सतर्क हुए फंड मैनेजर! 63% म्यूचुअल फंड्स ने बढ़ाया कैश, 4 स्टॉक्स से पूरी तरह निकले; देखें लिस्ट
फरवरी में बाजार की हल्की गिरावट के बीच म्यूचुअल फंड्स ने अपनी रणनीति बदली है. कई फंड हाउस ने कैश होल्डिंग बढ़ाई और चार शेयरों से पूरी तरह बाहर निकल गए. प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, यह कदम बाजार में बढ़ती अनिश्चितता को देखते हुए उठाया गया है.
शेयर बाजार में बढ़ती अनिश्चितता के बीच म्यूचुअल फंड हाउस अब ज्यादा सतर्क नजर आ रहे हैं. फरवरी महीने के आंकड़े बताते हैं कि एक तरफ फंड मैनेजरों ने कैश होल्डिंग बढ़ाई, वहीं दूसरी ओर कुछ चुनिंदा शेयरों से पूरी तरह बाहर निकलने का फैसला भी लिया. यह संकेत देता है कि बाजार में जोखिम बढ़ने के बीच फंड हाउस अपने पोर्टफोलियो को फिर से संतुलित कर रहे हैं.
चार शेयरों से पूरी तरह बाहर निकले म्यूचुअल फंड
प्राइम डेटाबेस के मुताबिक, फरवरी में म्यूचुअल फंड्स ने चार शेयरों से पूरी तरह एग्जिट किया. इसमें Ashapura Minechem, Advent Hotels International, Sadbhav Infrastructure Project और RNIT AI Solutions शामिल हैं.
Ashapura Minechem में 81,243 शेयर (करीब ₹5.32 करोड़), Advent Hotels में 61,700 शेयर (₹1.23 करोड़), Sadbhav Infrastructure में 2.93 लाख शेयर (₹0.10 करोड़) और RNIT AI Solutions में 3,468 शेयर (₹0.01 करोड़) बेचे गए.
म्यूचुअल फंड्स समय-समय पर अपने पोर्टफोलियो में बदलाव करते रहते हैं ताकि बेहतर रिटर्न मिल सके और जोखिम कम किया जा सके. बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ने पर फंड मैनेजर आमतौर पर कमजोर या कम संभावनाओं वाले शेयरों से दूरी बनाते हैं.
कैश होल्डिंग में बढ़ोतरी
फरवरी में करीब 63% म्यूचुअल फंड हाउस ने अपनी कैश होल्डिंग बढ़ाई. महीने के दौरान सेंसेक्स करीब 1.2% और निफ्टी 0.6% नीचे रहा. ऐसे माहौल में फंड मैनेजरों ने ज्यादा कैश रखना सुरक्षित रणनीति माना.
फरवरी के अंत तक इक्विटी म्यूचुअल फंड्स के पास कुल ₹1.36 लाख करोड़ कैश था, जो जनवरी के ₹1.35 लाख करोड़ से थोड़ा ज्यादा है. हालांकि कुल निवेश के मुकाबले कैश का अनुपात लगभग स्थिर रहा. फरवरी में 2.62% और जनवरी में 2.63% रही.
फरवरी में कई नए फंड ऑफर (NFO) लॉन्च हुए, जिससे कुल ₹5,357 करोड़ जुटाए गए. इसमें 21 ओपन-एंडेड स्कीमों से ₹4,979 करोड़ और एक क्लोज-एंडेड स्कीम से ₹378 करोड़ आए.
यह भी पढ़ें:
किन फंड हाउस के पास सबसे ज्यादा कैश
कैश होल्डिंग के मामले में SBI Mutual Fund सबसे आगे रहा, जिसके पास ₹26,101 करोड़ कैश था. इसके बाद HDFC Mutual Fund (₹19,453 करोड़), ICICI Prudential Mutual Fund (₹15,514 करोड़), Axis Mutual Fund (₹10,892 करोड़) और Kotak Mahindra Mutual Fund (₹4,592 करोड़) का स्थान रहा.
Latest Stories
HDFC बैंक में इन म्यूचुअल फंड का सबसे ज्यादा लगा है पैसा, जानें FII से लेकर के दूसरे दिग्गजों का हाल
Edelweiss ने लॉन्च किया हाइब्रिड पैसिव फंड, 1 अप्रैल तक NFO में दांव लगाने का मौका, जानें क्या है खास
HDFC Bank से Infosys और Airtel तक, ये हैं म्यूचुअल फंड्स के 13 पसंदीदा स्टॉक्स; 500 से ज्यादा MF का है निवेश
