तारीक रहमान के शपथ ग्रहण में भारत को बुलावा, इन 13 देशों को भी मिला न्योता, PM मोदी के दौरे पर सस्पेंस
बांग्लादेश में तारीक रहमान के नेतृत्व में बनने जा रही नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए भारत सहित 13 देशों को निमंत्रण भेजा गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी न्योता मिला है, लेकिन उसी दिन फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उनकी बैठक तय है. ऐसे में उनके ढाका जाने की संभावना कम मानी जा रही है.
Tarique Rahman Swearing In Ceremony: बांग्लादेश में नई सरकार के शपथ ग्रहण को लेकर कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है. तारीक रहमान के नेतृत्व में बनने जा रही सरकार ने भारत सहित 13 देशों को निमंत्रण भेजा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इस समारोह में शामिल होने का न्योता दिया गया है. हालांकि उनके कार्यक्रम को देखते हुए शामिल होने पर संशय बना हुआ है. 17 फरवरी को ढाका में यह शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा और पूरे क्षेत्र की नजर इस पर टिकी है.
किन- किन देशों को मिला निमंत्रण
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की ओर से भारत, चीन, सऊदी अरब, पाकिस्तान, तुर्की, यूएई, कतर, मलेशिया, ब्रुनेई, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव और भूटान को निमंत्रण भेजा गया है. सार्क के अधिकतर सदस्य देशों को शामिल किया गया है. इसके साथ ही पश्चिम एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया के अहम देशों को भी आमंत्रित किया गया है. पाकिस्तान को न्योता दिया जाना कूटनीतिक नजरिए से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
क्या पीएम मोदी जाएंगे
नरेंद्र मोदी को समारोह में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण मिला है. लेकिन 17 फरवरी को ही मुंबई में उनकी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बैठक तय है. मैक्रों AI सम्मेलन में भाग लेने भारत आ रहे हैं. इसी कारण मोदी के ढाका जाने की संभावना कम मानी जा रही है. सूत्रों के अनुसार भारत की ओर से कोई वरिष्ठ प्रतिनिधि जैसे उप राष्ट्रपति या विदेश मंत्री शामिल हो सकते हैं.
कूटनीतिक संतुलन पर नजर
भारत बांग्लादेश के साथ रिश्ते मजबूत रखना चाहता है, लेकिन नई सरकार के साथ तत्काल किसी बड़े कूटनीतिक संदेश से भी बचना चाहता है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के साथ एक मंच साझा करने की संभावना भी एक महत्वपूर्ण पहलू है. नई दिल्ली इस पूरे मामले में संतुलित रुख अपना रही है. अंतिम फैसला आधिकारिक घोषणा के बाद ही साफ होगा.
ये भी पढ़ें- 35 साल बाद बांग्लादेश को मिलेगा पुरुष प्रधानमंत्री, 151 सीटों पर BNP की जीत, तारिक रहमान होंगे अगले वजीरे आजम
35 साल बाद पुरुष PM
Tarique Rahman की पार्टी ने 13वें संसदीय चुनाव में भारी जीत दर्ज की है और अंतरिम सरकार का कार्यकाल समाप्त हो रहा है. रहमान 35 साल बाद बांग्लादेश के पहले पुरुष प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. उन्होंने संकेत दिया है कि उनकी विदेश नीति किसी एक देश पर केंद्रित नहीं होगी बल्कि राष्ट्रीय हित पर आधारित होगी.
Latest Stories
35 साल बाद बांग्लादेश को मिलेगा पुरुष प्रधानमंत्री, 151 सीटों पर BNP की जीत, तारिक रहमान होंगे अगले वजीरे आजम
USA- बांग्लादेश में ट्रेड डील, 20 से 19 फीसदी हुई टैरिफ, कुछ गारमेंट्स को मिलेगा ड्यूटी फ्री एक्सेस
अमेरिका ने PoK-Aksai Chin को माना भारत का हिस्सा, ट्रंप ने पाकिस्तान और चीन को दिया कड़ा संदेश
