जंग के बीच राहत की सांस! ट्रंप के एक बयान से नीचे आए कच्चे तेल के दाम, 100 डॉलर के करीब पहुंचा
Donald Trump के बयान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट आई और ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर के करीब पहुंच गया. अमेरिका-ईरान बातचीत की खबर से शेयर बाजार में तेजी लौटी, हालांकि ईरान के इनकार से अनिश्चितता बनी हुई है. वैश्विक बाजारों में मिला-जुला रुख रहा, जहां यूरोप में तेजी और एशिया में गिरावट देखने को मिली.
Crude Oil Price Today: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही थीं, वहीं शेयर बाजार धड़ाम हो चुका था. मगर इस जंग के बीच सोमवार को वैश्विक बाजारों में थोड़ी राहत देखने को मिली. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद निवेशकों का मूड बदला और बाजार में तेजी लौटी, हालांकि अनिश्चितता अभी भी बनी हुई है.
शेयर बाजार में आई तेजी की वजह ट्रंप का वो बयान है जिसमें उन्होंने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव खत्म करने को लेकर बातचीत हुई है. इससे न सिर्फ बाजार का रुख पॉजिटिव दिखा, बल्कि कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली. ब्रेंट क्रूड करीब 10.9% गिरकर 99.94 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जो पिछले हफ्ते लगभग 120 डॉलर तक पहुंच गया था. हालांकि बाद में इसमें थोड़ी तेजी आई जिससे ब्रेंट कूड 102.006 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. बाजार में अभी भी असमंजस्य का महौल है क्योंकि ईरान ने इस तरह की किसी बातचीत से इनकार कर दिया है.

हमला टालने की बात
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर तनाव बना हुआ है, जो वैश्विक तेल सप्लाई के लिए बेहद अहम मार्ग है. ट्रंप ने पहले ईरान को चेतावनी दी थी, लेकिन अब पांच दिनों के लिए हमले टालने की बात कही है ताकि बातचीत जारी रह सके.
यह भी पढ़ें: इस पावर स्टॉक पर रखें नजर, कंपनी दे रही 1 पर 1 बोनस शेयर फ्री, रिकॉर्ड डेट तय; मुकुल अग्रवाल का भी है दांव
ग्लोबल मार्केट के हाल
शेयर बाजार की बात करें तो S&P 500 में 1.1% की बढ़त दर्ज हुई, जबकि Dow Jones 631 अंक उछल गया और Nasdaq Composite भी 1.4% चढ़ा. हालांकि दिनभर बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहा, जो निवेशकों की चिंता को दर्शाता है. दुनिया भर के बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला. यूरोप के बाजारों में तेजी रही, जबकि एशियाई बाजारों में पहले ही गिरावट आ चुकी थी. जापान, दक्षिण कोरिया और हांगकांग के बाजार गिरे, जबकि फ्रांस और जर्मनी के बाजारों में तेजी लौटी.
Latest Stories
9 अप्रैल तक रुक जाएगा अमेरिका- ईरान युद्ध! ट्रंप के फैसले से बढ़ी उम्मीद, जानें क्या है तेहरान का रुख
ईरान को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- बातचीत फेल हुई तो जारी रहेगी बमबारी; ‘रेजीम चेंज’ के भी दिए संकेत
श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल महंगा, वेस्ट एशिया जंग के असर से कीमतों में 25% तक बढ़ोतरी; देशभर में हड़ताल की तैयारी!
