इस हफ्ते खुल रहे 2 नए Mutual Fund NFO, जानें Zerodha और JioBlackRock फंड की पूरी डिटेल्स
म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए इस सप्ताह (23 मार्च से शुरू हफ्ता) दो नए NFO बाजार में आ रहे हैं, जिनमें एक इंडेक्स फंड और एक लार्ज कैप एक्टिव फंड शामिल है. Zerodha और JioBlackRock के ये फंड अलग-अलग जोखिम और रिटर्न प्रोफाइल के साथ निवेश के नए अवसर प्रदान करते हैं.
Mutual Fund NFO Opens: इस सप्ताह म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए दो नए न्यू फंड ऑफर (NFO) बाजार में आ रहे हैं, जो निवेश के अलग-अलग विकल्प पेश करते हैं. आम तौर पर एसेट मैनेजमेंट कंपनियां अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को मजबूत और संतुलित बनाने के लिए नए फंड लॉन्च करती हैं, ताकि निवेशकों को हर तरह की रणनीति चाहे एक्टिव हो या पैसिव- में निवेश का मौका मिल सके.
क्या है फंड का नेचर?
इन दोनों NFOs में से एक फंड एक्टिव मैनेजमेंट कैटेगरी का है, जबकि दूसरा पैसिव निवेश रणनीति पर आधारित इंडेक्स फंड है. इसका मतलब यह है कि निवेशकों के पास एक तरफ बाजार को मात देने की कोशिश करने वाला फंड है, वहीं दूसरी ओर ऐसा फंड भी है जो किसी इंडेक्स के प्रदर्शन को ट्रैक करता है और कम लागत के साथ स्थिर रिटर्न देने का लक्ष्य रखता है.
Zerodha Nifty MidSmallcap 400
पहला फंड है Zerodha Nifty MidSmallcap400 50:50 Index Fund, जो सोमवार, 23 मार्च से सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 6 अप्रैल तक निवेश के लिए उपलब्ध रहेगा. यह एक इंडेक्स फंड है, जो Nifty MidSmallcap 400 इंडेक्स को 50:50 रेशियो में ट्रैक करता है. यानी इसमें मिडकैप और स्मॉलकैप कंपनियों का संतुलित मिक्सचर मिलेगा, जिससे निवेशकों को ग्रोथ का अच्छा अवसर मिल सकता है, हालांकि इसमें जोखिम भी अपेक्षाकृत अधिक होता है. इस फंड में निवेश की न्यूनतम राशि मात्र 100 रुपये रखी गई है, जिससे छोटे निवेशक भी आसानी से इसमें भाग ले सकते हैं.
JioBlackRock Large Cap Fund
दूसरा फंड है JioBlackRock Large Cap Fund, जो मंगलवार, 24 मार्च से खुलकर 7 अप्रैल तक सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध रहेगा. यह एक एक्टिवली मैनेज्ड लार्ज कैप फंड है, जिसमें प्रमुख और स्थापित कंपनियों में निवेश किया जाएगा. लार्ज कैप फंड आम तौर पर स्थिरता और अपेक्षाकृत कम जोखिम के लिए जाने जाते हैं, इसलिए यह उन निवेशकों के लिए सटीक हो सकता है जो लंबी अवधि में संतुलित और भरोसेमंद रिटर्न चाहते हैं. इस फंड में न्यूनतम निवेश राशि 500 रुपये निर्धारित की गई है.
निवेशक क्या करें?
अगर आप इन NFOs में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो केवल नएपन के आधार पर निर्णय लेना सही नहीं होगा. अपनी जोखिम सहनशीलता, निवेश की अवधि और वित्तीय लक्ष्यों को ध्यान में रखकर ही फंड का चयन करें. जहां मिड और स्मॉल कैप आधारित इंडेक्स फंड ज्यादा रिटर्न की संभावना के साथ अधिक उतार-चढ़ाव ला सकता है, वहीं लार्ज कैप फंड अपेक्षाकृत स्थिरता प्रदान करता है. सही चुनाव वही होगा जो आपकी निवेश रणनीति और लक्ष्य के अनुरूप हो.
ये भी पढ़ें- सीनियर सिटीजन के लिए 2026 में सुरक्षित निवेश का रास्ता, कम जोखिम में बेहतर रिटर्न देने वाले 6 म्यूचुअल फंड
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
JioBlackRock का नया फंड लॉन्च, 24 मार्च से खुलेगा निवेश, जानें किसके लिए है सही
सीनियर सिटीजन के लिए 2026 में सुरक्षित निवेश का रास्ता, कम जोखिम में बेहतर रिटर्न देने वाले 6 म्यूचुअल फंड
सतर्क हुए फंड मैनेजर! 63% म्यूचुअल फंड्स ने बढ़ाया कैश, 4 स्टॉक्स से पूरी तरह निकले; देखें लिस्ट
