ईरानी हमले में दुबई एयरपोर्ट डैमेज, पी.वी सिंधु फंसी, भारतीय बास्केटबॉल टीम भी दोहा में फंसी
पश्चिम एशिया में इजराइल-ईरान युद्ध के बीच ईरान की जवाबी कार्रवाई से खाड़ी देशों में बड़ा असर हुआ है. संयुक्त अरब अमीरात के Dubai International Airport पर हमले से एयरपोर्ट के एक हिस्से को नुकसान पहुंचा और आग लग गई, जिसमें चार लोग घायल हुए. फ्लाइट ऑपरेशन अस्थायी रूप से रोक दिए गए हैं. इस कारण भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी PV Sindhu दुबई एयरपोर्ट पर फंस गई हैं.
Iran Israel War: पश्चिम एशिया में जारी इजराइल-ईरान युद्ध के बीच ईरान की जवाबी कार्रवाई से कई अरब देशों को भारी नुकसान हुआ है. कतर, बहरीन, कुवैत और संयुक्त अरब अमीरात में लगातार हमले हो रहे हैं. इसी कड़ी में संयुक्त अरब अमीरात के दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ, जिससे एयरपोर्ट के एक हिस्से को नुकसान पहुंचा और आग लग गई. इस घटना में चार लोग घायल हुए हैं और एयरपोर्ट का ऑपरेशन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है. इस हमले के कारण भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी PV Sindhu भी दुबई एयरपोर्ट पर फंस गई हैं.
दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को नुकसान
रिपोर्ट के मुताबिक, दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXB) के एक कॉनकोर्स को मामूली नुकसान हुआ. इस घटना में कम से कम चार लोग घायल हुए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, एक ड्रोन को इंटरसेप्ट किया गया, लेकिन उसके मलबे से एयरपोर्ट के एक हिस्से में नुकसान हुआ. दुबई एयरपोर्ट दुनिया के सबसे बिजी एयर ट्रांजिट हब में से एक है, जिससे हर साल करोड़ों यात्री गुजरते हैं.
दुबई एयरपोर्ट पर फंसी PV Sindhu
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी PV Sindhu दुबई एयरपोर्ट पर फंस गई हैं. वह प्रतिष्ठित All England Open खेलने के लिए बर्मिंघम जा रही थीं, लेकिन अचानक उड़ानें सस्पेंड होने से उनकी यात्रा रुक गई. Sindhu ने अपने इंस्टाग्राम पर एयरपोर्ट का वीडियो शेयर करते हुए बताया कि “अगली सूचना तक सभी फ्लाइट्स सस्पेंड हैं.” दुबई दुनिया के सबसे व्यस्त ट्रांजिट हब में से एक है, जहां से यूरोप के लिए बड़ी संख्या में फ्लाइट्स जाती हैं.
दोहा में फंसी भारतीय बास्केटबॉल टीम
भारतीय सीनियर पुरुष बास्केटबॉल टीम, जो FIBA Basketball World Cup 2027 Asian Qualifiers खेलने के लिए कतर के दोहा में थी, अब आगे यात्रा नहीं कर पा रही है. टीम के खिलाड़ी प्रत्यान्शु तोमर ने बताया कि होटल से एयरपोर्ट निकलते समय उन्हें एयरस्पेस बंद होने की जानकारी मिली. उन्होंने कहा कि उन्होंने आसमान में मिसाइल इंटरसेप्शन भी देखा, जिससे स्थिति काफी डरावनी लग रही थी. टीम अब सुरक्षित होटल में ठहरी हुई है और अगला मैच लेबनान में खेलना अनिश्चित हो गया है.
Latest Stories
सच होती दिख रही बाबा वेंगा की भविष्यवाणी? क्या तीसरे विश्व युद्ध के कगार पर दुनिया, मिडिल ईस्ट बनेगा ट्रिगर
Israel-US Attacks Iran: खामेनेई की मौत, ईरानी मीडिया ने की पुष्टि, सुप्रीम लीडर की बेटी-दामाद समेत कई करीबी मारे गए
Israel-US Attacks Iran: ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर सस्पेंस, ट्रंप बोले ‘मारे गए’, तेहरान ने कहा अभी ‘जिंदा हैं’
