बांग्लादेश सरकार का बदला रुख, नए PM तारिक रहमान ने भारत के लिए बहाल की वीजा सेवाएं

बांग्लादेश हाई कमान ने बड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत भारतीय नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी गई हैं. करीब दो महीने पहले इन सेवाओं को रोक दिया गया था. ऐसे में यह फैसला ऐसे समय पर आ रहा है, जब कुछ दिन पहले तारिक रहमान ने बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री के रूप में पद संभाला है.

बाग्लादेश के प्रधानमंत्री Image Credit:

बांग्लादेश में BNP अध्यक्ष तारिक रहमान के नए प्रधानमंत्री बनते ही भारत के साथ संबंधों में सुधार के संकेत दिखने शुरू हो गए हैं. इस सुधार का पहला कदम दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमान का बड़ा फैसला है, जिसके तहत भारतीय नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी गई हैं. बता दें, करीब दो महीने पहले इन सेवाओं को रोक दिया गया था.

ऐसे में यह फैसला ऐसे समय पर आ रहा है, जब कुछ दिन पहले तारिक रहमान ने बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री के रूप में पद संभाला है. संकेत मिल रहे हैं कि उनकी पार्टी बीएनपी भारत के साथ कड़वाहट दूर करने और संबंध सुधारने की दिशा में कोशिश कर रही है.

दोनों देशों के बीच कैसे बढ़ा तनाव

आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक, एक दिन पहले भारत के दूतावास अधिकारी ने कहा था कि नई दिल्ली भी जल्द बांग्लादेश में सभी वीजा सेवाएं बहाल करेगी. दोनों देशों के बीच यह तनाव बांग्लादेश के छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के बाद बढ़ा. हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन हुए, जिनमें भारत के विरोध में कई जगह प्रदर्शन हुए और बांग्लादेश के कई हिंदुओं को निशाना बनाया गया. इसके अलावा लिंचिंग की घटनाएं भी सामने आईं, जिसने दोनों देशों के बीच कूटनीतिक तनाव को बढ़ा दिया.

इसके अलावा सिंगापुर में इलाज के दौरान हादी की मौत की सूचना मिलने के बाद 18 दिसंबर की रात प्रदर्शनकारियों के एक ग्रुप ने चटगांव में भारतीय सहायक उच्चायोग के सामने प्रदर्शन किया और पत्थर फेंके थे. इसके बाद भारत ने वहां 21 दिसंबर से अगले आदेश तक कामकाज निलंबित कर दिया.

क्या बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान भारत आएंगे?

भारत के प्रधानमंत्री पीएम मोदी को अपने पीएम पद के शपथ समारोह में न्योता देने और पीएम बनते ही भारत की ओर नरम रुख अपनाने से संकेत मिल रहे हैं कि रहमान अपनी पहली विदेश यात्रा के रूप में दिल्ली आ सकते हैं. वहीं, पिछले साल यूनुस ने चीन का दौरा किया था.

इसे भी पढ़ें- अमेरिका के Pax Silica में भारत शामिल, अब शुरू हो जाएगी इन 4 टेक शेयरों रैली? रख लें अपने वॉचलिस्ट में


Latest Stories

ईरान के पास अचूक ‘ब्रह्मास्त्र’ एक वार से ठप हो जाएगा दुनिया का 20% तेल-गैस ? लड़ेगा अमेरिका… लेकिन असर भारत-चीन पर ज्यादा

ईरान पर हमले की तैयारी! 50+ लड़ाकू विमान, 40 हजार सैनिक तैनात और B-2 बॉम्बर भी रेडी, लेकिन UK से ट्रंप को झटका

पाकिस्तानी शेयर बाजार में ब्लडबाथ! एक दिन में 7200 अंक टूटा KSE-100; जानें क्‍यों आई भयंकर बिकवाली

क्या जल्द ही होने वाला है अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध? रिपोर्ट में दावा कई हफ्तों तक चल सकता है वॉर

पेंटागन और Anthropic में टकराव, बिना रोक टोक AI इस्तेमाल करना चाहती है अमेरिकी सेना, कंपनी की शर्तों पर बढ़ा विवाद

तारीक रहमान के शपथ ग्रहण में भारत को बुलावा, इन 13 देशों को भी मिला न्योता, PM मोदी के दौरे पर सस्पेंस