क्या AC की तरह Router में भी हो सकता है ब्लास्ट? जानें ओवरहीटिंग से कैसे बचाएं, इन 4 तरीकों से रखें सेफ
आपके घर का वाई-फाई राउटर दिन-रात बिना रुके काम करता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि लगातार इस्तेमाल के कारण यह भी AC की तरह ओवरहीट हो सकता है? ऐसे में यह जानना जरूरी है कि राउटर को ओवरहीटिंग से कैसे बचाया जाए और किन संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
How to Cool your Router : आपके घर का वाई-फाई राउटर दिन-रात बिना रुके काम करता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि लगातार इस्तेमाल के कारण यह भी AC की तरह ओवरहीट हो सकता है? आमतौर पर राउटर को सुरक्षित डिवाइस माना जाता है, लेकिन खराब वेंटिलेशन, धूल, ज्यादा लोड और गर्म वातावरण इसकी गर्मी को खतरनाक स्तर तक पहुंचा सकते हैं.
ऐसी स्थिति में इंटरनेट स्पीड घटने, बार-बार रीस्टार्ट होने और हार्डवेयर खराब होने जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं. हालांकि राउटर के फटने की घटनाएं बेहद दुर्लभ हैं, लेकिन गंभीर ओवरहीटिंग आग लगने या डिवाइस को नुकसान पहुंचाने का जोखिम बढ़ा सकती है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि राउटर को ओवरहीटिंग से कैसे बचाया जाए और किन संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
ओवरहीटिंग के संकेतों को नजरअंदाज न करें
अगर राउटर बार-बार रीस्टार्ट हो रहा है, इंटरनेट की स्पीड अचानक कम हो रही है या वाई-फाई सिग्नल कमजोर पड़ रहे हैं, तो यह ओवरहीटिंग के संकेत हो सकते हैं. कई राउटर खुद को बचाने के लिए गर्म होने पर ऑटोमैटिक रीबूट भी करते हैं. लंबे समय तक ऐसी स्थिति रहने पर इसके अंदर के पार्ट्स खराब हो सकते हैं और डिवाइस की उम्र कम हो सकती है.
राउटर की सही जगह चुनना है सबसे जरूरी
राउटर को हमेशा खुली और हवादार जगह पर रखना चाहिए ताकि उसकी गर्मी आसानी से बाहर निकल सके. इसे बंद अलमारी, दराज या किसी तंग जगह में रखने से तापमान तेजी से बढ़ सकता है. इसके अलावा राउटर को सीधे धूप, खिड़की के पास, टीवी, गेमिंग कंसोल, कंप्यूटर या किसी अन्य गर्मी पैदा करने वाले उपकरण के नजदीक नहीं रखना चाहिए. बेहतर कवरेज और कम धूल के लिए इसे जमीन से थोड़ा ऊंचा रखना भी फायदेमंद होता है.
धूल की सफाई और नियमित रीबूट भी जरूरी
राउटर में मौजूद वेंट्स के जरिए गर्मी बाहर निकलती है. अगर इन वेंट्स (छेद) में धूल जम जाए तो एयरफ्लो रुक जाता है और डिवाइस ज्यादा गर्म होने लगता है. ऐसे में समय-समय पर राउटर को बंद करके उसके वेंट्स की सफाई करनी चाहिए. इसके लिए कॉम्प्रेस्ड एयर और कॉटन स्वैब का इस्तेमाल किया जा सकता है. साथ ही महीने में कम से कम एक बार राउटर को रीबूट करने से उसकी मेमोरी और अस्थायी प्रोसेस साफ हो जाते हैं, जिससे उस पर पड़ने वाला अतिरिक्त दबाव कम होता है.
जरूरत पड़े तो एक्स्ट्रा कूलिंग का सहारा लें
अगर सही जगह और सफाई के बावजूद राउटर गर्म हो रहा है, तो उसके पास एक छोटा USB या बैटरी से चलने वाला फैन लगाया जा सकता है. यह अतिरिक्त एयरफ्लो देकर राउटर का तापमान काफी हद तक कम कर देता है. आजकल कई एडवांस राउटर में इनबिल्ट फैन भी दिए जाते हैं. सही कूलिंग और वेंटिलेशन से न केवल ओवरहीटिंग रोकी जा सकती है, बल्कि राउटर की उम्र भी बढ़ाई जा सकती है.
Latest Stories
अब डिजिटल रुपये में मिलेगा लाभार्थी को पैसा, वेलफेयर स्कीम से लेकर क्रॉस बॉर्डर पेमेंट तक; RBI का नया प्लान
Menstrual Hygiene Day: मासिक धर्म नीतियों में बड़े सुधारों की मांग, महिलाओं ने उठाई आवाज
mAadhaar ऐप जल्द हो जाएगा बंद, नए को ऐसे करें डाउनलोड; जानें- कौन-कौन से मिलेंगे फीचर्स
