नोएडा एयरपोर्ट से बुकिंग शुरू, 15 जून से लखनऊ-बेंगलुरू की फ्लाइट; जेवर या दिल्ली, कहां से सस्ता टिकट
15 जून 2026 से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कमर्शियल उड़ानें शुरू होने जा रही हैं. इंडिगो इस एयरपोर्ट से संचालन शुरू करने वाली पहली एयरलाइन होगी. शुरुआती फ्लाइट्स लखनऊ और बेंगलुरु रूट पर चलाई जाएंगी. एयरपोर्ट से देश के कई बड़े शहरों को जोड़ने की योजना है. इससे दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी.
Noida International Airport: दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों का लंबा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है. जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून 2026 से कमर्शियल उड़ानें शुरू होने वाली हैं. देश की बड़ी एयरलाइन इंडिगो इस नए एयरपोर्ट से सबसे पहले फ्लाइट ऑपरेशन शुरू करेगी. टिकट बुकिंग की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है और एयरपोर्ट का IATA कोड DXN अब इंडिगो के सिस्टम में दिखाई देने लगा है.
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहली फ्लाइट लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से संचालित होगी.
किन शहरों के लिए मिलेगी कनेक्टिविटी
इंडिगो ने बताया है कि धीरे-धीरे नोएडा एयरपोर्ट को देश के 16 से ज्यादा शहरों से जोड़ा जाएगा. इसमें बेंगलुरु, हैदराबाद, अमृतसर, चंडीगढ़, धर्मशाला, जयपुर, लखनऊ, नवी मुंबई, पंतनगर और श्रीनगर जैसे शहर शामिल हैं. कंपनी का कहना है कि इससे दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों को ज्यादा ट्रैवल ऑप्शन और बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी.

जेवर या दिल्ली एयरपोर्ट, कहां ज्यादा किराया
अगर 15 जून को आप नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए टिकट बुक करते हैं, तो करीब 4,981 रुपये खर्च करने होंगे. वहीं दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उसी दिन लखनऊ के लिए टिकट का किराया करीब 3,394 रुपये है. यानी फिलहाल जेवर एयरपोर्ट से उड़ान भरना दिल्ली एयरपोर्ट के मुकाबले महंगा है.

इसके अलावा, अगर आप लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट के लिए IndiGo की फ्लाइट का टिकट बुक करते हैं, तो इसके लिए करीब 5,072 रुपये खर्च करने होंगे.

पहले दिन इन रूट्स पर चलेंगी फ्लाइट्स
15 जून को विशेष उद्घाटन उड़ानों का संचालन किया जाएगा. सुबह 7:05 बजे लखनऊ से फ्लाइट नोएडा पहुंचेगी. इसके बाद नोएडा से बेंगलुरु के लिए उड़ान रवाना होगी. शाम में बेंगलुरु से फ्लाइट वापस नोएडा आएगी और फिर नोएडा से लखनऊ के लिए उड़ान भरी जाएगी.
दिल्ली-एनसीआर को मिलेगा बड़ा फायदा
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को देश के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रोजेक्ट्स में गिना जा रहा है. यह एयरपोर्ट यमुना एक्सप्रेसवे के पास बनाया गया है और इसका मकसद दिल्ली एयरपोर्ट पर बढ़ते दबाव को कम करना है. सड़क और रेल कनेक्टिविटी के जरिए यह एयरपोर्ट पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर के बीच यात्रा को और आसान बनाएगा.
इसे भी पढ़ें-देसी दिग्गजों के सामने पस्त हुई सैमसंग; चीन में बंद करना पड़ा टीवी और होम अप्लायंसेज का कारोबार
Latest Stories
भारत के इन 8 बाजारों में मिलता है सस्ता ड्राई फ्रूट, खारी बावली से मस्जिद बंदर तक, ये हैं बेस्ट मार्केट
पिता की मौत के बाद भी तलाकशुदा बेटी को मिलेगी पेंशन, जानें क्या कहता है कोर्ट का फैसला
चेक के पीछे साइन क्यों करवाते हैं बैंक? बेयरर और ऑर्डर चेक में होते हैं सिग्नेचर के अलग-अलग नियम
