इस हफ्ते OTT पर एंटरटेनमेंट का धमाका, एक्शन, थ्रिलर और ड्रामा से भरी 10 नई रिलीज; यहां चेक करें पूरी लिस्ट

Netflix, JioHotstar, Amazon Prime Video और Apple TV जैसे प्लेटफॉर्म पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं. इस बार लिस्ट में एक्शन, थ्रिलर, ड्रामा और क्राइम हर तरह का कंटेंट शामिल है. प्रियंका चोपड़ा की एक्शन फिल्म से लेकर सस्पेंस से भरी वेब सीरीज तक, हर तरह के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ खास है.

ओटीटी रिलीज Image Credit: canva & tv9

OTT Releases: अगर आप वीकेंड पर कुछ नया और मजेदार देखने का प्लान बना रहे हैं, तो इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म्स पर आपके लिए भरपूर एंटरटेनमेंट है. Netflix, JioHotstar, Amazon Prime Video और Apple TV जैसे प्लेटफॉर्म पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं. इस बार लिस्ट में एक्शन, थ्रिलर, ड्रामा और क्राइम हर तरह का कंटेंट शामिल है.

प्रियंका चोपड़ा की एक्शन फिल्म से लेकर सस्पेंस से भरी वेब सीरीज तक, हर तरह के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ खास है. अगर आप थ्रिलर के शौकीन हैं या हल्का-फुल्का ड्रामा देखना चाहते हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकता है. आइए जानते हैं इस हफ्ते कौन-कौन से नए शो और फिल्में OTT पर आ रही हैं.

OTT पर नई रिलीज की भरमार

इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं. इनमें एक्शन, क्राइम, रोमांस और साइकोलॉजिकल थ्रिलर जैसे अलग-अलग जॉनर शामिल हैं.

Paradise Season 2

JioHotstar पर रिलीज हुई इस सीरीज में कहानी आगे बढ़ती है. मुख्य किरदार अपनी पत्नी को ढूंढने के लिए खतरनाक सफर पर निकलता है. इस दौरान उसे कई नए खतरे और रहस्य मिलते हैं.

The Bluff

Amazon Prime Video पर आने वाली इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा एक पायरेट के रोल में नजर आएंगी हैं. उनकी जिंदगी तब बदल जाती है जब उनका पुराना दुश्मन वापस आता है.

Bridgerton Season 4 Part 2

Netflix पर यह रोमांटिक ड्रामा सीरीज अपनी कहानी को आगे बढ़ाती है. इसमें प्यार और समाज के बीच संघर्ष को दिखाया गया है.

The Gray House

यह एक सच्ची घटना पर आधारित सीरीज है. इसमें महिलाओं के एक समूह की कहानी दिखाई गई है जो जासूसी नेटवर्क चलाती हैं.

One Battle After Another

JioHotstar पर आने वाली यह एक्शन और कॉमेडी से भरी फिल्म है. इसमें एक पिता अपनी बेटी को बचाने के लिए संघर्ष करता है.

Accused

Netflix पर रिलीज हो रही यह साइकोलॉजिकल थ्रिलर एक डॉक्टर की कहानी है, जिस पर गंभीर आरोप लगते हैं. इससे उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है.

Formula 1: Drive to Survive Season 8

यह सीरीज रेसिंग की दुनिया के पीछे की कहानी दिखाती है. इसमें खिलाड़ियों की जिंदगी और चुनौतियों को दिखाया गया है.

Thadayam

ZEE5 पर आने वाली यह तमिल क्राइम थ्रिलर है. इसमें एक पुलिस अधिकारी कई हत्याओं की जांच करता है और बड़े राज सामने आते हैं.

Roslyn

यह मलयालम साइकोलॉजिकल थ्रिलर एक लड़की की कहानी है, जिसे डरावने सपने आते हैं और धीरे-धीरे वे सच बन जाते हैं.

Monarch: Legacy of Monsters Season 2

Apple TV पर यह सीरीज बड़े खतरनाक जीवों और रहस्यमयी घटनाओं की कहानी दिखाती है. इसमें एडवेंचर और सस्पेंस भरपूर है.

यह भी पढ़ें: फाइनेंस कंपनी का निवेशकों को तोहफा, 1 पर 4 बोनस शेयर देगी फ्री, चेक करें रिकॉर्ड डेट