्टॉलमेंट कुल अवॉर्ड का 12.5% होगा.
इस तरह पूरा टाइम-बेस्ड हिस्सा चार साल के वेस्टिंग शेड्यूल के अनुसार पूरा होगा. इस स्ट्रक्चर से साफ है कि Apple ने नए CEO की कंपनसेशन को केवल तत्काल सैलरी से नहीं, बल्कि लंबे समय के कंपनी परफॉर्मेंस और शेयरहोल्डर वैल्यू क्रिएशन से भी जोड़ने की कोशिश की है.
Tim Cook को Executive Chair बनने पर कितना मिलेगा
Apple की फाइलिंग में Tim Cook के नए कंपनसेशन पैकेज की भी जानकारी दी गई है. CEO पद से हटने के बाद Tim Cook Executive Chair की भूमिका संभालेंगे. Executive Chair के तौर पर Tim Cook की एनुअल सैलरी 2 मिलियन डॉलर होगी. यह सैलरी 26 सितंबर 2026 से प्रभावी होगी.
इसके अलावा फिस्कल 2027 के लिए Tim Cook को 45 मिलियन डॉलर की टारगेट वैल्यू वाला इक्विटी अवॉर्ड दिया जाएगा. Tim Cook के इक्विटी अवॉर्ड में 50% परफॉर्मेंस-बेस्ड RSUs और 50% टाइम-बेस्ड RSUs होंगे. यानी John Ternus के पैकेज की तुलना में Tim Cook के इक्विटी अवॉर्ड में परफॉर्मेंस-बेस्ड और टाइम-बेस्ड हिस्से का अनुपात अलग रखा गया है.
रिटायरमेंट की स्थिति में इक्विटी अवॉर्ड का क्या होगा
Apple की फाइलिंग में Tim Cook की रिटायरमेंट से जुड़ी इक्विटी वेस्टिंग की शर्तों का भी उल्लेख किया गया है. अगर उनकी टर्मिनेशन ग्रांट डेट की पहली एनिवर्सरी या उसके बाद रिटायरमेंट के कारण होती है, तो उनका इक्विटी अवॉर्ड परफॉर्मेंस कंडीशंस के अधीन वेस्ट होगा.
हालांकि, इक्विटी अवॉर्ड का सेटलमेंट अपने ओरिजिनल शेड्यूल के अनुसार जारी रहेगा. इसका मतलब है कि रिटायरमेंट के बाद भी अवॉर्ड की वेस्टिंग और सेटलमेंट से जुड़ी शर्तें तय नियमों के अनुसार लागू होंगी.
यह भी पढ़ें: ‘डेड’ नहीं वॉर फ्रूफ इकोनॉमी की तरफ ऐसे बढ़ रहा भारत, न हो यकीन तो खुद देख लीजिए ये आंकड़े