iOS 27 कब होगा रिलीज? इन iPhones में मिलेगा नया अपडेट, Siri AI समेत मिलेंगे बड़े फीचर्स

Apple का iOS 27 अपडेट सितंबर में जारी होने की उम्मीद है. नए वर्जन में Siri AI, Apple Intelligence और कई नए फीचर्स मिल सकते हैं. iPhone 11 और उसके बाद के मॉडल में अपडेट मिलने की संभावना है.

Apple का iOS 27 अपडेट सितंबर में जारी होने की उम्मीद है

Highlights

  • iOS 27 अपडेट सितंबर में जारी होने की पूरी संभावना है
  • Siri AI के साथ Apple Intelligence फीचर्स भी मिलेंगे नए
  • iPhone 11 और नए मॉडल अपडेट के लिए योग्य होंगे

Apple अपने iPhone यूजर्स के लिए iOS 27 का नया सॉफ्टवेयर अपडेट जारी करने की तैयारी कर रहा है. कंपनी ने जून में WWDC 2026 के दौरान iOS 27 को पेश किया था. अब इसका फाइनल वर्जन सितंबर में जारी होने की उम्मीद है. Apple ने अभी सटीक रिलीज डेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन 9 सितंबर के iPhone लॉन्च इवेंट के बाद 14 सितंबर के आसपास अपडेट जारी होने की संभावना जताई जा रही है.

जून से चल रही है बीटा टेस्टिंग

iOS 27 की डेवलपर बीटा टेस्टिंग 8 जून से शुरू हो गई थी. इसके बाद जुलाई में पब्लिक बीटा भी जारी किया गया. 31 अगस्त को iOS 27 का बीटा 8 रिलीज किया गया. अब Apple फाइनल अपडेट से पहले सॉफ्टवेयर की स्थिरता और परफॉर्मेंस को बेहतर करने पर फोकस कर रहा है.

Apple ने बताया है कि नए सॉफ्टवेयर फीचर्स का फाइनल वर्जन इस साल के अंत में फ्री सॉफ्टवेयर अपडेट के तौर पर उपलब्ध होगा.

Siri में मिलेगा बड़ा AI अपग्रेड

iOS 27 की सबसे बड़ी खासियत नया Siri AI हो सकता है. Apple अपने वॉयस असिस्टेंट को ज्यादा स्मार्ट और उपयोगी बनाने की दिशा में काम कर रहा है. इसके जरिए यूजर्स सामान्य बातचीत की तरह Siri से सवाल पूछ सकेंगे और अलग-अलग काम पूरे करा सकेंगे.

इसके अलावा Apple Intelligence को भी कई नए फीचर्स के साथ विस्तार दिया जाएगा. Photos, Messages और Safari जैसे ऐप्स में AI से जुड़े नए अनुभव देखने को मिल सकते हैं.

किन iPhones में मिलेगा iOS 27?

Apple की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक iOS 27 कई पुराने iPhone मॉडल को भी सपोर्ट करेगा. इसमें iPhone 11 सीरीज से लेकर नए iPhone 17 मॉडल, iPhone 12, 13, 14, 15 और 16 सीरीज शामिल हैं. इसके अलावा iPhone SE की दूसरी पीढ़ी और उसके बाद के मॉडल भी iOS 27 के लिए compatible हैं.

हालांकि, सभी iPhones में iOS 27 के हर फीचर का सपोर्ट समान नहीं होगा. खासतौर पर AI आधारित सुविधाओं के लिए डिवाइस की हार्डवेयर क्षमता महत्वपूर्ण होगी.

कब मिलेगा अपडेट?

iOS 27 का फाइनल अपडेट सितंबर में आने की उम्मीद है. रिपोर्ट के मुताबिक 14 सितंबर संभावित रिलीज डेट है, लेकिन Apple की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है. इसलिए यूजर्स को अंतिम तारीख के लिए कंपनी की घोषणा का इंतजार करना चाहिए.

यह भी पढ़ें- सितंबर में लॉन्च होगा OnePlus का सबसे सस्ता फोन, कीमत होगी 19000 रुपए से भी कम!