तरबूज असली है या मिलावटी… खाने से पहले ऐसे करें चेक, मुंबई में 4 मौतों से उठे ये सवाल

ठंडा, मीठा और पानी से भरपूर यह फल शरीर को ठंडक देता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है. लेकिन अब बाजार में मिल रहे हर तरबूज पर भरोसा करना आसान नहीं रहा. खाने-पीने की चीजों में मिलावट की खबरों के बीच तरबूज भी इससे अछूता नहीं है.

Watermelon Image Credit: Money9 live

Fake or Real Watermelon: गर्मी का मौसम आते ही तरबूज हर घर की पहली पसंद बन जाता है. ठंडा, मीठा और पानी से भरपूर यह फल शरीर को ठंडक देता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है. लेकिन अब बाजार में मिल रहे हर तरबूज पर भरोसा करना आसान नहीं रहा. खाने-पीने की चीजों में मिलावट की खबरों के बीच तरबूज भी इससे अछूता नहीं है. FSSAI भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रही हैं.

कुछ विक्रेता तरबूज को ज्यादा लाल और आकर्षक दिखाने के लिए उसमें केमिकल या रंग मिलाते हैं. ऐसे फल खाने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. इसलिए जरूरी है कि तरबूज खरीदते समय थोड़ी सावधानी बरती जाए. कुछ आसान घरेलू तरीकों से आप असली और नकली तरबूज की पहचान कर सकते हैं.

हालिया घटना आई सामने

मुंबई में एक ऐसी ही घटना ने बहस छोड़ दी है. शनिवार रात एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में पिता अब्दुल्ला डोडाकिया, उनकी पत्नी नासरीन और उनकी दो बेटियां आयशा और जैनब शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, रात करीब 1 बजे सिर्फ इन चार लोगों ने तरबूज खाया.

दावा है कि तरबूज खाने के कुछ घंटों बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. सबसे पहले सुबह करीब 10.30 बजे छोटी बेटी जैनब की मौत हुई. इसके बाद कुछ घंटों में मां नासरीन की भी जान चली गई. फिर शाम को आयशा और रात तक पिता अब्दुल्ला की भी मौत हो गई. हालांकि, अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि उनकी मृत्यु तरबूज के कारण हुई थी.

नकली तरबूज क्यों है खतरा

आजकल कुछ लोग तरबूज को ज्यादा लाल और मीठा दिखाने के लिए उसमें केमिकल या आर्टिफिशियल रंग डालते हैं. इससे फल बाहर से अच्छा दिखता है, लेकिन अंदर से नुकसानदेह हो सकता है. ऐसे तरबूज खाने से पेट दर्द, उल्टी और एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. असली तरबूज का रंग हल्का लाल या गुलाबी होता है और इसमें छोटे-छोटे रेशे दिखते हैं. अगर तरबूज बहुत ज्यादा चमकदार लाल दिखे या एकदम एक जैसा रंग हो, तो वह नकली हो सकता है.

टिश्यू टेस्ट से पकड़ें सच्चाई

  • यह सबसे आसान तरीका है.
  • तरबूज का एक छोटा टुकड़ा काटें और उस पर सफेद टिश्यू या कॉटन रगड़ें.
  • अगर टिश्यू लाल हो जाए, तो समझ लें कि इसमें रंग मिलाया गया है.
  • असली तरबूज थोड़ा सख्त और दानेदार होता है.
  • अगर तरबूज बहुत ज्यादा नरम या पानी जैसा लगे, तो सावधान रहें.
  • इसके अलावा अंदर अजीब दरारें या टूट-फूट दिखे तो भी यह नकली हो सकता है.

स्वाद से भी करें पहचान

  • असली तरबूज हल्का मीठा और ताजगी भरा स्वाद देता है.
  • अगर स्वाद बहुत ज्यादा मीठा, फीका या कड़वा लगे, तो उसे न खाएं.
  • असली तरबूज के बीज काले या गहरे भूरे रंग के होते हैं.
  • अगर बीज बहुत हल्के या अधूरे दिखें, तो यह मिलावट का संकेत हो सकता है.
  • तरबूज का बाहर का रंग हल्का हरा और थोड़ा फीका होता है.
  • अगर यह बहुत ज्यादा चमकदार दिखे, तो उसमें केमिकल हो सकता है.
  • पीले रंग का धब्बा होना अच्छा संकेत है, यह बताता है कि फल प्राकृतिक तरीके से पका है.

पानी वाला टेस्ट

एक छोटा टुकड़ा पानी में डालें. अगर पानी तुरंत लाल हो जाए, तो समझ लें कि इसमें रंग मिलाया गया है. हमेशा पूरा तरबूज खरीदते वक्त कटे हुए फल से बचें. खाने से पहले अच्छे से धो लें और साफ जगह पर रखें. थोड़ी सी सावधानी से आप अपनी सेहत को सुरक्षित रख सकते हैं. तरबूज खरीदते समय इन आसान तरीकों को अपनाएं और मिलावट से बचें.

इसे भी पढ़ें- इन 3 शेयरों से Government of Singapore ने पूरी हिस्सेदारी बेची, पोर्टफोलियो में हुआ बड़ा बदलाव, रखें नजर