WhatsApp का सबसे बड़ा प्राइवेसी अपडेट! अब फोन नंबर बताए बिना सिर्फ Username से होगी चैट
WhatsApp जल्द ही ऐसा प्राइवेसी फीचर लाने जा रहा है, जिससे यूजर्स बिना अपना मोबाइल नंबर शेयर किए सिर्फ यूजरनेम के जरिए चैट कर सकेंगे. यह अपडेट फर्जी अकाउंट पर रोक लगाने, अनचाहे मैसेज कम करने और यूजर की प्राइवेसी को पहले से ज्यादा मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.
दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप (WhatsApp) पर अब किसी से बात करने के लिए आपको अपना पर्सनल फोन नंबर देने की मजबूरी नहीं रहेगी. कंपनी ने सोमवार को एक बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि वह जल्द ही एक ऐसा प्राइवेसी फीचर लाने जा रही है, जिससे यूजर्स फोन नंबर की जगह ‘यूजरनेम’ (Username) का इस्तेमाल कर सकेंगे. प्राइवेसी के लिहाज से इसे व्हाट्सएप का अब तक का सबसे बड़ा बदलाव माना जा रहा है. कंपनी ने इसके लिए यूनिक यूजरनेम रिजर्व करने (बुक करने) की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है.
खत्म होगी प्राइवेसी की सबसे बड़ी चिंता
दुनियाभर में 3 अरब से ज्यादा यूजर्स वाले व्हाट्सएप में अब तक यह कमी थी कि जिसके पास भी आपका फोन नंबर है, वह आपको मैसेज कर सकता था. लेकिन नए फीचर के आने के बाद, यूजर्स के पास यह चुनने का विकल्प होगा कि लोग उन्हें सिर्फ यूजरनेम से ढूंढें, न कि फोन नंबर से. व्हाट्सएप की प्रोडक्ट वाइस प्रेसिडेंट ऐलिस न्यूटन-रेक्स ने बताया, “हमने इसे एक कोर प्राइवेसी फीचर के रूप में डिजाइन किया है.”
कैसे काम करेगा यह नया फीचर?
व्हाट्सएप पर यूजरनेम सर्च करने के लिए कोई डायरेक्टरी या लिस्ट नहीं होगी. ऐप आपको टाइप करते समय किसी का नाम भी सजेस्ट नहीं करेगा. इसका मतलब है कि अगर कोई आपसे पहली बार संपर्क करना चाहता है, तो उसे आपका बिल्कुल सही (Exact) यूजरनेम पता होना चाहिए. वर्तमान में व्हाट्सएप में केवल अज्ञात कॉलर्स को साइलेंट करने या ब्लॉक करने की सुविधा है, लेकिन यह नया फीचर सुरक्षा को एक अलग लेवल पर ले जाएगा.
सेलेब्रिटीज के लिए विशेष सुरक्षा
पसंदीदा ऑनलाइन हैंडल या यूजरनेम पाने के लिए लोग हमेशा उत्सुक रहते हैं, इसीलिए कंपनी ने बुकिंग पहले ही शुरू कर दी है. इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पहले से मौजूद कंपनियों, संगठनों और क्रिएटर्स को व्हाट्सएप पर अपना वही नाम क्लेम करने का मौका मिलेगा.
यह भी पढ़ें: मार्केट एक्सपर्ट नहीं, अब Google का यह ऐप बताएगा शेयरों में हलचल की वजह, जानें कैसे करें इस्तेमाल
यूजरनेम 3 से 35 कैरेक्टर के बीच होना चाहिए. किसी के नाम का गलत इस्तेमाल या धोखाधड़ी रोकने के लिए व्हाट्सएप ने एक खास तैयारी की है. कंपनी मशहूर हस्तियों, राजनेताओं और सरकारी संगठनों के यूजरनेम को पहले से ही होल्ड (सुरक्षित) रखेगी, ताकि कोई दूसरा उनका फर्जी अकाउंट न बना सके. यह फीचर अगले कुछ महीनों में सभी के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा.
Latest Stories
Tech Mahindra का बड़ा फैसला, Perplexity AI से सेल्स टीम होगी और स्मार्ट, कस्टमर को मिलेगा बेहतर अनुभव
Vivo X Fold 6 लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा और 1TB स्टोरेज के साथ आया नया फोल्डेबल स्मार्टफोन
मार्केट एक्सपर्ट नहीं, अब Google का यह ऐप बताएगा शेयरों में हलचल की वजह, जानें कैसे करें इस्तेमाल
