शादी के कार्ड के नाम पर ठगी, हैक हो रहा है मोबाइल, पुलिस ने जारी की चेतावनी; ऐसे करें बचाव
शादी के सीजन में साइबर ठग “डिजिटल निमंत्रण” के नाम पर लोगों को जाल में फंसा रहे हैं. राजस्थान पुलिस की साइबर शाखा ने चेतावनी दी है कि अपराधी सोशल मीडिया, व्हाट्सएप और ईमेल से “आमंत्रण.apk” नाम की फाइल भेजकर मोबाइल हैक कर रहे हैं. इस पर क्लिक करते ही फोन में मैलवेयर इंस्टॉल हो जाता है, जो निजी जानकारी, बैंकिंग डिटेल्स और ओटीपी तक पहुंच बनाकर ऑनलाइन ठगी को अंजाम देता है.
Cyber Fraud: शादी के सीजन में जहां लोग डिजिटल निमंत्रण भेजकर खुशियां बांट रहे हैं, वहीं साइबर अपराधी इसी का फायदा उठाकर ठगी के नए तरीके अपना रहे हैं. राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने चेतावनी जारी की है कि अपराधी अब नकली शादी के ई-कार्ड या गिफ्ट लिंक भेजकर लोगों के मोबाइल हैक कर रहे हैं. इन लिंक्स पर क्लिक करते ही फोन में खतरनाक मैलवेयर इंस्टॉल हो जाता है जो बैंकिंग डिटेल्स और निजी जानकारी चोरी कर लेता है.
कैसे हो रही है ठगी
पत्रिका की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साइबर ठग अब सोशल मीडिया, व्हाट्सएप और ईमेल के जरिए शादी का नकली निमंत्रण भेज रहे हैं. इनमें “आमंत्रण.apk” नाम की फाइल होती है जो असल में एक खतरनाक एप्लिकेशन होती है. जैसे ही कोई व्यक्ति इस पर क्लिक करता है, यह उसके फोन में इंस्टॉल होकर कैमरा, एसएमएस और फाइल एक्सेस की अनुमति ले लेती है. इसके बाद अपराधी यूजर के निजी डेटा, पासवर्ड और ओटीपी तक पहुंच जाते हैं.
फोन हैक होने के बाद क्या होता है
यह मैलवेयर एक बार सक्रिय होने के बाद मोबाइल को पूरी तरह नियंत्रित कर सकता है. इससे अपराधी बैंक खातों से पैसे निकाल सकते हैं, ओटीपी पढ़ सकते हैं और यूजर की पहचान से ऑनलाइन ठगी कर सकते हैं. कई मामलों में लोगों के मोबाइल लॉक हो गए और खातों से पैसे गायब होने जैसी घटनाएं सामने आई हैं.
ये भी पढ़ें- एक क्लिक और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, फेक गेम लिंक से उड़ाए जा रहे पैसे, सरकार ने जारी की चेतावनी
पुलिस की चेतावनी और सलाह
राजस्थान पुलिस ने लोगों से ऐसे किसी भी ई-निमंत्रण या गिफ्ट लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी है. पुलिस के अनुसार, किसी भी संदिग्ध लिंक को तुरंत डिलीट करें और दूसरों को भी इसके बारे में सतर्क करें. साथ ही “Install from unknown sources” विकल्प को हमेशा बंद रखें ताकि कोई अज्ञात ऐप अपने आप डाउनलोड न हो सके.
कैसे करें खुद को सुरक्षित
हमेशा केवल आधिकारिक ऐप स्टोर से ही एप्लिकेशन डाउनलोड करें. मोबाइल में भरोसेमंद एंटीवायरस लगाएं और अपने बैंकिंग ऐप्स के लिए मजबूत पासवर्ड रखें. अगर किसी तरह का संदेह हो तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें. सतर्कता ही इस डिजिटल ठगी से बचने का सबसे बड़ा उपाय है.
ये भी पढ़ें- WhatsApp ने चैट बैकअप के लिए लॉन्च किया Passkey एन्क्रिप्शन, बिना पासवर्ड के सुरक्षित होंगी पुरानी चैट्स
Latest Stories
OnePlus Diwali Offers: OnePlus 15R से Nord CE6 Lite तक, दिवाली पर मिल रहे बड़े ऑफर
दुनिया हुई iPhone Duo की दीवानी, Apple को मजबूरन उठाना पड़ा ये कदम, ऐसे होगा आप पर असर
Jantar Mantar Chalo: बिना सड़क पर उतरे बने ‘आंदोलनकारी या पुलिस’, घर बैठे ऐसे खेल सकते हैं गेम
