नकली लॉटरी और पुराने सिक्के बदलने के नाम पर ठगी, 82 साल के बुजुर्ग से 45 लाख का फ्रॉड
नवी मुंबई के खारघर में 82 वर्षीय बुजुर्ग से दो अलग-अलग ऑनलाइन ठगी में 45 लाख रुपये की ठगी हुई. पहली घटना में पुराने सिक्के और नोट बदलवाने का झांसा देकर 8.7 लाख रुपये लिए गए. दूसरी ठगी में नकली लॉटरी जीतने का लालच देकर 37 लाख रुपये ऐंठ लिए गए.
Cyber fraud: नवी मुंबई के खारघर इलाके में रहने वाले 82 साल के बुजुर्ग के साथ दो अलग-अलग ऑनलाइन ठगी की घटनाएं सामने आई हैं. सेक्टर 20 के निवासी इस बुजुर्ग से पुराने सिक्के और नोट बदलने के नाम पर और नकली लॉटरी का लालच देकर कुल 45 लाख रुपये की ठगी की गई. यह घटनाएं नवंबर 2023 से फरवरी 2025 के बीच हुईं. पीड़ित की खराब सेहत की वजह से शिकायत दर्ज कराने में देरी हुई, लेकिन आखिरकार 17 जून को NCRB पोर्टल के जरिए केस दर्ज किया गया.
पुराने सिक्के बदलवाने के नाम पर पहली ठगी
पहली ठगी नवंबर 2023 से जनवरी 2024 के बीच हुई. ठगों ने बुजुर्ग को कहा कि वे उनके पुराने सिक्के और पांच रुपये के नोट के बदले 2 करोड़ 98 लाख रुपये देंगे. इसी लालच में आकर बुजुर्ग ने अपनी बैंक डिटेल्स दीं और धीरे-धीरे 8 लाख 70 हजार रुपये उनके खाते से निकाल लिए गए.
नकली लॉटरी का झांसा देकर दूसरी बार ठगा
दूसरी ठगी नवंबर 2024 से फरवरी 2025 के बीच हुई. इस बार पीड़ित को झांसा दिया गया कि उसने एक बड़ी लॉटरी जीती है. लेकिन इनाम पाने के लिए प्रोसेसिंग फीस के नाम पर 37 लाख रुपये मांगे गए. भरोसा करके बुजुर्ग ने यह रकम भी दे दी, लेकिन लॉटरी की रकम कभी नहीं मिली.
ये भी पढ़ें- सस्ते फ्लैट के चक्कर में फंसे, 6 साल तक 215 बार पैसे भेजे, 1.07 करोड़ डूबे; साइबर ठग ने ऐसे किया खेल
स्वास्थ्य खराब होने से शिकायत में देरी
खारघर पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक दीपक सुरवे ने बताया कि पीड़ित बुजुर्ग की सेहत खराब होने की वजह से शिकायत दर्ज करने में देरी हुई. पुलिस ने अब मामला दर्ज कर लिया है और इसमें कुल 11 लोगों को आरोपी बनाया गया है. जांच जारी है और पुलिस ठगों की पहचान व गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है.
Latest Stories
Oppo Reno 16 सीरीज लॉन्च की तैयारी, 7000mAh बैटरी से मचेगा धमाल; जानें क्या-क्या मिल सकता हैं फीचर्स
YouTube का बड़ा अपडेट, अब वीडियो चलते-चलते फोन पर करें कई काम, PiP फीचर रोलआउट शुरू
नया फोन खरीदने वालों के लिए खुशखबरी! मई में आ रहे हैं कई दमदार स्मार्टफोन; Vivo, Oppo, OnePlus मचाएंगे धमाल
