Motorola Edge 70 Fusion जल्द होगा लॉन्च, दमदार फीचर्स और बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है नया फोन
Motorola अपनी Edge सीरीज का नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Fusion लॉन्च करने जा रहा है. इस फोन को लेकर Flipkart पर टीजर सामने आया है, जिससे साफ है कि यह जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है.
Motorola Edge 70 Fusion: स्मार्टफोन बाजार में 2026 की शुरुआत के साथ ही नए-नए फोन लॉन्च होने की तैयारी शुरू हो गई है. अब Motorola भी अपनी Edge सीरीज का नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Fusion लॉन्च करने जा रहा है. इस फोन को लेकर Flipkart पर टीजर सामने आया है, जिससे साफ है कि यह जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है. लीक रिपोर्ट्स के अनुसार यह फोन डिजाइन, कैमरा और बैटरी के मामले में काफी खास होने वाला है. खास बात यह है कि इसमें लेटेस्ट प्रोसेसर और बड़ी बैटरी दी जा सकती है.
जल्द हो सकता है लॉन्च
Flipkart पर आए टीजर के अनुसार इस फोन के बारे में 23 फरवरी को और जानकारी सामने आ सकती है. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि फोन की लॉन्च डेट भी जल्द घोषित की जा सकती है. Motorola Edge 70 Fusion का डिजाइन काफी प्रीमियम हो सकता है. इसमें लेदर जैसा बैक फिनिश दिया जा सकता है. यह फोन Blue Surf, Country Air और Silhouette जैसे रंगों में आ सकता है. फोन पतला और हल्का हो सकता है, जिसमें कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगा.
पावरफुल प्रोसेसर और रैम
लीक के मुताबिक इस फोन में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है. यह प्रोसेसर तेज परफॉर्मेंस और स्मूथ एक्सपीरियंस देगा. इसमें 12GB तक रैम मिल सकती है, साथ ही 8GB वेरिएंट भी आ सकता है. फोन में 50 मेगापिक्सल का Sony Lytia कैमरा दिया जा सकता है, जो बेहतर फोटो क्वालिटी देगा. इसके अलावा 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिल सकता है, जिससे सेल्फी और वीडियो कॉलिंग अच्छी होगी.
बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग
Motorola Edge 70 Fusion में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है. साथ ही 68W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा. इससे फोन जल्दी चार्ज होगा और लंबे समय तक चलेगा. इस फोन में 6.78 इंच की OLED डिस्प्ले मिल सकती है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट होगा. इससे स्क्रीन स्मूथ चलेगी. फोन में पानी और धूल से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग भी मिल सकती है.
ये भी पढ़ें- ट्रंप टैरिफ गैरकानूनी करार, भारत को बड़ी राहत? GTRI बोला- 55% निर्यात पर खत्म हो सकता है 18% शुल्क
