Apple Event 2026: आज लॉन्च होंगे 3 नए iPhone! घर बैठे ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

एपल के नए सीईओ जॉन टर्नस का आज पहला प्रोडक्ट लॉन्च इवेंट है. Apple Surprise and Shine Event में आज तीन नए आईफोन मॉडल्स, नई वॉच समेत कई प्रोडक्ट्स के लॉन्च की उम्मीद है.

एपल आईफोन लॉन्च इवेंट Image Credit: एपल

Highlights

  • आज एपल का सरप्राइज एंड शाइन इवेंट.
  • लॉन्च होंगे नए आईफोन.
  • नए सीईओ का पहला एपल इवेंट.

Apple iPhone Launch: आज एपल का सरप्राइज एंड शाइन इवेंट है, टिम कुक के बाद ये एपल के नए सीईओ जॉन टर्नस का पहला प्रोडक्ट लॉन्च इवेंट है. उन्होंने 1 सितंबर से सीईओ पद की जिम्मेदारी को संभाला है. आज इवेंट में iPhone 18 Series में सभी फोन एक-साथ लॉन्च नहीं किए जाएंगे, इस बार कंपनी की लॉन्च स्ट्रेटेजी में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. आज तीन नए आईफोन लॉन्च होने की उम्मीद है.

साथ ही नई वॉच और बाकी प्रोडक्ट्स से भी पर्दा उठ सकता है. नए प्रोडक्ट लॉन्च के अलावा कंपनी iOS 27, iPadOS 27 के रिलीज डेट की भी जानकारी दे सकती है.

Apple Event Live Stream: ऐसे देखें इवेंट

एपल सरप्राइज एंड शाइन इवेंट भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे से शुरू होगा. अगर आप घर बैठे इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं तो इवेंट कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल, कंपनी की साइट और एपल टीवी पर लाइव देख पाएंगे.

कौन-कौन से मॉडल्स हो सकते हैं लॉन्च?

लंबे समय से एपल के पहले फोल्डेबल फोन की चर्चा है, इसे iPhone Fold या iPhone Ultra नाम से उतारा जा सकता है. इसके अलावा कंपनी आज इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को भी ग्राहकों के लिए लॉन्च कर सकती है. फोल्डेबल फोन को लाने में इतने देरी इसलिए हुई क्योंकि कंपनी बिना क्रीज वाला मॉडल उतारना चाहती है, इसका मतलब ये है कि फोन को अन-फोल्ड करने पर जो स्क्रीन के बीच में क्रीज दिखती है वो क्रीज की लाइन एपल के फोल्डेबल फोन में कम से कम नजर आए. इसके अलावा कंपनी ने हिंज पर भी काफी काम किया है.

आ सकती है नई एपल वॉच

आज एपल इवेंट में नए आईफोन के अलावा वॉच अल्ट्रा 4 के नए मॉडल और एपल वॉच सीरीज 12 को भी उतारा जा सकता है. साथ ही कंपनी एयरपॉड्स लाइनअप को भी अपडेट कर सकती है.

ये भी पढ़ें- इन Android स्मार्टफोन्स में नहीं चलेगा WhatsApp, iPhone यूजर्स की है अगली बारी