इन iPhone यूजर्स की परेशानी हुई दूर! iOS 27.0.1 अपडेट के साथ ठीक होंगी ये 2 बड़ी दिक्कतें
Apple ने iOS 27.0.1 Update को रोलाउट किया है, इस नए अपडेट के साथ कंपनी ने तीन बड़ी दिक्कतों को दूर किया है जो पिछले कुछ समय से आईफोन यूजर्स को परेशान कर रही थी. आइए आपको एक-एक कर तीनों ही समस्याओं के बारे में बताते हैं, साथ ही ये भी जानकारी देंगे कि कैसे आप नए अपडेट को फोन में इंस्टॉल कर सकते हैं और ये नया अपडेट खासतौर से किन यूजर्स के लिए जारी किया गया है.
Highlights
- Apple ने रोलआउट किया नया iOS अपडेट.
- कैमरा से जुड़ी दिक्कत हुई दूर.
- फेस आईडी की भी प्रॉब्लम हुई दूर.
Apple ने iPhone के लिए नया iOS 27.0.1 अपडेट जारी किया है, ये नया सॉफ्टवेयर अपडेट उन दिक्कतों को दूर करता है जो इस महीने के शुरुआत में iOS 27 के रिलीज होने के बाद से यूजर्स को परेशान कर रहे थे. ये नया अपडेट iPhone 18 Pro मॉडल्स को प्रभावित करने वाली दिक्कतों को ठीक करेगा, जिसमें फेस आईडी का फेल होने के बाद अचानक से रीस्टार्ट होना और कैमरा की दिक्कत शामिल है.
इसके अलावा एपल ने उस दिक्कत को भी ठीक किया है जिसकी वजह से कुछ खास कंडीशन में टचस्क्रीन काम करना बंद कर देती थी.
iOS 27.0.1 Update में क्या है नया?
आईफोन यूजर्स फोन की सेटिंग्स में जनरल में सॉफ्टवेयर अपडेट में जाकर iOS 27.0.1 इंस्टॉल कर सकते हैं. एपल सॉफ्टवेयर अपडेट इंस्टॉल करने से पहले iPhone को वाई-फाई और पावर सोर्स से कनेक्ट करने की सलाह देता है. कंपनी ने रिलीज नोट्स में जानकारी दी है कि अपडेट के साथ तीन बड़ी दिक्कतों को दूर किया गया है.
जब फोन फेस आईडी ऑथेंटिकेट करने में फेल हो जाता है तो iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max अचानक रीस्टार्ट हो सकता है. कुछ डिवाइस पर f/1.48 पर कुछ खास लाइटिंग कंडीशन में 2x पर कैप्चर की गई फोटो पर कलर आर्टिफैक्ट दिख सकता है.
नोटिफ़िकेशन सेंटर और कंट्रोल सेंटर को एक साथ खोलने से टचस्क्रीन काम करना बंद कर सकती है. फेस आईडी की समस्या खास तौर पर आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स के लिए जरूरी है. दोनों हैंडसेट इस महीने की शुरुआत में नए डिजाइन वाले फेस आईडी सिस्टम के साथ आए थे, जिसमें इंफ्रारेड कैमरा डिस्प्ले के पीछे लगा था.
यह हिस्सा स्टेटस बार के ज्यादा पास होता है, जिससे डायनामिक आइलैंड छोटा हो जाता है. यह नया अपडेट आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स पर असर डालने वाली कैमरा और फेस आईडी से जुड़ी एक समस्या को भी ठीक करता है.
ये भी पढ़ें- 6000mAh बैटरी-50MP कैमरा और 33W फास्ट चार्जिंग, इस हफ्ते लॉन्च होगा Redmi 17C 5G
Latest Stories
Sachin Tendulkar OpenAI: ‘चैटजीपीटी से और क्या कर सकता हूं’? क्रिकेट के ‘भगवान’ ने X पर क्या लिखा, पढ़ें
6000mAh बैटरी-50MP कैमरा और 33W फास्ट चार्जिंग, इस हफ्ते लॉन्च होगा Redmi 17C 5G
मोबाइल यूजर्स को मिली राहत, 1 साल में अब 13 नहीं, करना होगा सिर्फ 12 बार रिचार्ज
