क्या होते हैं एलियंस, खुलने जा रहा है राज, ट्रंप ने UFO फाइल्स खोलने की दी मंजूरी
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने UFO यानी अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट और एलियंस से जुड़ी सरकारी फाइल्स को सार्वजनिक करने के निर्देश दिए हैं. ट्रंप का कहना है कि इस विषय में लोगों की काफी दिलचस्पी है, इसलिए सच सामने आना चाहिए. हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि उन्हें खुद नहीं पता कि एलियंस सच में हैं या नहीं.
President Donald Trump on UFO: क्या एलियंस सच में होते हैं. क्या कभी उन्होंने धरती पर आने की कोशिश की है. ये सवाल सालों से लोगों को रोमांचित करते रहे हैं. अब अमेरिका से आई एक बड़ी खबर ने इस बहस को फिर तेज कर दिया है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने UFO यानी अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट और एलियंस से जुड़ी सरकारी फाइल्स को सार्वजनिक करने के निर्देश दिए हैं.
ट्रंप का कहना है कि इस विषय में लोगों की काफी दिलचस्पी है, इसलिए सच सामने आना चाहिए. हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि उन्हें खुद नहीं पता कि एलियंस सच में हैं या नहीं. दूसरी तरफ पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के बयान के बाद यह मुद्दा और गर्म हो गया है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या अब एलियंस से जुड़ा सबसे बड़ा राज खुलने वाला है.
ट्रंप ने क्यों दिए फाइल्स खोलने के आदेश
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि सरकार को एलियंस, UFO और अनजान उड़ने वाली चीजों से जुड़ी सभी फाइल्स सार्वजनिक करनी चाहिए. उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि इन विषयों में लोगों की बहुत दिलचस्पी है और सच्चाई सामने आनी चाहिए. ट्रंप ने पेंटागन और अन्य एजेंसियों को निर्देश दिया है कि वे इससे जुड़ी जानकारी साझा करें.

क्या सच में होते हैं एलियंस
ट्रंप ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि एलियंस असली हैं या नहीं. उन्होंने कहा कि कई लोग इस पर विश्वास करते हैं, लेकिन उन्होंने कभी इस पर अपनी राय नहीं बनाई. वहीं बराक ओबामा ने कहा कि उनके पास ऐसा कोई सबूत नहीं है कि एलियंस धरती पर आए हैं, लेकिन ब्रह्मांड इतना बड़ा है कि कहीं न कहीं जीवन होने की संभावना जरूर है.
पहले भी सामने आ चुकी हैं UFO की रिपोर्ट्स
UFO को लेकर चर्चा नई नहीं है. साल 2017 में अमेरिकी नौसेना के कुछ वीडियो सामने आए थे, जिनमें आसमान में अजीब चीजें उड़ती दिखीं. इसके बाद साल 2022 में अमेरिका में UFO पर पहली बार संसद में सुनवाई हुई. इन घटनाओं ने लोगों की उत्सुकता और बढ़ा दी, लेकिन साफ जवाब अभी तक नहीं मिला.
अमेरिकी रक्षा विभाग ने साल 2022 में AARO नाम का एक ऑफिस बनाया था, जो UFO से जुड़े मामलों की जांच करता है. अधिकारियों का कहना है कि अभी तक एलियंस या उनकी तकनीक का कोई पक्का सबूत नहीं मिला है. ज्यादातर मामलों में जो चीजें देखी गईं, वे ड्रोन, गुब्बारे या अन्य सामान्य वस्तुएं निकलीं.
हाल की रिपोर्ट में क्या सामने आया
साल 2024 की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले एक साल में 485 UFO जैसी घटनाएं सामने आईं. इनमें से 118 मामलों में यह पाया गया कि वे सामान्य चीजें थीं, जैसे गुब्बारे या ड्रोन. बाकी मामलों की जांच अभी भी जारी है. रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि अब तक एलियंस के होने का कोई सबूत नहीं मिला है.
Latest Stories
अब टीचर नहीं, AI करेगा एग्जाम की कॉपी चेक! हाई पावर GPU हजारों कॉपी की एक झटके में करेगा स्क्रीनिंग
AI से 70,000 करोड़ की टैक्स चोरी का हुआ खुलासा, खंगाला गया 60TB डेटा, हैदराबाद की बिरयानी चेन से जुड़ा है मामला
मिड-रेंज कीमत में प्रीमियम फीचर्स! Vivo V70 Series भारत में लॉन्च, 6500mAh बैटरी और AI कैमरा से लैस
