JioBlackRock का नया फंड लॉन्च, 24 मार्च से खुलेगा निवेश, जानें किसके लिए है सही
JioBlackRock Mutual Fund ने अपने नए Large Cap Fund की घोषणा की है, जो 24 मार्च से निवेश के लिए खुलेगा. यह फंड 24 मार्च से सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 7 अप्रैल तक इसमें निवेश किया जा सकेगा. इस फंड का मकसद बड़ी कंपनियों में निवेश करके लंबे समय में बेहतर रिटर्न देना है.
Jio BlackRock Large cap: म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए एक नया विकल्प सामने आया है. JioBlackRock Mutual Fund ने अपने नए Large Cap Fund की घोषणा की है, जो 24 मार्च से निवेश के लिए खुलेगा. यह फंड खास तौर पर उन लोगों के लिए लाया गया है जो लंबे समय में पैसा बढ़ाना चाहते हैं और बड़ी, मजबूत कंपनियों में निवेश करना पसंद करते हैं. Large Cap Funds निवेशकों के बीच लोकप्रिय होते हैं. JioBlackRock का यह फंड टेक्नोलॉजी और एक्सपर्ट मैनेजमेंट के मेल से बेहतर कंपनियों को चुनने का दावा करता है.
कब खुलेगा और कब बंद होगा फंड
यह फंड 24 मार्च से सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 7 अप्रैल तक इसमें निवेश किया जा सकेगा. इस फंड का मकसद बड़ी कंपनियों में निवेश करके लंबे समय में बेहतर रिटर्न देना है. इसका प्रदर्शन BSE 100 इंडेक्स के आधार पर मापा जाएगा. फंड में 80 से 100 प्रतिशत पैसा बड़ी कंपनियों के शेयर में लगाया जाएगा. बाकी हिस्सा अन्य कंपनियों, डेट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में लगाया जा सकता है.
निवेश की न्यूनतम राशि
इस फंड में एक बार में निवेश करने के लिए कम से कम 500 रुपये की जरूरत होगी. SIP के जरिए भी हर महीने 500 रुपये से निवेश शुरू किया जा सकता है. यह फंड एक्टिव मैनेजमेंट के जरिए काम करेगा. यानी फंड मैनेजर बाजार की स्थिति के हिसाब से शेयर चुनेंगे. इसमें AI और मशीन लर्निंग जैसी तकनीक का भी इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे बेहतर कंपनियों की पहचान हो सके.
किसके लिए है यह फंड
यह फंड उन निवेशकों के लिए सही है जो लंबे समय के लिए निवेश करना चाहते हैं और बड़ी कंपनियों में पैसा लगाना चाहते हैं. हालांकि, इस फंड में जोखिम का स्तर “बहुत ज्यादा” बताया गया है. इसलिए जिन निवेशकों को बाजार के उतार-चढ़ाव से डर लगता है, उन्हें सोच-समझकर निवेश करना चाहिए. इस फंड में आम भारतीय नागरिक, कंपनियां, HUF, और अन्य संस्थाएं निवेश कर सकती हैं, बशर्ते वे नियमों के तहत योग्य हों.
ये भी पढ़ें – भारत की खेती हो रही हाईटेक! ये 2 एग्री-टेक स्टॉक्स बन सकते हैं भविष्य के मल्टीबैगर, फंडामेंटल्स पर डाले नजर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
सीनियर सिटीजन के लिए 2026 में सुरक्षित निवेश का रास्ता, कम जोखिम में बेहतर रिटर्न देने वाले 6 म्यूचुअल फंड
सतर्क हुए फंड मैनेजर! 63% म्यूचुअल फंड्स ने बढ़ाया कैश, 4 स्टॉक्स से पूरी तरह निकले; देखें लिस्ट
HDFC बैंक में इन म्यूचुअल फंड का सबसे ज्यादा लगा है पैसा, जानें FII से लेकर के दूसरे दिग्गजों का हाल
