RCB की जीत से कनाडाई रैपर की चांदी, 4 घंटे में बैठे-बैठे कमा लिए 4.6 करोड़, जानें कैसे
आईपीएल 2025 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ऐतिहासिक जीत ने न केवल उनके प्रशंसकों को खुशी दी, बल्कि कनाडा के मशहूर रैपर ड्रेक के लिए भी यह एक बड़ा मुनाफा लेकर आया. ड्रेक ने RCB की जीत पर 6.4 करोड़ रुपये का दांव लगाया था, जिससे उन्हें 11 करोड़ रुपये से अधिक का मुनाफा हुआ. अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने RCB के प्रसिद्ध स्लोगन ई साला कप नामदे लिखा. यह अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है. आइए जानते हैं कि कैसे ड्रेक ने कुछ ही घंटों में करोड़ों का मुनाफा कमा लिया.
IPL प्रशंसकों के लिए मनोरंजन का साधन तो है ही साथ ही कम समय में मुनाफा कमाने वालों और सट्टेबाजी में पैसा लगाने वालों के लिए भी आकर्षण का केंद्र रहा है. IPL 2025 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है. जिस समय आरसीबी फाइनल जीतने का जश्न मना रही थी उसी समय भारत से हजारों किलोमीटर दूर कनाडा के मशहूर रैपर ड्रेक ने करोड़ों रुपये का मुनाफा कमा रहे थे. आइए जानते हैं कि आरसीबी की जीत से ड्रेक को कैसे करोड़ों का मुनाफा हुआ?
6 करोड़ लगाकर कमाया 11 करोड़
आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया. इस खिताबी मुकाबले में आरसीबी ने जीत दर्ज की. आरसीबी के इस जीत से कनाडा के मशहूर रैपर ड्रेक ने 11 करोड़ का मुनाफा कमाया है. दरअसल हुआ ये कि ड्रेक ने आरसीबी के पक्ष में 6.4 करोड़ रुपये का दांव लगाया. सट्टेबाजी प्लेटफार्म क्रिप्टो-बेटिंग के जरिए लगाए गए इस दांव पर 1.75 का ऑड्स था, इसका मतलब है कि विराट कोहली की टीम बेंगलुरु के जीतने पर उन्हें 11 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मिली.
यह भी पढ़ें: सरकारी कर्मचारियों को UAN पर मिली राहत, अब 30 जून तक कर सकेंगे ये जरूरी काम
RCB का स्लोगन: ई साला कप नामदे

रैपर ने 2 जून की शाम को इंस्टाग्राम पोस्ट कर यह जानकारी दी थी. ड्रेक ने अपने पोस्ट के कैप्शन में आरसीबी टीम की मशहूर स्लोगन ‘इ साला कप नामदे’ लिखा. कन्नड़ भाषा में ‘ई साला कप नामदे’ का मतलब होता है इस साल कप हमारा होगा.
कौन हैं ड्रेक?
ऑब्रे ड्रेक ग्राहम एक कनाडाई सिंगर, रैपर और अभिनेता हैं. इन्हें ड्रेक के नाम से जाना जाता है.
ड्रेक ने पहली बार CTV टीन ड्रामा सीरीज डेग्रासी: द नेक्स्ट जेनरेशन (2001-2008) में जिमी ब्रूक्स के रूप में अभिनय करके पहचान हासिल की और मिक्सटेप रूम फॉर इम्प्रूवमेंट (2006), कमबैक सीजन (2007) और सो फार गॉन (2009) जारी करके अपने संगीत करियर की शुरुआत की थी. इंस्टाग्राम पर ड्रेक के 142 मिलियन फॉलोअर्स हैं.
यह भी पढें: स्पैम कॉल पर टेलीकॉम कंपनियों को राहत, ट्राई नहीं वसूल पाएगा 140 करोड़
किंग्स पर रॉयल भारी
आईपीएल के 18वें सीजन के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 6 रन से मात दी. टॉस जीतकर पंजाब ने पहले गेंदबाजी करने फैसला किया. कप्तान श्रेयस अय्यर का यह फैसला टीम के लिए सही साबित नहीं हुआ. पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 9 विकेट खोकर 190 रन बनाए. जवाब में पंजाब किंग्स जीत के लक्ष्य से 6 रन दूर रह गई.
Latest Stories
मेमोरी और स्टोरेज चिप्स के दाम अगले साल होंगे कम! लेकिन 2028 तक बनी रहेगी किल्लत, जानें पूरा मामला
iPhone 17 Pro Max से ₹20,000 तक महंगा होगा 18 Pro Max! दमदार कैमरा, नया A20 Pro चिप समेत कई एडवांस फीचर्स बढ़ाएंगे कीमत
Samsung का बड़ा धमाका! लॉन्च किए Galaxy Z8 Series के 3 नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स, आज रात से शुरू होगी प्री-ऑर्डर
