WhatsApp पर पढ़ते ही गायब होंगे मैसेज, आने वाला है 15 मिनट में ऑटो डिलीट फीचर, जानें डिटेल

WhatsApp जल्द ही एक नया प्राइवेसी फीचर ला सकता है, जिसमें मैसेज पढ़ने के 15 मिनट बाद अपने आप डिलीट हो जाएगा. इस फीचर को आफ्टर रीडिंग कहा जा रहा है. इसका मकसद ओटीपी या संवेदनशील जानकारी को सुरक्षित रखना है. खास बात यह है कि ब्लू टिक बंद होने पर भी यह फीचर काम करेगा.

WhatsApp जल्द ही एक नया प्राइवेसी फीचर ला सकता है. Image Credit: @Money9live

मैसेजिंग ऐप WhatsApp में जल्द ही एक नया प्राइवेसी फीचर आने वाला है. इस फीचर के तहत मैसेज पढ़ने के कुछ ही समय बाद अपने आप डिलीट हो जाएगा. यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी होगा जो OTP या प्राइवेट जानकारी शेयर करते हैं. रयह नया फीचर आफ्टर रीडिंग नाम से आ सकता है. फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है. आने वाले समय में इसे अपडेट के जरिए जारी किया जा सकता है.

क्या है आफ्टर रीडिंग फीचर

व्हाट्सएप में अभी 24 घंटे 7 दिन और 90 दिन का डिसअपियरिंग मैसेज फीचर मिलता है. लेकिन नया फीचर इससे अलग और ज्यादा एडवांस होगा. आफ्टर रीडिंग फीचर में मैसेज पढ़ने के बाद जल्दी गायब हो जाएगा. यह खासकर संवेदनशील जानकारी जैसे OTP या कोड शेयर करने के लिए उपयोगी होगा. इससे मैसेज गलत हाथों में जाने का खतरा कम होगा. यह फीचर यूजर्स की प्राइवेसी को और मजबूत बनाएगा.

कैसे काम करेगा नया फीचर

इस फीचर में मैसेज पढ़ने के बाद 15 मिनट का टाइमर शुरू हो जाएगा. इसके बाद मैसेज अपने आप चैट से हट जाएगा. अगर मैसेज नहीं पढ़ा गया तो वह 24 घंटे तक चैट में रहेगा और फिर खुद डिलीट हो जाएगा. खास बात यह है कि यह फीचर ब्लू टिक बंद होने पर भी काम करेगा. यानी सिस्टम खुद यह ट्रैक करेगा कि मैसेज कब खोला गया. इससे यूजर की प्राइवेसी बनी रहेगी.

ये भी पढ़ें- चार धाम यात्रा के नाम पर हो रही ठगी, चेतावनी जारी, जानें कैसे रहें जालसाजों से सेफ

कब तक मिलेगा यह अपडेट

रिपोर्ट के अनुसार यह फीचर अभी टेस्टिंग और डेवलपमेंट स्टेज में है. इसे व्हाट्सएप के बीटा वर्जन में देखा गया है. कंपनी इसे बेहतर बनाने पर काम कर रही है ताकि यह सही तरीके से काम करे. अभी यह फीचर यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है. उम्मीद की जा रही है कि आने वाले अपडेट में इसे धीरे धीरे सभी यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा.