रेलवे बदलेगी 40 साल पुराना रिजर्वेशन सिस्टम, अगस्त से शुरू होगा नया प्लेटफॉर्म, मिलेंगे कई नए फीचर्स
भारतीय रेलवे अगस्त से अपने 40 साल पुराने Passenger Reservation System को नए और आधुनिक सिस्टम में बदलने जा रहा है. रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस बदलाव के दौरान यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो. रेलवे का RailOne सुपर ऐप AI तकनीक की मदद से वेटिंग टिकट कन्फर्म होने की सटीक जानकारी दे रहा है.
Passenger Reservation System: भारतीय रेलवे अपने 40 साल पुराने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम को अपग्रेड करने की तैयारी में है. रेलवे मंत्रालय अगस्त से ट्रेनों को नए Passenger Reservation System में शिफ्ट करने की योजना बना रहा है. इस बदलाव को लेकर रेल भवन में गुरुवार को समीक्षा बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने की.
बैठक में अधिकारियों को साफ निर्देश दिए गए कि सिस्टम बदलने के दौरान यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए. रेलवे के मुताबिक नया सिस्टम पहले से ज्यादा तेज और आधुनिक होगा. इससे टिकट बुकिंग और यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं में सुधार होगा.
पुराने सिस्टम को किया जाएगा अपग्रेड
भारतीय रेलवे ने Passenger Reservation System यानी PRS को पहली बार 1986 में शुरू किया था. पिछले चार दशकों में इसमें कई बदलाव और सुधार किए गए. अब रेलवे ने नई तकनीकों की मदद से इसकी क्षमता को और मजबूत बनाया है. रेलवे का कहना है कि नए सिस्टम से टिकट बुकिंग पहले से ज्यादा आसान और तेज होगी. इससे यात्रियों को बेहतर अनुभव मिलेगा और सर्वर पर दबाव भी कम होगा. रेलवे लगातार डिजिटल सर्विस को मजबूत करने पर काम कर रहा है.
ऑनलाइन बुकिंग में भारी तेजी
रेलवे ने साल 2002 में इंटरनेट टिकट बुकिंग सर्विस शुरू की थी. इसके बाद से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में तेजी आई है. फिलहाल देश की करीब 88 फीसदी टिकट डिमांड ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए पूरी हो रही है. रेलवे का कहना है कि यात्री अब मोबाइल और इंटरनेट के जरिए आसानी से टिकट बुक कर रहे हैं. इससे रेलवे काउंटर पर भीड़ कम हुई है. डिजिटल सर्विस के विस्तार से यात्रियों का समय भी बच रहा है और सुविधा भी बढ़ रही है.
AI से मिल रही सटीक जानकारी
साल 2025 में लॉन्च किए गए RailOne सुपर ऐप में Artificial Intelligence यानी AI तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. यह ऐप वेटिंग टिकट के कन्फर्म होने की संभावना का अनुमान लगाता है. रेलवे के मुताबिक पहले इसकी सटीकता 53 फीसदी थी, जो अब बढ़कर 94 फीसदी हो गई है. ऐप में रिजर्व, अनरिजर्व और प्लेटफॉर्म टिकट बुकिंग, कैंसिलेशन और रिफंड जैसी कई सुविधाएं मिलती हैं. इसके अलावा यात्री ट्रेन का लाइव रनिंग स्टेटस, प्लेटफॉर्म जानकारी और कोच पोजिशन भी देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें- FD पर बैंकों से ज्यादा रिटर्न दे रहे हैं ये 6 NBFC, 8.5% तक ब्याज कमाने का मौका, जानें कहां मिलेगा ज्यादा फायदा
RailOne ऐप को मिल रहा शानदार रिस्पांस
रेलवे के अनुसार RailOne ऐप को देशभर में अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. हर दिन इस ऐप के जरिए 9.29 लाख टिकट बुक हो रहे हैं. इनमें 7.2 लाख अनरिजर्व टिकट और 2.09 लाख रिजर्व टिकट शामिल हैं. अनरिजर्व टिकट में प्लेटफॉर्म टिकट भी शामिल होते हैं.
रेलवे ने बताया कि इस ऐप को Google Play Store पर 3.16 करोड़ बार डाउनलोड किया जा चुका है. वहीं Apple डिवाइस पर इसे 33.17 लाख बार डाउनलोड किया गया है. रेलवे को उम्मीद है कि नया रिजर्वेशन सिस्टम यात्रियों के अनुभव को और बेहतर बनाएगा.
Latest Stories
New Aadhaar Rules 2026: वोटर आईडी, बैंक पासबुक होंगे मान्य, विदेशियों और बच्चों के लिए भी लागू हुए नए नियम
1 जून से खुलेगा महिलाओं के लिए 2500 रुपये वाली योजना का पोर्टल, दिल्ली सरकार शुरू करेगी रजिस्ट्रेशन, जानें कैसे उठाए फायदा
NEET UG कैंसिल… अब दोबारा पेपर के लिए क्या करना होगा, कब होगी परीक्षा, क्या फिर भरना होगा फॉर्म? जानें सबकुछ
