Meta का बड़ा अपडेट, अब Reels से सीधे कमाई कर सकेंगे क्रिएटर्स, जानें कैसे
Meta ने Facebook और Instagram क्रिएटर्स के लिए नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे वे अब Reels और पोस्ट में सीधे शॉपिंग लिंक जोड़ सकेंगे. इससे फॉलोअर्स एक क्लिक में प्रोडक्ट खरीद सकेंगे और क्रिएटर्स को कमीशन मिलेगा.
Meta ने Facebook और Instagram क्रिएटर्स के लिए कमाई के नए रास्ते खोल दिए हैं. कंपनी ने एक नया फीचर पेश किया है, जिसके जरिए अब क्रिएटर्स अपनी Reels में क्लिक करने वाले शॉपिंग लिंक जोड़ सकेंगे. इससे फॉलोअर्स सीधे एक टैप में प्रोडक्ट खरीद सकेंगे. पहले क्रिएटर्स को लिंक इन बायो जैसे तरीकों पर निर्भर रहना पड़ता था. इस बदलाव से कमाई का तरीका आसान और तेज हो जाएगा. यह अपडेट डिजिटल क्रिएटर इकोनॉमी के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है.
अब Reels में सीधे जोड़ सकेंगे शॉपिंग लिंक
Meta के नए फीचर के तहत क्रिएटर्स अब अपनी Reels और पोस्ट में सीधे प्रोडक्ट लिंक जोड़ सकेंगे. फॉलोअर्स इन लिंक पर क्लिक करके सीधे प्रोडक्ट पेज पर पहुंच जाएंगे. इससे खरीदारी की प्रक्रिया आसान हो जाएगी. रिपोर्ट के मुताबिक एक Reel में 30 तक प्रोडक्ट लिंक जोड़े जा सकते हैं. इससे क्रिएटर्स को ज्यादा प्रोडक्ट प्रमोट करने का मौका मिलेगा.
पहले क्या थी परेशानी और अब क्या बदला
अब तक क्रिएटर्स को अपने फॉलोअर्स को बाहर के लिंक पर भेजने के लिए लिंक इन बायो या कमेंट का सहारा लेना पड़ता था. इससे कई बार यूजर एक्सपीरियंस खराब होता था. Meta की पॉलिसी भी डायरेक्ट लिंकिंग को सीमित करती थी. लेकिन अब इस नए फीचर से यह समस्या खत्म हो गई है. क्रिएटर्स सीधे अपने कंटेंट से ही प्रोडक्ट बेच सकेंगे.
ऐसे होगी क्रिएटर्स की कमाई
क्रिएटर्स अपने एफिलिएट प्रोग्राम अकाउंट को Facebook और Instagram से जोड़ सकेंगे. इसके बाद वे अपने प्रमोट किए गए प्रोडक्ट्स को टैग कर पाएंगे. जब कोई यूजर इन लिंक के जरिए खरीदारी करेगा तो क्रिएटर को कमीशन मिलेगा. इससे उनकी कमाई का एक नया और स्थिर स्रोत बनेगा. यह मॉडल पहले से ज्यादा आसान और ट्रांसपेरेंसी है.
ये भी पढ़ें- किराये के बैंक खातों से 58 करोड़ की ठगी, ऐसे खेल करते थे साइबर अपराधी, जानें इस जाल से कैसे बचे
किन देशों में शुरू हुआ फीचर
फिलहाल यह फीचर कुछ चुनिंदा देशों में शुरू किया गया है. अमेरिका में Amazon के साथ इसे रोल आउट किया गया है. वहीं Shopee के जरिए यह सिंगापुर, मलेशिया, वियतनाम, इंडोनेशिया, फिलीपींस, थाईलैंड, ब्राजील और ताइवान में उपलब्ध है. आने वाले समय में Meta इसे और देशों और प्लेटफॉर्म पार्टनर्स तक बढ़ाने की योजना बना रहा है.
