थ्रिल, एक्शन या इमोशन, वीकेंड प्लान है तैयार, इस वीकेंड नेटफ्लिक्स पर देखें ये 3 नई फिल्में

इस वीकेंड नेटफ्लिक्स पर तीन नई फिल्में चर्चा में हैं. फायरब्रेक एक सस्पेंस से भरी साइकॉलजिकल थ्रिलर है जिसमें पारिवारिक रहस्य और जंगल की आग के बीच लापता बच्ची की कहानी दिखाई गई है. एक्शन प्रेमियों के लिए द एक्सपेंडेबल्स की पूरी फ्रेंचाइजी उपलब्ध है. वहीं द आयरन क्लॉ सच्ची घटना पर आधारित भावनात्मक स्पोर्ट्स ड्रामा है जो रेसलिंग दुनिया के संघर्ष को दिखाती है.

इस वीकेंड नेटफ्लिक्स पर तीन नई फिल्में चर्चा में हैं. Image Credit:

Netflix Movies: अगर आप इस वीकेंड नेटफ्लिक्स पर कुछ नया और दमदार देखना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. फरवरी के इस हफ्ते प्लेटफॉर्म पर कई नई फिल्में आई हैं. भले ही इस समय सबसे ज्यादा चर्चा एक नई सीरीज को लेकर हो, लेकिन फिल्मों के शौकीनों के लिए भी शानदार ऑप्शन मौजूद हैं. एक साइकॉलजिकल थ्रिलर, एक जबरदस्त एक्शन फ्रेंचाइजी और एक इमोशनल स्पोर्ट्स ड्रामा आपकी वॉचलिस्ट में शामिल हो सकते हैं. आइए जानते हैं इस वीकेंड कौन सी तीन फिल्में स्ट्रीम करनी चाहिए.

‘Firebreak’ (2026)

फायरब्रेक एक स्पेनिश भाषा की नई नेटफ्लिक्स ओरिजिनल फिल्म है. यह एक हाई टेंशन साइकॉलजिकल थ्रिलर है जिसमें फैमिली सीक्रेट और एक बड़ी ट्रेजडी की कहानी दिखाई गई है. कहानी एक मां और उसकी बेटी की फैमिली ट्रिप से शुरू होती है. अचानक बेटी लापता हो जाती है और उसी समय जंगल में भीषण आग लग जाती है. रहस्य और डर से भरी यह फिल्म आपको अंत तक बांधे रख सकती है.

‘The Expendables’

अगर आपको जबरदस्त एक्शन और बड़े सितारों वाली फिल्में पसंद हैं तो द एक्सपेंडेबल्स की पूरी फ्रेंचाइजी नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है. इस सीरीज में कई मशहूर एक्शन स्टार साथ नजर आते हैं. कहानी एक खास टीम की है जो खतरनाक मिशन को अंजाम देती है. फिल्में भले ही गहरी कहानी के लिए न जानी जाएं, लेकिन धमाकेदार एक्शन के लिए जरूर देखी जाती हैं.

‘The Iron Claw’ (2023)

अगर आप इमोशनल और सच्ची घटना पर आधारित फिल्म देखना चाहते हैं तो द आयरन क्लॉ एक बेहतरीन विकल्प है. यह फिल्म वॉन एरिच भाइयों की सच्ची कहानी पर आधारित है. प्रोफेशनल रेसलिंग की दुनिया में नाम कमाने की कोशिश और फैमिली फ्रेशर को इसमें दिखाया गया है. यह एक प्रेरक लेकिन दिल को छू लेने वाली कहानी है.

ये भी पढ़ें- आ रही है देश की पहली इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी, चेन्नई की कंपनी का कमाल, Nvidia ने भी मिलाया हाथ

इस वीकेंड के लिए तीन अलग मूड की फिल्में

इन तीनों फिल्मों की खास बात यह है कि हर एक अलग मूड के लिए फिट बैठती है. थ्रिल, एक्शन और इमोशन तीनों का विकल्प मौजूद है. आप अपने मूड के हिसाब से चुनाव कर सकते हैं. अगर हल्की फुल्की एक्शन एंटरटेनमेंट चाहिए तो एक्सपेंडेबल्स चुनें, रहस्य पसंद है तो फायरब्रेक और इमोशलन कहानी के लिए आयरन क्लॉ देखें.